फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ayodhya Ram Mandir Live: भव्य मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा आज, सुबह 10 बजे से गुंजेगी मंगल ध्वनि

Mon, 22 Jan 2024 06:12 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 22 Jan 2024 06:12 AM IST
खास बातें

Ram Mandir Ayodhya News Live Update: अयोध्या में श्रीराम मंदिर में आज प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम होने वाला है। प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के लिए तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। मेहमानों का आना शुरू हो चुका है और एक ऐतिहासिक अवसर के लिए मंच सज चुका है। 

विज्ञापन
Ayodhya Ram Mandir Inauguration Live Yogi Adityanath Ram Lalla Pran Pratishtha Date Time News in Hindi
सजकर तैयार राम मंदिर - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

05:34 AM, 22-Jan-2024

सुबह 10 बजे से मंदिर में मंगल ध्वनि गुंजेगी

आज सुबह 10 बजे से मंदिर में मंगल ध्वनि गुंजेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल होंगे।
02:30 AM, 22-Jan-2024

सजकर तैयार राम मंदिर

प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले अयोध्या का राम मंदिर सजकर तैयार है। 
विज्ञापन
01:20 AM, 22-Jan-2024

आयोजन के दौरान दिनभर चले अनुष्ठान

राम नगरी अयोध्या चल रहे प्राण प्रतिष्ठा समारोह के दौरान मुख्य अयोजन से पहले रविवार को दिनभर दैनिक अनुष्ठान चलते रहे। ये अनुष्ठान शाम को आरती के साथ संपन्न हुए।
 
01:07 AM, 22-Jan-2024

फूलों और रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगाई रामनगरी

Ram Mandir - फोटो : अमर उजाला
राम मंदिर 'प्राण प्रतिष्ठा' समारोह से पहले राम जन्मभूमि परिसर को रंग-बिरंगी रोशनी और फूलों से सजाया गया।
12:26 AM, 22-Jan-2024

'जब लोग देशभर से यहां पहुंचेंगे, अर्थव्यवस्था भी सुधरेगी'

राम मंदिर 'प्राण प्रतिष्ठा' समारोह पर आचार्य सुधांशु महाराज ने कहा, 'यह हमारी संस्कृति और परंपरा का उत्थान है। खुशी देखकर यह समझ आता है कि यह स्थान संस्कृति का केंद्र बनने जा रहा है. जब लोग देशभर से यहां पहुंचेंगे, अर्थव्यवस्था भी सुधरेगी।'
12:00 AM, 22-Jan-2024

रामनगरी पहुंचे CM योगी

तैयारियों का जायजा लेते सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को ही रामनगरी पहुंच गए। यहां उन्होंने 22 जनवरी की प्राण प्रतिष्ठा की तैयारियों का फाइनल निरीक्षण किया और अयोध्या की व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रामलला व हनुमानगढ़ी के दर्शन पूजन किये। मुख्यमंत्री ने संघ कार्यालय साकेत निलयम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने इसके बाद हनुमान गढ़ी में दर्शन पूजन किये, फिर श्रीराम मंदिर गए और यहां की तैयारियों को देखा। मुख्यमंत्री कारसेवकपुरम भी गए, यहां तीर्थ क्षेत्र की तरफ से बनाई गई टेंट सिटी का अवलोकन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
11:45 PM, 21-Jan-2024

अमेरिका में गोल्डन गेट ब्रिज पर कार रैली का आयोजन

अमेरिका में विश्व हिंदू परिषद ने अयोध्या में राम मंदिर 'प्राण प्रतिष्ठा' समारोह से पहले गोल्डन गेट ब्रिज पर एक कार रैली का आयोजन किया।
11:39 PM, 21-Jan-2024

लंदन के ब्रह्मर्षि मिशन आश्रम में जश्न

अयोध्या में राम मंदिर 'प्राण प्रतिष्ठा' समारोह से पहले लंदन के ब्रह्मर्षि मिशन आश्रम में जश्न मनाया गया।
09:56 PM, 21-Jan-2024
जहां भगवान राम हैं, वहां पवित्रता है: योग गुरु रामदेव
योग गुरु रामदेव ने कहा कि भगवान राम के नाम पर लोगों को मत डराओ कि मुहूर्त पवित्र नहीं है। जहां भगवान राम हैं, वहां पवित्रता है। यह सिर्फ राम मंदिर का निर्माण नहीं है, यह राष्ट्र की 'रामराज्य' की ओर प्रगति है। हमें 15 अगस्त 1947 को राजनीतिक स्वतंत्रता मिली। अब सांस्कृतिक, धार्मिक और आध्यात्मिक स्वतंत्रता भी मिलेगी।
08:51 PM, 21-Jan-2024

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पीएम मोदी को लिखा पत्र

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पीएम मोदी को लिखा पत्र प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा। राष्ट्रपति ने लिखा, 'अयोध्या धाम में नए मंदिर में प्रभु श्रीराम की जन्म-स्थली पर स्थापित मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा के लिए आप विधिवत तपश्चर्या कर रहे हैं। इस अवसर पर, मेरा ध्यान इस महत्वपूर्ण तथ्य पर है कि उस पावन परिसर में, आपके दवारा सम्पन्न की जाने वाली अर्चना से हमारी अद्वितीय सभ्यतागत यात्रा का एक ऐतिहासिक चरण पूरा होगा। आपके द्वारा किया गया 11 दिवसीय कठिन अनुष्ठान, पवित्र धार्मिक पद्धतियों का अनुसरण मात्र नहीं है बल्कि त्याग की भावना से प्रेरित सर्वोच्च आध्यात्मिक कृत्य है तथा प्रभु श्री राम के प्रति सम्पूर्ण समर्पण का आदर्श है। आपकी अयोध्या धाम की यात्रा के इस पावन अवसर पर मैं आपको अपनी हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित करती हूं।'
Load More
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed