Govt Jobs Results Live: SSB, रेलवे और सेंट्रल बैंक में निकलीं भर्तियां, सरकारी नौकरी के लिए ऐसे करें आवेदन
{"_id":"634a5229072b7f07be336df3","slug":"sarkari-naukri-results-live-latest-govt-jobs-alert-notification-october-2022-railway-bharti-result-hindi-news","type":"live","status":"publish","title_hn":"Govt Jobs Results Live: SSB, रेलवे और सेंट्रल बैंक में निकलीं भर्तियां, सरकारी नौकरी के लिए ऐसे करें आवेदन","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
Sat, 15 Oct 2022 04:27 PM IST
देवेश शर्मा
जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला
Published by: देवेश शर्मा
Updated Sat, 15 Oct 2022 04:27 PM IST
खास बातें
Govt Jobs Results Live: विभिन्न केंद्रीय और राज्य विभागों इस समय बंपर भर्तियां जारी हैं। इन विभागों में आवेदन कर के आप बेहतरीन पद और सैलरी दोनों ही प्राप्त कर सकते हैं। आप हमारे इस लाइव ब्लॉग की मदद से विभिन्न सरकारी भर्तियों और रिजल्ट के बारे में सभी जरूरी अपडेट प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
Jobs, Exams and Results News
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
लाइव अपडेट
04:26 PM, 15-Oct-2022
Sarkari Result Naukri Live AAI Apprentice Recruitment
एएआई भर्ती 2022 की इन रिक्तियों के लिए उन उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं जो मध्य प्रदेश, गोवा, गुजरात और महाराष्ट्र के मूल निवासी हैं। योग्य उम्मीदवारों से 15 अक्तूबर, 2022 से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं और ऑनलाइन आवेदन करने की विंडो 14 नवंबर, 2022 तक खुली रहेगी।
03:36 PM, 15-Oct-2022
Govt Jobs Results Live AAI Recruitment
एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट aai.aero पर AAI भर्ती 2022 के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी की है। एएआई भर्ती 2022 के लिए आधिकारिक अधिसूचना में कुल 55 रिक्तियां घोषित की गई हैं।
विज्ञापन
02:49 PM, 15-Oct-2022
Sarkari Naukri 2022 HPSSC Recruitment की चयन प्रक्रिया
हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग (HPSSC), हमीरपुर के तहत HPSSC भर्ती 2022 की चयन प्रक्रिया में निम्नलिखित चरण शामिल हैं-
-
लिखित परीक्षा -
स्किल टेस्ट / टाइप टेस्ट / ट्रेड टेस्ट (यदि पद के अनुसार कोई जरूरी हो) -
दस्तावेज सत्यापन -
चिकित्सा परीक्षण
02:18 PM, 15-Oct-2022
sarkari result 2022 sarkari naukri HPSSC Recruitment आयु सीमा
एचपीएसएससी भर्ती 2022 के लिए निर्धारित आयु सीमा पुलिस उप-निरीक्षक के लिए 21 से 26 वर्ष और अन्य पदों के लिए 18 से 45 वर्ष है। आयु में छूट सरकार के नियमानुसार प्रदान की जाएगी। ऊपरी आयु सीमा की गणना 01 जनवरी, 2022 के आधार पर की जाएगी।
01:37 PM, 15-Oct-2022
Sarkari Naukri HPSSC हमीरपुर की भर्ती
हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग (HPSSC), हमीरपुर की भर्ती आवेदक एचपीएसएससी भर्ती 2022 के लिए 30 सितंबर, 2022 से आवेदन पत्र भर सकते हैं और ऑनलाइन आवेदन करने की विंडो 29 अक्तूबर, 2022 तक खुली रहेगी।
12:54 PM, 15-Oct-2022
Sarkari Naukri LIVE HPSSC भर्ती 2022 अधिसूचना
हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग (HPSSC), हमीरपुर ने आधिकारिक वेबसाइट hpsssb.hp.gov.in पर विज्ञापन संख्या 38-5/2022 के तहत HPSSC भर्ती 2022 अधिसूचना जारी की है। इसके तहत रेशम उत्पादन निरीक्षक, सहायक प्रबंधक, सहायक पुस्तकालयाध्यक्ष, आदि सहित विभिन्न पदों के लिए 1647 रिक्तियों को भरने के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
12:31 PM, 15-Oct-2022
Sarkari Job UP PET 2022 का आगाज
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) की ओर से प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (PET) का आयोजन 15 और 16 अक्तूबर, 2022 को किया जा रहा है। परीक्षा का आयोजन साल 2022-2023 में यूपी सरकार की ओर से जारी की जाने वाली समूह ग भर्तियों के लिए इस परीक्षा में पात्रता हासिल करना आवश्यक होता है।
12:00 PM, 15-Oct-2022
Sarkari Naukri एसबीआई पीओ भर्ती
स्टेट बैंक द्वारा निकाली गई पीओ की इस भर्ती में रिक्तियों की संख्या के कम होने का सीधा असर आपके ऊपर पड़ेगा। दरअसल रिक्तियों की संख्या कम होने के बाद अब इसके प्रीलिमिनरी परीक्षा का कट ऑफ बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।
11:56 AM, 15-Oct-2022
Sarkari Job 2022 सशस्त्र सीमा बल की भर्ती
सशस्त्र सीमा बल की ओर से जारी की गई भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया जारी है। इस भर्ती का विज्ञापन रोजगार समाचार में जारी किया गया था। आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार उम्मीदवारों को विज्ञापन के 30 दिनों के भीतर अपने आवेदन करने होंगे।
11:15 AM, 15-Oct-2022
Govt Jobs Results Live: SSB, रेलवे और सेंट्रल बैंक में निकलीं भर्तियां, सरकारी नौकरी के लिए ऐसे करें आवेदन
सशस्त्र सीमा बल/SSB ने कांस्टेबल सामान्य ड्यूटी के 399 रिक्त पदों पर भर्ती जारी की है और योग्य उम्मीदवारों के आवेदन आमंत्रित किए हैं। यह भर्ती खेल कोटा के तहत जारी की गई है।