05:27 PM, 08-Sep-2023
SSC Delhi Police Constable Recruitment 2023: कर्मचारी चयन आयोग ने दिल्ली पुलिस में विभिन्न कांस्टेबल पदों की भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इच्छुक उम्मीदवार एसएससी दिल्ली पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2023 के लिए आधिकारिक वेबसाइट -ssc.nic.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। एसएससी दिल्ली पुलिस कांस्टेबल आवेदन विंडो 30 सितंबर, 2023 को बंद हो जाएगी। इस भर्ती अभियान के माध्यम से दिल्ली पुलिस में कॉन्सटेबल के कुल 7,547 पद भरे जाएंगे।
02:40 PM, 08-Sep-2023
PSSSB JE Recruitment 2023
पंजाब अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड विज्ञापन संख्या 10/2023 के तहत जूनियर इंजीनियर (सिविल) की भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया चालू है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इन रिक्तियों के लिए आधिकारिक वेबसाइट - sssb.punjab.gov.in पर जाकर 26 सितंबर, 2023 (शाम 5.00 बजे तक) तक आवेदन कर सकेंगे। फीस भुगतान की अंतिम तिथि 28 सितंबर है।
12:28 PM, 08-Sep-2023
SBI Armours/CRO Recruitment 2023
भारतीय स्टेट बैंक ने आर्मरर्स और कंट्रोल रूम ऑपरेटर (CRO) के पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट - sbi.co.in पर जाकर 5 अक्तूबर तक इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 107 पदों को भरना है, जिनमें से 18 रिक्तियां आर्मरर्स के पद के लिए और 89 कंट्रोल रूम ऑपरेटर के लिए हैं।
11:28 AM, 08-Sep-2023
UPSSSC Stenographer Recruitment 2023
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने 277 स्टेनोग्राफर पदों पर भर्ती के लिए एक अधिसूचना जारी की है। इसके लिए आवेदन की प्रक्रिया 17 अक्तूबर से शुरू होगी और आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 06 नवंबर 2023 तक है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट - www.upsssc.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
10:26 AM, 08-Sep-2023
ONGC Apprentice Recruitment 2023
ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉर्पोरेशन लिमिटेड (ONGC) ने अप्रेंटिस पदों पर बंपर भर्ती का ऐलान किया है। ओएनजीसी ने अप्रेंटिस के 2,500 से भी अधिक पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किये हैं. योग्य उम्मीदवार ओएनजीसी की आधिकारिक वेबसाइट - ongcindia.com के माध्यम से इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 20 सितंबर, 2023 पंजीकरण करने की अंतिम तिथि है।
10:21 AM, 08-Sep-2023
Sarkari Naukari Result Live: एसबीआई में बंपर भर्ती सहित कई विभागों में नौकरी का मौका, जानिए आवेदन का तरीका
SBI PO 2023 Recruitment: भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने प्रोबेशनरी ऑफिसर ( PO) की भर्ती के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार बैंक के करियर पोर्टल sbi.co.in/web/careers/ पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। भारतीय स्टेट बैंक प्रोबेशनरी ऑफिसर प्रारंभिक परीक्षा नवंबर में आयोजित होने वाली है।