फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sarkari Naukri Result 2023 Live: असम राइफल्स के साथ ही कृषि वैज्ञानिक पदों पर निकलीं भर्ती, ऐसे करें आवेदन

Sun, 19 Mar 2023 05:08 PM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Sun, 19 Mar 2023 05:08 PM IST
खास बातें

Sarkari Result Naukri 2022 Live Updates News in Hindi: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए सेना में जाने का सुनहरा मौका है। असम राइफल्स में कई पदों पर भर्तियां निकलीं हैं। इसके साथ ही कई अन्य विभागों में भी नौकरी का मौका है।

विज्ञापन
Sarkari Result Naukri 2023 Live Updates Check Latest Govt Jobs Vacancy board Exam Results in Hindi
Sarkari Naukri Result 2023 Live, सरकारी नौकरी - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

लाइव अपडेट

05:05 PM, 19-Mar-2023

Agricultural Scientists Recruitment Board

एग्रीकल्चरल साइंटिस्ट रिक्रूटमेंट बोर्ड (Agricultural Scientists Recruitment Board) ने एक भर्ती नोटिफिकेशन जारी कर 195 पदों पर भर्ती निकाली है। जिसके लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट www.asrb.org.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की आखिरी तारीख 10 अप्रैल 2023 तक है।
 
03:51 PM, 19-Mar-2023

Sarkari Naukari Lady Irwin College Recruitment

दिल्ली विश्वविद्यालय के लेडी इरविन कॉलेज में सहायक प्रोफेसर के 65 पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों से आवेदन मांगे गए हैं। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार इन पदों के लिए आधिकारिक वेबसाइट colrec.uod.ac.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
03:16 PM, 19-Mar-2023

Gargi College Assistant Professor Recruitment 2023

गार्गी कॉलेज में सहायक प्रोफेसर के पदों पर आवेदन करने वाले यूआर/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवारों को 500 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा। जबकि अनुसूचित जाति, पीडब्ल्यूबीडी, महिला आवेदकों को कोई फीस नहीं देना होगा।

02:31 PM, 19-Mar-2023

Sarkari Naukari DU Recruitment 2023

दिल्ली विश्वविद्यालय के गार्गी कॉलेज में सहायक प्रोफेसर के पद पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे गए हैं। इच्छुक उम्मीदवार इन पदों के लिए कॉलेज की आधिकारिक वेबसाइट gargicollege.in पर जाकर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। फिलहाल आवेदन की प्रक्रिया जारी है। आवेदन करने की आखिरी तारीख 25 मार्च, 2023 है। दिल्ली विश्वविद्यालय के गार्गी कॉलेज में फैकल्टी पदों पर भर्ती के माध्यम से असिस्टेंट प्रोफेसर के कुल 100 पदों को भरा जाएगा।

12:59 PM, 19-Mar-2023

MH SET 2023

सावित्रीबाई फुले पुणे विश्वविद्यालय (SPPU) ने महाराष्ट्र राज्य पात्रता परीक्षा (MH SET) 2023 का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। उम्मीदवार इसे आधिकारिक वेबसाइट से डाउलोड कर सकते हैं।

12:45 PM, 19-Mar-2023

आवेदन शुल्क (Application Fee) 

ग्रुप बी पदों के लिए आवेदन शुल्क (यानी, धार्मिक शिक्षक और पुल और सड़क पद केवल) 200 रुपये है और समूह सी पदों के लिए (यानी, धार्मिक शिक्षक और पुल और सड़क पदों को छोड़कर) शुल्क 100 रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन
12:07 PM, 19-Mar-2023

पात्रता मापदंड (Eligibility criteria)

असम राइफल्स की इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार की आयु सीमा 01 जनवरी, 2023 को 18-23 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणियों के लिए ऊपरी आयु सीमा में छूट दी गई है।

11:41 AM, 19-Mar-2023

sarkari naukri recruitment 2023

असम राइफल्स की इस भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 616 रिक्त पदों को भरना है। असम राइफल्स तकनीकी और ट्रेड्समैन भर्ती रैली 2023 01 मई, 2023 से ट्रेडों / पदों के लिए पात्र पुरुष / महिला उम्मीदवारों से प्राप्त आवेदनों के आधार पर 616 रिक्तियों के तहत ग्रुप बी और सी पदों पर नामांकन के लिए अस्थायी रूप से निर्धारित है। इन रिक्तियों के लिए आवेदन करने की आज 19 मार्च, 2023 आखिरी तारीख है।
 
10:35 AM, 19-Mar-2023

Sarkari Naukri Result 2023 Live: असम राइफल्स के साथ ही कृषि वैज्ञानिक पदों पर निकलीं भर्ती, ऐसे करें आवेदन

Assam Rifles Recruitment 2023: असम राइफल्स में ट्रेड्समैन और टेक्निकल पदों के लिए 616 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे गए हैं। इन पदों के लिए आवेदन करने का आज आखिरी दिन है। 
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed