फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

West Bengal Panchayat Election Live: सुवेंदु बोले- हम हिंसा के सबूत इकट्ठे कर रहे; हाई कोर्ट का करेंगे रुख

Mon, 10 Jul 2023 09:32 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Mon, 10 Jul 2023 09:32 PM IST
खास बातें

पश्चिम बंगाल में मुर्शिदाबाद समेत 19 जिलों में 696 बूथों पर आज पुनर्मतदान हो रहा है। आठ जुलाई को पंचायत चुनाव के दौरान हुई हिंसा के बाद राज्य चुनाव आयोग (एसईसी) ने दोबारा मतदान कराने का फैसला लिया था।

विज्ञापन
West Bengal Panchayat Election Repolling Many Booths SEC Orders After Poll Day Violence TMC BJP News Updates
पश्चिम बंगाल चुनाव में पहचान पत्र दिखाती महिलाएं - फोटो : ANI

लाइव अपडेट

09:31 PM, 10-Jul-2023
अधीर रंजन चौधरी ने की जांच की मांग
पंचायत चुनाव हिंसा के दौरान घायल हुए पीड़ितों और मृतकों के लिए कलकत्ता हाईकोर्ट में एक जनहित याचिका दायर (PIL) कर सहायता राशि मुहैया करवाने के संबंध में कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि हमारी तीन मांगे हैं पहला पीड़ितों को मुआवज़ा राशि दी जाए, दूसरा घायलों का पूरा इलाज कराया जाए और तीसरा इलाज के साथ-साथ वित्तीय सहायता दी जाए। हमने यह भी मुद्दा उठाया कि पंचायत चुनाव के दौरान हिंसा होने की पूरी संभावना थी तो पहले से राज्य सरकार की ओर से तैयारी क्यों नहीं की गई। साथ ही हिंसा क्यों हुई? इतने लोग मारे गए, इसकी सख्त रूप से जांच होनी चाहिए। 
09:31 PM, 10-Jul-2023
पश्चिम बंगाल सरकार में मंत्री ने किया यह दावा
पश्चिम बंगाल सरकार में मंत्री मानस रंजन भुनिया ने कहा कि हमारी सरकार और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पंचायत चुनाव को बहुत ही कठिन परिस्थिति में शांतिपूर्ण तरीके से कराने का फैसला लिया। राज्य चुनाव आयोग ने प्रतिबद्धता के साथ पंचायत चुनाव कराना जारी रखा, लेकिन दुर्भाग्य से गैर-जिम्मेदार राजनीतिक दलों ने पश्चिम बंगाल के विभिन्न जिलों में गंभीर कानून-व्यवस्था की स्थिति पैदा कर दी, जिसके परिणामस्वरूप चुनाव के दिन और उसके अगले दिन कुछ लोगों की मृत्यु हुई। अगर जांच की जाए तो सबसे ज्यादा तृणमूल के समर्थक और कार्यकर्ताओं की इसमें मृत्यु होने के आंकड़े सामने आएंगे।
विज्ञापन
09:30 PM, 10-Jul-2023
भाजपा ने चार लोगों की कमेटी बनाई 
इस बीच भाजपा ने चार लोगों की कमेटी बनाई है। समिति हिंसा प्रभावित इलाकों का दौरान करेगी। वहीं, तृणमूल कांग्रेस ने मणिपुर में जारी हिंसा के बाद उपजे हालात की स्थिति जानने के लिए चार सदस्यीय कमेटी बनाई है। यह समिति 14 जुलाई को राज्य का दौरा करेगी। इसमें सांसद डेरेक ओब्रायन, कल्याण बनर्जी, ककोली घोष दस्तीदार और डोला सेन  शामिल हैं।
09:26 PM, 10-Jul-2023
35 देशी बम बरामद किए गए
पंचायत चुनाव के पुनर्मतदान के दिन मुर्शिदाबाद के बेलडांगा इलाके में एक तालाब और एक खेत से 35 देशी बम बरामद किए गए। बमों को निष्क्रिय करने के लिए बम निरोधक दस्ते की एक टीम स्थानीय पुलिस के साथ तुरंत मौके पर पहुंची।
09:25 PM, 10-Jul-2023
शाम पांच बजे तक कुल 69.85 प्रतिशत मतदान
पश्चिम बंगाल के 19 जिलों के 696 मतदान केंद्रों पर शाम पांच बजे तक कुल 69.85 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। यहां पंचायत चुनाव के तहत मतदान रद्द घोषित कर दिया गया था। जानकारी के मुताबिक, मतपेटियों से छेड़छाड़ के आरोपों और हिंसा में 15 लोगों की मौत के बीच राज्य निर्वाचन आयोग (एसईसी) ने 696 बूथ पर पुनर्मतदान का रविवार शाम को आदेश दिया था। पुनर्मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ। 
03:46 PM, 10-Jul-2023
सबूतों के साथ उच्च न्यायालय जाएंगे: सुवेंदु
राज्य में पंचायत चुनाव के लिए लगभग 700 बूथों पर पुनर्मतदान जारी है। इस बीच, भाजपा ने राज्य चुनाव आयोग (एसईसी) पर बड़ा आरोप लगाया है। भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी ने आयोग पर उन हजारों बूथों को महत्व नहीं देने का आरोप लगाया, जहां दोबारा मतदान कराया जाना चाहिए था। उन्होंने यह भी कहा कि वह शनिवार को मतदान के दौरान कई हजारों बूथों पर कथित कदाचार के सबूत इकट्ठा कर रहे हैं। इनको लेकर वह कलकत्ता उच्च न्यायालय का रुख करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
12:44 PM, 10-Jul-2023

