फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bengal Phase 8 Election 2021 Live: आखिरी चरण का मतदान समाप्त, कुल 76.07 फीसदी हुई वोटिंग

Thu, 29 Apr 2021 07:45 PM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: Amit Mandal Updated Thu, 29 Apr 2021 07:45 PM IST
खास बातें

बंगाल में आखिरी चरण का मतदान समाप्त हो गया है । इसके बाद दो मई को चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनाव नतीजे आएंगे। वहीं उत्तर कोलकाता में हिंसा की खबरें  आईं। इधर बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने अपनी पत्नी संग वोट डाला। बंगाल चुनाव से संबंधित जानिए हर अपडेट-- 

विज्ञापन
west bengal assembly election 2021 phase 8 voting news live updates bjp tmc
बंगाल चुनाव - फोटो : पीटीआई

लाइव अपडेट

07:44 PM, 29-Apr-2021

पश्चिम बंगाल में आखिरी चरण का मतदान समाप्त

पश्चिम बंगाल में गुरुवार को आखिरी चरण का मतदान समाप्त हो गया। शाम 7 बजे तक यहां कुल 76.07 फीसदी वोटिंग हुई।
06:14 PM, 29-Apr-2021

कोरोना पॉजिटिव टीएमसी सांसद डॉ. सांतनु सेन ने डाला वोट

पश्चिम बंगाल से टीएमसी के सांसद डॉ. सांतनु सेन जो कि कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे सर्वमंगला विद्यामंदिर मतदानकेंद्र पर अपना वोट डाला।
विज्ञापन
05:38 PM, 29-Apr-2021

बंगाल में शाम 5.30 बजे तक  76.07 फीसदी वोटिंग

बंगाल में आखिरी चरण का मतदान लगातार जारी है। चुनाव आयोग के मुताबिक शाम 5.30 बजे तक  76.07 फीसदी वोटिंग हुई है।


 
04:08 PM, 29-Apr-2021

शाम चार बजे तक 68.46 फीसदी मतदान जारी

बंगाल में आखिरी चरण का मतदान लगातार जारी है। चुनाव आयोग के मुताबिक शाम 4 बजे तक 68.46 फीसदी वोटिंग हुई है।
03:27 PM, 29-Apr-2021

बंगाल कांग्रेस के प्रमुख अधीर रंजन चौधरी ने डाला वोट

बंगाल कांग्रेस के प्रमुख अधीर रंजन चौधरी ने मुर्शीदाबाद के मतदानकेंद्र पर अपना वोट डाल दिया है।


 
02:40 PM, 29-Apr-2021

नॉर्थ कोलकाता में टीएमसी समर्थकों ने भाजपा उम्मीदवार का किया घेराव

भाजपा के उम्मीदवार ने आरोप लगाया है कि हमारा पोलिंग एजेंट अंदर बैठा था, जब 31 साल की महिला की बजाय वोट डालने 50 साल की महिला आई। जब एजेंट ने इसके खिलाफ बोलना चाहा तो महिला चिल्लाने लगी। यही टीएमसी का गुंडाराज है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
02:21 PM, 29-Apr-2021

दोपहर एक बजे तक 56.19 फीसदी मतदान

अंतिम चरण में विधानसभा की 35 सीटों के लिए मतदान जारी है और दोपहर एक बजे तक 56.19 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।
02:06 PM, 29-Apr-2021

ध्रुवीकरण पर टिकी भाजपा की नजर

भाजपा आठवें चरण में ध्रुवीकरण के सहारे मैदान में है। बीरभूम जिले से अनुसूचित जाति के वोटरों को लुभावने की कोशिश की जा रही है। वहीं मालदा और बीरभूम में भारतीय जनता पार्टी हिंदू वोटों को मजबूत करने में लगी रही। वहीं राजधानी कोलकाता में हिंदी भाषी के लोगों को भी अपने खेमे में लेने के लिए प्रयास किए गए।
01:44 PM, 29-Apr-2021

क्या मुस्लिमों के सहारे हैं ममता बनर्जी?

ममता बनर्जी पूरी तरह से कोशिश कर रही हैं कि दूसरे जिलों की तरह मालदा और मुर्शिदाबाद के मुस्लिम भी उनका साथ दें और उनके समर्थन में वोट करें। यही वजह है कि ममता बनर्जी बार-बार इस बात को दोहरा रही हैं कि भाजपा को रोकने में टीएमसी अहम भूमिका निभाएगी। ऐसा माना जा रहा है कि इस बार मुस्लिम मतदाता रणनीतिक तौर पर मतदान कर सकते हैं। 
01:19 PM, 29-Apr-2021

टीएमसी ने चुनाव आयोग को सौंपा ज्ञापन

टीएमसी सांसद सौगत रॉय ने कहा कि हमने चुनाव आयोग को ज्ञापन सौंपा है। दरअसल, आयोग ने मतगणना अधिकारियों और उम्मीदवारों को कोरोना टेस्ट करने के निर्देश जारी किए लेकिन इस पर टीएमसी ने सवाल खड़े किए हैं। टीएमसी का कहना है कि पोलिंग एजेंट और केंद्रीय सुरक्षा बलों के लिए ऐसे कोई निर्देश नहीं थे। 
 
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed