Sarkari Naukari 2023 Live: मेडिकल-टीचिंग और बैंकिंग में भर्ती, कई सरकारी विभागों में नौकरी पाने का सुनहरा अवसर
Sarkari Naukari Result 2023 Live Updates: नौकरी की तलाश कर रहे उम्मीदवारों के पासमेडिकल, टीचिंग और बैंकिंग सहित कई सरकारी क्षेत्रों में नौकरी करने का सुनहरा मौका है। नीचे बताई जा रही इन सरकारी नौकरियों के लिए इच्छुक उम्मीदवार अभी अप्लाई कर दें।
लाइव अपडेट
BSSC Recruitment रिक्तियों का विवरण
बीएसएससी की इस भर्ती के तहत 11098 पदों पर भर्ती की जानी है।निम्न वर्गीय लिपिक 3927 पद
फाइलेरिया निरीक्षक 69 पद
सहायक अनुदेशक. 07. पद
राजस्व कर्मचारी 3559 पद
पंचायत सचिव 3532 पद
टाइपिस्ट कम क्लर्क 04 पद
Bihar SSC Inter Level Bharti Notification
SBI Apprentice Recruitment 2023
एसबीआई अपरेंटिस पंजीकरण विंडो कल, यानी 21 सितंबर को बंद हो जाएगी। इस भर्ती अभियान के तहत अपरेंटिस के 6,160 पदों को भरा जाएगा। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट - sbi.co.in के माध्यम से इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं।
UPPSC Staff Nurse Ayurved Recruitment 2023
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) की तरफ से स्टाफ नर्स आयुर्वेद (पुरुष/महिला) की 300 रिक्तियों को भरने के लिए भर्ती अभियान चलाया जा रहा है। मेडिकल के क्षेत्र काम करने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए सुनहरा मौका है। 04 अक्तूबर 2023 से पहले आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
SSC Delhi Police Constable Recruitment 2023
कर्मचारी चयन आयोग ने दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल के 7547 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर रखी है। इच्छुक उम्मीदवार एसएससी दिल्ली पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2023 के लिए आधिकारिक वेबसाइट -ssc.nic.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। एसएससी दिल्ली पुलिस कांस्टेबल आवेदन विंडो 30 सितंबर, 2023 को बंद हो जाएगी।
SSB Odisha Lecturer Recruitment 2023
राज्य चयन बोर्ड, ओडिशा की तरफ से लेक्चरर के पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार एसएसबी ओडिशा की आधिकारिक वेबसाइट ssbodish.ac.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 13 अक्तूबर 2023 तक है।
NSIC Assistant Manager Recruitment 2023
राष्ट्रीय लघु उद्योग निगम लिमिटेड (एनएसआईसी) ने सहायक प्रबंधक के पदों पर भर्ती के लिए पात्र उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 29 सितंबर शाम 6.00 बजे तक आधिकारिक वेबसाइट www.nsic.co.in पर जाकर इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।
AIIMS Recruitment 2023
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) बिलासपुर (हिमाचल प्रदेश) और एम्स मंगलगिरी में कई पदों पर भर्तियां चल रही हैं। इच्छुक उम्मीदवार इन पदों के लिए संबंधित वेबसाइटों पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। एम्स बिलासपुर भर्ती के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 04 अक्तूबर 2023 तक है।
UPPSC APS Recruitment 202
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने अपर निजी सचिव (APS) के 328 पदों पर भर्ती के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इन रिक्तियों के लिए इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाकर 19 अक्तूबर 2023 तक आवेदन करने के साथ ही फीस का भुगतान भी कर सकते हैं। यूपी में यह भर्ती करीब 10 साल बाद आयोजित हो रही है।
Sarkari Naukari 2023 Live: मेडिकल-टीचिंग और बैंकिंग में भर्ती, कई सरकारी विभागों में नौकरी पाने का सुनहरा अवसर
WBPSC General Duty Medical Officer Recruitment 2023: पश्चिम बंगाल लोक सेवा आयोग राज्य में जनरल ड्यूटी मेडिकल ऑफिसर के पद पर भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया 21 सितंबर से आधिकारिक वेबसाइट wbpsc.gov.in पर शुरू कर रहा है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 12 अक्तूबर (दोपहर 3.00 बजे तक) है। कुल 300 रिक्त्तियों को भरा जाएगा। चयनित उम्मीदवारों को 56,100 रुपये से 1,44,300 रुपये वेतन मिलेगा।