UP Election News Live: ओवैसी का पीएम मोदी पर निशाना, सपा ने सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के नए पदाधिकारियों की सूची जारी की
{"_id":"61d0105c07a7bd0c2e581863","slug":"up-assembly-election-2022-live-up-chunav-aachar-sanhita-date-when-will-up-election-held-news-updates-in-hindi","type":"live","status":"publish","title_hn":"UP Election News Live: ओवैसी का पीएम मोदी पर निशाना, सपा ने सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के नए पदाधिकारियों की सूची जारी की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sat, 01 Jan 2022 06:35 PM IST
हिमांशु मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: हिमांशु मिश्रा
Updated Sat, 01 Jan 2022 06:35 PM IST
खास बातें
UP Assembly Election 2022 Live News Updates in Hindi: अगले साल पांच राज्यों में चुनाव होने वाले हैं। चुनाव आयोग ने यह भी साफ कर दिया है कि चुनाव तय समय पर ही होंगे। ऐसे में उत्तर प्रदेश में सियासी हलचलें तेज हो गई है। 403 विधानसभा सीट वाले इस प्रदेश में सभी राजनीतिक दलों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। राजनीतिक बयानबाजी से नेता एक-दूसरे पर निशाना साध रहे। चुनावी वादों की भी बौछार होने लगी है। धरना-प्रदर्शन भी खूब होने लगे हैं। पढ़िए राजनीति से जुड़े पल-पल के अपडेट्स...
विज्ञापन
एआईएमआईएम चीफ असदुद्दीन ओवैसी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
06:34 PM, 01-Jan-2022
एआईएमआईएम चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा। सहारनपुर में रैली को संबोधित करते हुए ओवैसी ने कहा, पीएम मोदी के तीन यार हैं। ड्रामा, फसाद और अत्याचार। आगे ओवैसी ने हरिद्वार में आयोजित धर्म संसद में हुई बयानबाजी का मुद्दा भी उठाया। कहा कि यह धर्म संसद भाजपा के पक्ष में और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आशीर्वाद से हुई थी। इसमें शामिल लोगों ने कहा कि जिस तरह से म्यांमार से रोहिंग्या मुसलमानों को देश से निकाल दिया गया, उसी तरह से भारत से भी मुसलमानों को निकाल दिया जाए। कहा गया कि बीस लाख मुसलमानों का कत्ल कर दिया जाए। आपको ताज्जुब होगा जब मुसलमानों के कत्लेआम और बर्बादी की बात होती है तो कोई भी इसके खिलाफ नहीं उठता है।
05:52 PM, 01-Jan-2022
समाजवादी पार्टी ने प्रदेश सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के नए पदाधिकारियों की सूची जारी कर दी है। इसमें प्रतापगढ़ के आशीष यादव कमला को प्रदेश प्रवक्ता बनाया गया है। इसके अलावा आठ अन्य को प्रदेश सचिव का दायित्व मिला है। इसमें उन्नाव के उमाशंकर यादव 'कवि', जौनपुर के राजेंद्र यादव, बलिया की सुशीला राजभर, गोरखपुर के रामहित, जालौन के रामबाबू कठेरिया, बलिया के रामकृपाल यादव, मथुरा के संजय रावत और बलिया के साहब लाल यादव शामिल हैं।
विज्ञापन
04:45 PM, 01-Jan-2022
सपा के जिलाध्यक्षों के लिए नया फरमान जारी
समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने सभी जिलों के प्रभारी और जिलाध्यक्षों के लिए फरमान जारी किया है। कहा है कि पांच जनवरी को चुनाव आयोग की तरफ से मतदाता सूची जारी की जाएगी। इस सूची को जिला निर्वाचन केंद्र से सभी लोग जरूर लें और इसकी सूचना उसी दिन प्रदेश कार्यालय को भी दें।
03:03 PM, 01-Jan-2022
सपा का एलान- सरकार बनी तो 300 यूनिट बिजली मुफ्त
समाजवादी पार्टी ने चुनावी एलान किया है। आधिकारिक ट्विटर हैंडल से सपा ने वादा किया है कि अगर प्रदेश में उनकी सरकार बनती है तो सभी को 300 यूनिट बिजली मुफ्त दी जाएगी। इसके अलावा किसानों को सिंचाई के लिए बिजली मुफ्त दी जाएगी।
02:31 PM, 01-Jan-2022
योगी के मंत्री ने सपा पर निशाना साधा
प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी पर निशाना साधा। कहा कि प्रदेश को बदहाली के लिए जिम्मेदार लोगों के लाल, पीले गठबंधन को प्रदेश की जनता कभी माफ नहीं करेगी। 325 सीटें जीतकर भाजपा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सरकार बनाएगी।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा कराए गए विकास कार्यों के बल पर भाजपा चुनाव मैदान में है। प्रदेश की पूर्व की सरकारें सपा, बसपा जैसे दलों के चलते प्रदेश बीमारू राज्य की श्रेणी में पहुंच गया था। लेकिन केंद्र सरकार व प्रदेश सरकार मिलकर इस राज्य को अग्रणी राज्य की ओर ले आए। चहुंओर सड़कों का जाल, पर्याप्त बिजली, खाद, राशन जैसी बुनियादी सुविधाओं से लोगों को राहत पहुंचाया।
02:19 PM, 01-Jan-2022
कल मेरठ जाएंगे पीएम मोदी
कल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मेरठ में सरधना के ग्राम सलावा गांव में मेजर ध्यानचंद खेल विश्वविद्यालय का शिलान्यास करेंगे। इसको लेकर प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है। इस दौरान पीएम एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
01:41 PM, 01-Jan-2022
बसपा सुप्रीमो मायावती ने शाह पर किया पलटवार
नए साल पर बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख मायावती ने गृहमंत्री अमित शाह पर पलटवार किया है। उन्होंने अभी रैली और सभाएं न करने की वजह बताई है। कहा कि उनकी पार्टी गरीबों की पार्टी है, उनके पास अन्य पार्टियों की तरह धन नहीं है और अगर वह रैलियां करेंगी तो आर्थिक बोझ बढ़ जाएगा। इसलिए बसपा अन्य पार्टियों की नकल नहीं कर रही और ताबड़तोड़ रैलियां नहीं कर रही।मायावती ने केंद्र और उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और पंजाब राज्य सरकारों पर हमला बोलते हुए कहा कि चुनाव की तारीख घोषित होने से पहले हवा-वाई घोषणाएं, वादें और शिलान्यास किया जा रहा है। जिससे हमारी जनता का पैसा पानी की तरह बहा दिया जाता है। यूपी, उत्तराखंड और पंजाब में यही देखने को मिल रहा है। बसपा सुप्रीमो ने गृहमंत्री अमित शाह का बगैर नाम लिए पलटवार किया। कहा कि इन लोगों को ठंड में जो गर्मी चढ़ी है, वो गरीब के पैसे की ही गर्मी चढ़ी है। वो सरकारी खजाने की ही गर्मी चढ़ी है। सत्ता में पार्टी में नहीं होती तब ये ताबड़तोड़ जनसभा नहीं कर पाती। रिश्ते नाते पर कटाक्ष करने की याद नहीं आती।
बता दें कि 30 दिसंबर को एक जनसभा को संबोधित करते हुए शाह ने मायावती पर हमला किया था। कहा था, बहन जी (मायावती) की तो ठंड ही नहीं उतर रही। चुनाव आ गया है और वो प्रचार करने के लिए भी निकल नहीं रही हैं। उन्होंने कहा कहा था कि बहन जी... चुनाव प्रचार कर लीजिए, बाद में यह मत कहिएगा कि प्रचार करने नहीं दिया गया।
01:30 PM, 01-Jan-2022
UP Election News Live: ओवैसी का पीएम मोदी पर निशाना, सपा ने सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के नए पदाधिकारियों की सूची जारी की
नौ जनवरी को पहली चुनावी रैली करेंगे पीएम मोदीयूपी विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान होने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहली चुनावी सभा 9 जनवरी को लखनऊ में होगी। वृंदावन विहार कॉलोनी स्थित डिफेंस एक्सपो मैदान में प्रस्तावित रैली में पांच लाख से अधिक लोगों को जुटाने की तैयारी है। निर्वाचन आयोग के तीन दिनी लखनऊ दौरे के बाद संकेत मिले हैं कि आयोग की ओर से सात जनवरी तक विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान कर आचार संहिता लागू की जा सकती है।