Sarkari Naukri 2021 LIVE : इन विभागों में निकली है 14080 पदों पर नौकरियां, वेतन भी शानदार
{"_id":"606fb5a62655ce3fce2f5f3a","slug":"sarkari-naukri-2021-govt-job-alert-results-news-updates-live","type":"live","status":"publish","title_hn":"Sarkari Naukri 2021 LIVE : इन विभागों में निकली है 14080 पदों पर नौकरियां, वेतन भी शानदार","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
Fri, 09 Apr 2021 07:27 PM IST
वर्तिका तोलानी
जाॅब डेस्क, अमर उजाला
जाॅब डेस्क, अमर उजाला
Published by: वर्तिका तोलानी
Updated Fri, 09 Apr 2021 07:27 PM IST
खास बातें
LIVE Sarkari Naukri 2021: आठवीं कक्षा पास से लेकर स्नातकोत्तर तक के लिए विभिन्न विभागों में सरकारी नौकरियां निकली हैं। बता दें अगर लगन सच्ची हो तो थोड़ी सी मेहनत और सूझ-बूझ से सरकारी नौकरी पाई जा सकती है। नौकरी के लिए तैयारी करने से भी ज्यादा जरूरी है सही मौके की तलाश करना। लेकिन अगर मौका ही निकल जाए तो की गई तैयारी का कोई मतलब नहीं। ऐसे में हम आपकी मदद कर सकते हैं। हम amarujala.com के जरिये आपको बताएंगे कि कहां, कब और किस समय सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका आपका इंतजार कर रहा है। पदों की जानकारी के साथ-साथ आपको नोटिफिकेशन लिंक भी यहीं मिलेगा। आगे पढ़ें...
विज्ञापन
सरकारी नौकरी लाइव अपडेट
- फोटो : अमर उजाला
लाइव अपडेट
07:26 PM, 09-Apr-2021
बीएचयू में जूनियर रिसर्च असिस्टेंट और जेआरएफ की आवश्यकता
उत्तर प्रदेश में वाराणसी स्थित बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) में जूनियर रिसर्च असिस्टेंट और जेआरएफ के पदों पर आवश्यकता है। बीएचयू की अधिसूचना के अनुसार, जूनियर रिसर्च असिस्टेंट पद के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 14 अप्रैल, 2021 है। जबकि जेआरएफ यानी जूनियर रिसर्च फेलो के पद पर आवश्यकता है। उपरोक्त पदों पर भर्ती आवेदन के लिए आवेदक एमएससी के साथ अनुभवी भी आवेदन कर सकते हैं। जेआरएफ की रिक्ति के लिए यहां क्लिक कर यह अधिसूचना https://www.bhu.ac.in/tmpPosts/mar2021/13/0001.pdf देखें। वहीं, जेआरए यानी जूनियर रिसर्च असिस्टेंट पद के लिए यहां क्लिक कर यह अधिसूचना https://www.bhu.ac.in/tmpPosts/mar2021/25/0001.pdf देखें।
06:28 PM, 09-Apr-2021
सरकारी नौकरी : पुणे म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन भर्ती के पदों का विवरण
पदों का विवरण
- मेडिकल ऑफिसर - 100 पद
- नर्सिंग अर्दली - 100 पद
- एएनएम - 100 पद
- आया - 100 पद
विज्ञापन
06:00 PM, 09-Apr-2021
पुणे म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन में 400 पदों पर भर्ती
महाराष्ट्र के बड़े शहरों में एक पुणे में बड़े स्तर सरकारी भर्ती निकली है। यह भर्ती पीएमसी की ओर से निकाली गई है। एमसी यानी पुणे म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन में 400 पदों पर भर्ती निकली है। पीएमसी की भर्ती प्रक्रिया के तहत आवेदन स्वीकार करने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। आधिकारिक भर्ती अधिसूचना, भर्ती की आवेदन प्रक्रिया, पदों का विस्तृत विवरण, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया, संभावित वेतनमान और भर्ती से जुड़ी महत्वपूर्ण तिथियों आदि की जानकारी दी जा रही है।
04:25 PM, 09-Apr-2021
गोवा सहकारिता विभाग में कई पदों पर रिक्तियां
गोवा सहकारिता विभाग ने कई पदों के लिए अधिसूचना जारी कर आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार गोवा सहकारिता विभाग के इन पदों के लिए ऑफलाइन आवेदन कर सकते है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 09 अप्रैल, 2021 है।
पदों का विवरण : कुल रिक्तियां : 77
पदों का विवरण : कुल रिक्तियां : 77
- सीनियर मार्केटिंग ऑफिसर:- 02
- सीनियर ऑडिटर/ सीनियर इंस्पेक्टर/ एसआरओ:- 22
- जूनियर ऑडिटर/ जूनियर इंस्पेक्टर:- 06
- जूनियर स्टेनोग्राफर:- 03
- लोअर डिवीजन क्लर्क:- 22
- ऑडिट असिस्टेंट:- 11
- ग्रेडर एसेसर :- 04
- मल्टीटास्किंग स्टाफ:- 07
04:18 PM, 09-Apr-2021
गोवा में सरकारी नौकरी पाने का मौका
पर्यटन के मशहूर देश के तटीय राज्य गोवा में सरकारी नौकरी पाने का ख्वाब देख रहे युवाओं के लिए बेहतरीन अवसर आ गया है। गोवा में बड़े स्तर सरकारी भर्ती निकली है। यह भर्ती राज्य के सहकारिता विभाग में निकली है। राज्य सहकारिता विभाग में करीब 77 पदों पर भर्ती निकली है। इसकी भर्ती प्रक्रिया के तहत आवेदन संबंधी संपूर्ण जानकारी यहां आपको दी जा रही है।
03:54 PM, 09-Apr-2021
सी-डैक में निदेशक पद पर रिक्ति
इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (एमईआईटीवाई) के अधीन वैज्ञानिक संस्था प्रगत संगणन विकास केंद्र (सी-डैक) ने निदेशक - वित्त के पद पर आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस पद के आयु सीमा 50 वर्ष निर्धारित है। आरक्षित वर्गों को नियमानुसार छूट दी जाएगी। इस पद के लिए पे मैट्रिक्स लेवल- 13-ए (1,31,000 से 2,16,600 रुपए तक) है। आवेदन की अंतिम तिथि 16 अप्रैल, 2021 है। इस पद के लिए नियुक्ति स्थल पुणे, महाराष्ट्र रहेगा। अधिक जानकारी के लिए www.cdac.in के careers पेज पर जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
03:00 PM, 09-Apr-2021
Sarkari Vacancy : शिक्षक और गैर-शिक्षक के पदों पर आवेदन के लिए यह है निर्धारित योग्यता
- निजी सचिव : किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक डिग्री हासिल करने वाले अभ्यर्थी इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थी के पास कंप्यूटर का ज्ञान और न्यूनतम 3 वर्ष का कार्यानुभव होना अनिवार्य है। इसके साथ ही अंग्रेजी और हिंदी स्टेनोग्राफी की गति क्रमश: 120 डब्ल्यूपीएम (वर्ड पर मिनट) और 100 डब्ल्यूपीएम होनी चाहिए। वहीं अंग्रेजी प्रकार की गति 35 डब्ल्यूपीएम और हिंदी की 30 डब्ल्यूपीएम होनी चाहिए।
- एलडीसी : स्नातक की डिग्री धारी इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदकों की अंग्रेजी और हिंदी टाइप करने की गति क्रमश: 35 डब्ल्यूपीएम और 30 डब्ल्यूपीएम होनी चाहिए।
- संकाय पद : पीएचडी के साथ अच्छा एकेडमिक रिकॉर्ड रखने वाले अभ्यर्थी इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदकों का न्यूनतम 55 फीसदी अंकों के साथ स्नातक पास करना अनिवार्य है।
02:07 PM, 09-Apr-2021
Sarkari Naukri Alert : राष्ट्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय में क्लर्क, असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर निकली हैं नौकरियां
राष्ट्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय (एनएसयू) ने शिक्षक और गैर शिक्षक कर्मचारियों के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक अभ्यर्थी विश्वविद्यालय की वेबसाइट http://nsktu.ac.in/ पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 16 अप्रैल निर्धारित की गई है
01:10 PM, 09-Apr-2021
Sarkari Naukri : भेल ने निकाली 40 प्रशिक्षु के पदों पर भर्तियां
भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) ने प्रशिक्षु पदों के लिए कुल 40 रिक्तियां निकाली हैं। इच्छुक अभ्यर्थी इन रिक्तियों के लिए भेल की आधिकारिक वेबसाइट careers.bhel.in के जरिए आवेदन कर सकते हैं। 5 अप्रैल से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। अभ्यर्थी 26 अप्रैल तक आवेदन कर सकते हैं। इन रिक्तियों के लिए होने वाली परीक्षा का आयोजन 23 मई को आयोजित की जाएगी।
12:37 PM, 09-Apr-2021
Sarkari Naukri 2021 LIVE : शिक्षक के रिक्त पदों पर इस तिथि तक कर सकते हैं आवेदन
शिक्षक के विभिन्न पदों पर 16 मार्च से आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इच्छुक अभ्यर्थी 11 अप्रैल 2021 तक इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके सामान्य वर्ग/ अन्य पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों को 750 रुपये बतौर शुल्क जमा करना होगा। वहीं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग/अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के अभ्यर्थियों के लिए क्रमशः 450 रुपये और 250 रुपये का शुल्क निर्धारित किया गया है। बता दें आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 13 अप्रैल 2021 निर्धारित की गई है।