राज्यपाल सीवी आनंद बोस पहुंचे दिल्ली
इस बीच, पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस नई दिल्ली में आए हुए हैं। आज वह केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से आज शाम नॉर्थ ब्लॉक में मुलाकात करेंगे। इस दौरान बंगाल में पंचायत चुनाव के दौरान हुई हिंसा पर भी बातचीत होने की उम्मीद है।

11:57 AM, 10-Jul-2023
सुरक्षा बलों की तैनाती पर बोले वोटर
मुर्शिदाबाद के टिकियापारा प्राइमरी हाई स्कूल में मतदान केंद्र के बाहर वोट डालने के लिए मतदाताओं की कतार लगी हुई है। इस दौरान सुरक्षा को लेकर किए गए इंतजाम की वोटरों ने सराहना की।
 

एक वोटर अंजना मजूमदार ने कहा कि पहले दिन कोई केंद्रीय बल नहीं था। केवल तीन पुलिसकर्मी थे। आज हम यहां केंद्रीय बलों को देखकर खुश हैं, हम ठीक से वोट डाल सकेंगे और घर जा सकेंगे। वहीं एक अन्य मतदाता अनामिका मंडल ने कहा कि आज चुनाव के दिन जैसा महसूस हो रहा है। हम आज केंद्रीय बलों को देख सकते हैं।
 
11:25 AM, 10-Jul-2023
कांग्रेस पुनर्मतदान के लिए अतिरिक्त बलों की तैनाती की मांग की
वहीं, पश्चिम बंगाल कांग्रेस अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी ने बीएसएफ महानिरीक्षक (पूर्वी कमान) एससी बुडाकोटी को पत्र लिखकर पुनर्मतदान के दौरान हिंसा की घटनाओं की पुनरावृत्ति को रोकने के लिए पर्याप्त सुरक्षा बल तैनात करने की मांग की है। चौधरी ने कहा कि पंचायतों के लिए मतदान के दौरान कम से कम 19 लोग मारे गए। उन्होंने कहा कि मतदान केंद्रों और उसके आसपास केंद्रीय सुरक्षा बलों की मौजूदगी यह सुनिश्चित करेगी कि मतदाता निर्भय होकर वोट डालें।
11:24 AM, 10-Jul-2023
सात बजे से शुरू हुआ मतदान
पुनर्मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ था और शाम पांच बजे तक चलेगा। इस दौरान कड़ी सुरक्षा का इंतजाम किया गया है। प्रत्येक बूथ पर राज्य पुलिस के अलावा चार केंद्रीय बल के जवान तैनात किए गए हैं।
 
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed