फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sarkari Naukri Result Live: इसरो, केवीके और एम्स भोपाल में निकलीं भर्तियां, वेतन 44 हजार से डेढ़ लाख तक

Sat, 25 Mar 2023 07:27 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Sat, 25 Mar 2023 07:27 PM IST
खास बातें

LIVE Sarkari Naukri 2023 Latest Updates: सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले युवाओं की संख्या बढ़ती जा रही है। ऐसे में तैयारी कर रहे युवाओं को इंतजार होता है तो सिर्फ आवेदन निकलने का। 

विज्ञापन
Job Results Live 2023 Sarkari Naukri SSC MTS Havaldar 2021 Final Result Check Latest Updates Here
Govt Jobs Sarkari Naukri - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

लाइव अपडेट

07:25 PM, 25-Mar-2023

Job Results Live 2023 कृषि विज्ञान केंद्र की भर्ती

केवीके यानी कृषि विज्ञान केंद्र, उजवा, नई दिल्ली की विषय वस्तु विशेषज्ञ कृषि मौसम विज्ञान एवं परिचारक के पदों पर भर्ती में आवेदन के इच्छुक उम्मीदवार kvkdelhi.org और nhrdf.org पर आवेदन कर सकते हैं।
06:09 PM, 25-Mar-2023

Latest Govt Jobs KVK Recruitment 2023: 57 हजार रुपये तक प्रति माह वेतन

केवीके यानी कृषि विज्ञान केंद्र, उजवा, नई दिल्ली की एक परियोजना के लिए विषय वस्तु विशेषज्ञ कृषि मौसम विज्ञान एवं परिचारक के पदों पर भर्ती निकली है। इन पदों के लिए करीब 57 हजार रुपये तक प्रति माह वेतन प्रदान किया जाएगा।  
विज्ञापन
05:19 PM, 25-Mar-2023

Sarkari Naukri CSIR-CRRI Recruitment 2023

सीएसआईआर के केंद्रीय सड़क अनुसंधान संस्थान यानी सेंट्रल रोड रिसर्च इंस्टीट्यूट (CRRI) की ओर से 11 साइंटिस्ट ग्रेड-4 (2) के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। उपरोक्त भर्ती के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 29 मार्च, 2023 है। 
04:28 PM, 25-Mar-2023

Sarkari Bharti CSIR-CRRI Recruitment 2023

इंजीनियरिंग कर चुके युवाओं के लिए सुनहरा मौका है। अगर आप वैज्ञानिक बनना चाहते हैं तो वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसंधान परिषद (CSIR) आपको शानदार अवसर प्रदान कर रही है। 
03:59 PM, 25-Mar-2023

सरकारी रिजल्ट SSC MTS Havaldar Result Out

आधिकारिक नोटिस के अनुसार, चयनित और गैर-चयनित उम्मीदवारों के विस्तृत अंक आयोग की वेबसाइट पर 06 अप्रैल, 2023 को अपलोड किए जाएंगे। यह सुविधा 06 अप्रैल से 20 अप्रैल, 2023 तक उपलब्ध होगी।
 
03:18 PM, 25-Mar-2023

Sarkari Jobs Result SSC MTS Havaldar Result Out

एसएससी द्वारा जारी आधिकारिक नोटिस के अनुसार, एमटीएस के पदों के लिए 3,910 और हवलदार के पदों के लिए 3,584 सहित कुल 7,368 उम्मीदवारों ने क्वालीफाई किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
02:27 PM, 25-Mar-2023

SSC MTS Havaldar 2021 Final Result

कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने एसएससी मल्टी टास्किंग (गैर-तकनीकी) स्टाफ (एमटीएस) और हवलदार (सीबीआईसी और सीबीएन) परीक्षा 2021 का अंतिम परिणाम अपनी आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जारी कर दिया है।
01:57 PM, 25-Mar-2023

Sarkari Naukri एम्स भोपाल में निकली भर्ती 2023

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान यानी एम्स, भोपाल में प्रतिनियुक्ति के आधार पर विभिन्न पदों पर आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इनमें सहायक प्रशासनिक अधिकारी, चीफ फार्मासिस्ट, और कार्यालय अधीक्षक आदि के पद रिक्त हैं। 
01:20 PM, 25-Mar-2023

Job Results Live 2023 हरियाणा सीईटी की अधिसूचना

हरियाणा सीईटी यानी कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट की अधिसूचना में बताया गया है कि कुल 31,902 पद ऑनलाइन भरे जाएंगे। ये रिक्तियां राज्य सरकार के विभिन्न विभागों, बोर्डों, निगमों में हैं। उम्मीदवार अधिसूचना आधिकारिक वेबसाइट hssc.gov.in से चेक एवं डाउनलोड कर सकते हैं। 
12:26 PM, 25-Mar-2023

Sarkari Naukri HSSC हरियाणा सीईटी

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) की ओर से हरियाणा सीईटी यानी कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (Common Eligibility Test) नई अधिसूचना जारी कर दी गई थी और अब आवेदन प्रक्रिया भी जल्द शुरू हो रही है। 
Load More
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed