Sarkari Naukari Result Live : यूपी एमपी समेत इन राज्यों में हो रहीं भर्तियां, पढ़ें नौकरी से जुड़ी हर खबर
{"_id":"6502961ab4555a7e2302b647","slug":"sarkari-naukari-result-2023-live-updates-check-latest-government-job-notification-date-application-eligibility-2023-09-14","type":"live","status":"publish","title_hn":"Sarkari Naukari Result Live : यूपी एमपी समेत इन राज्यों में हो रहीं भर्तियां, पढ़ें नौकरी से जुड़ी हर खबर","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
Thu, 14 Sep 2023 05:01 PM IST
सौरभ पांडेय
जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला
Published by: सौरभ पांडेय
Updated Thu, 14 Sep 2023 05:01 PM IST
खास बातें
Sarkari job Result live: यूपी में स्टाफ नर्स, वन रक्षक सहित कई पदों पर भर्तियां चल रही हैं। इच्छुक उम्मीदवार इन रिक्तियों के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
सरकारी नौकरी sarkari naukari
- फोटो : Amar Ujala Graphics
लाइव अपडेट
05:01 PM, 14-Sep-2023
MPSC Assistant Professor Recruitment 2023
महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग (MPSC) ने कला निदेशालय (विज्ञापन संख्या 065/2023 के तहत) के तहत सरकारी कला महाविद्यालय में विभिन्न विषयों में सहायक प्रोफेसर के पद पर भर्ती के लिए पात्र उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इन रिक्तियों के लिए आधिकारिक वेबसाइट mpsc.gov.in पर जाकर 03 अक्तूबर रात 11.59 बजे तक आवेदन कर सकते हैं।
04:10 PM, 14-Sep-2023
NSIC Assistant Manager Recruitment 2023
राष्ट्रीय लघु उद्योग निगम लिमिटेड (एनएसआईसी) ने सहायक प्रबंधक के पदों पर भर्ती के लिए पात्र उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 29 सितंबर शाम 6.00 बजे तक आधिकारिक वेबसाइट www.nsic.co.in पर जाकर इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
02:58 PM, 14-Sep-2023
UPSSSC Jr Assistant Recruitment
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) ने जूनियर असिस्टेंट, क्लर्क, असिस्टेंट लेवल 3 सहित 3,831 विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया आज यानी 12 सितंबर 2023 से शुरू कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर 03 अक्तूबर 2023 तक ऑनलाइन आवेदन पत्र भरकर जमा कर सकते हैं।
01:28 PM, 14-Sep-2023
UPSSSC Forest Guard रिक्तियों का विवरण
वन रक्षक-693 पदवन्यजीव रक्षक-16 पद
कुल 709 रिक्तियों को भरने के लिए वन एवं वन्य जीव विभाग की तरफ से यह भर्ती अभियान चलाया जा रहा है
01:27 PM, 14-Sep-2023
UPSSSC Forest Guard, Wildlife Guard Recruitment 2023
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने वन रक्षक और वन्यजीव रक्षक मुख्य भर्ती परीक्षा 2023 के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। वन रक्षक और वन्यजीव रक्षक पदों पर भर्ती के इच्छुक उम्मीदवार 20 सितंबर से आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं। परीक्षा के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 10 अक्तूबर 2023 तक है, जबकि आवेदन पत्र में बदलाव करने की अंतिम तिथि 17 अक्तूबर तक है।
10:41 AM, 14-Sep-2023
Odisha Teacher Recruitment 2023
ओडिशा स्कूल शिक्षा कार्यक्रम प्राधिकरण में प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में जूनियर शिक्षकों के पदों पर बंपर भर्ती की शुरुआत आज से होने वाली है। इच्छुक उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आधिकारिक वेबसाइट - osepa.odisha.gov.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
10:40 AM, 14-Sep-2023
RBI Assistant 2023
भारतीय रिजर्व बैंक ने आज सहायक भर्ती, 2023 के लिए अधिसूचना जारी की है। आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है और उम्मीदवार 4 अक्तूबर तक आधिकारिक वेबसाइट - Opportunities.rbi.org.in पर इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। RBI के इस भर्ती अभियान का लक्ष्य असिस्टेंट के कुल 450 रिक्त पदों को भरना है।
10:29 AM, 14-Sep-2023
Sarkari Naukari Result Live : यूपी एमपी समेत इन राज्यों में हो रहीं भर्तियां, पढ़ें नौकरी से जुड़ी हर खबर
CIL MT Recruitment 2023: कोल इंडिया लिमिटेड में खनन, सिविल और भूविज्ञान विषयों में मैनेजमेंट ट्रेनी के 560 पदों पर भर्ती के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया आज यानी 13 सितंबर 2023 से शुरू हो चुकी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार GATE-2023 स्कोर के आधार पर कोल इंडिया (CIL) मैनेजमेंट ट्रेनी (MT) भर्ती 2023 के लिए आधिकारिक वेबसाइट coalindia.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की आखिरी तारीख 12 अक्तूबर 2023 शाम छह बजे तक है।