फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bengal Municipal Election: चार नगर निगमों में मतदान शांतिपूर्ण, शाम पांच बजे तक करीब 72 फीसदी वोट पड़े

Sat, 12 Feb 2022 10:33 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: संजीव कुमार झा Updated Sat, 12 Feb 2022 10:33 PM IST
खास बातें

पश्चिम बंगाल के विधाननगर, आसनसोल, सिलीगुड़ी और चंदननगर नगर निगमों के लिए मतदान जारी है। स्थानीय प्रशासन के अनुसार शांतिपूर्ण मतदान के लिए राज्य के विभिन्न हिस्सों में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। पश्चिम बंगाल राज्य निर्वाचन आयोग की अधिसूचना के अनुसार, मतदान शाम पांच बजे तक होगा और चारों नगर निगमों के लिए मतगणना 14 फरवरी को होगी। बंगाल निकाय चुनाव से जुड़े हर अपडेट के लिए बने रहें अमर उजाला के साथ...

विज्ञापन
West Bengal Municipal Election Live: Voting for Chandannagar, Bidhannagar, Asansol and Siliguri Civic Bodies News Updates in Hindi
बंगाल निकाय चुनाव - फोटो : पीटीआई

लाइव अपडेट

10:31 PM, 12-Feb-2022

शाम पांच बजे तक करीब 72 फीसदी मतदान

बंगाल के बिधाननगर, आसनसोल, चंदरनगर और सिलीगुड़ी नगर निगमों के लिए शनिवार को शाम पांच बजे तक करीब 72 फीसदी मतदान हुआ। सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस और विपक्षी दलों के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प की छिटपुट घटनाओं के अलावा मतदान अब तक शांतिपूर्ण है । राज्य निवार्चन आयोग के एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी।

पश्चिम बंगाल राज्य निर्वाचन आयोग के वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि मतदान अब तक शांतिपूर्ण ढंग से हो रहा है। हमने इन नगर निगम क्षेत्रों से कुछ गड़बड़ी पर संज्ञान लिया है, जहां बाहरी लोग मतदाताओं की कतार में खड़े पाए गए थे। उन्होंने बताया कि शाम पांच बजे तक बिधाननगर में 72.02 फीसदी, सिलीगुड़ी में 71.87, आसनसोल में 71.67 और चंदननगर में 71.49 फीसदी मतदान दर्ज किया गया।
03:44 PM, 12-Feb-2022

शनिवार दोपहर तीन बजे तक 60.64 प्रतिशत से अधिक मतदान

आधिकारिक जानकारी के अनुसार पश्चिम बंगाल के विधाननगर, आसनसोल, सिलीगुड़ी और चंदननगर नगर निगमों के लिए मतदान कमोबेश शांतिपूर्ण मतदान हो रहा और शनिवार दोपहर तीन बजे तक सभी नगर निकायों में 60.64 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ।
विज्ञापन
03:08 PM, 12-Feb-2022

दोपहर एक बजे तक 43 फीसदी मतदान

आधिकारिक जानकारी के अनुसार पश्चिम बंगाल के विधाननगर, आसनसोल, सिलीगुड़ी और चंदननगर नगर निगमों के लिए मतदान कमोबेश शांतिपूर्ण मतदान हो रहा और शनिवार दोपहर एक बजे तक सभी नगर निकायों में 43 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ।
12:51 PM, 12-Feb-2022

साल 2015 में टीएमसी ने मारी थी बाजी

साल 2015 में चारों नगर निगमों में तीन पर टीएमसी को जीत मिली थी जबकि एक पर वाम मोर्चा को जीत मिली थी।
11:48 AM, 12-Feb-2022

41 वार्डों में कुल 203 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे

चुनाव आयोग की वेबसाइट के अनुसार विधाननगर के 41 वार्डों में कुल 203 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। जबकि सिलीगुड़ी नागरिक निकाय की 47 सीटों पर 200 उम्मीदवार मैदान में हैं।
11:44 AM, 12-Feb-2022

पढ़ें पहले दो घंटों में चारों नगर निगम में मतदान का प्रतिशत

बंगाल निकाय चुनाव में पहले दो घंटों में मतदान की बात करें तो सिलीगुड़ी में पहले दो घंटों में 12.73 फीसदी, चंदन नगर में 11.62 फीसदी, विधाननगर में 13.65 फीसदी और आसनसोल में 13.60 फीसदी मतदान हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
11:13 AM, 12-Feb-2022

Bengal Municipal Election: चार नगर निगमों में मतदान शांतिपूर्ण, शाम पांच बजे तक करीब 72 फीसदी वोट पड़े

पश्चिम बंगाल के विधाननगर, आसनसोल, सिलीगुड़ी और चंदननगर नगर निगमों के लिए मतदान जारी है। स्थानीय प्रशासन के अनुसार शांतिपूर्ण मतदान के लिए राज्य के विभिन्न हिस्सों में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। पश्चिम बंगाल राज्य निर्वाचन आयोग की अधिसूचना के अनुसार, मतदान शाम पांच बजे तक होगा और चारों नगर निगमों के लिए मतगणना 14 फरवरी को होगी।
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed