फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bengal Phase 6 Election 2021 Live: छठे चरण का मतदान समाप्त, शाम सात बजे तक 79.11 फीसदी हुई वोटिंग

Thu, 22 Apr 2021 11:14 PM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: Amit Mandal Updated Thu, 22 Apr 2021 11:14 PM IST
खास बातें

कोरोना की दूसरी लहर की तेजी के बीच पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के छठे चरण में बृहस्पतिवार को 43 सीटों पर वोट डाले गए। इसमें एक करोड़ से ज्यादा मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग किया। इस चरण में भाजपा के मुकुल रॉय, टीएमसी मंत्री ज्योतिप्रियो मलिक और चंद्रिमा भट्टाचार्य जैसे प्रमुख नेताओं के भाग्य का फैसला होगा। जानें हर अपडेट- 
 

विज्ञापन
west bengal assembly election 2021 phase 6 voting news live updates bjp tmc congress
मतदान करती महिलाएं - फोटो : पीटीआई

लाइव अपडेट

06:56 PM, 22-Apr-2021

शाम सात बजे तक 79.11 फीसदी हुई वोटिंग

 पश्चिम बंगाल में छठे चरण का मतदान समाप्त हो गया है और चुनाव आयोग के मुताबिक शाम सात बजे तक 79.11 फीसदी वोटिंग हुई है।
06:14 PM, 22-Apr-2021

बंगाल में शाम छह बजे तक 79.08 फीसदी मतदान

पश्चिम बंगाल में छठे चरण का मतदान जारी है और चुनाव आयोग के मुताबिक शाम छह बजे तक 79.08 फीसदी मतदान हुआ है।
विज्ञापन
05:06 PM, 22-Apr-2021

बंगाल में शाम पांच बजे तक 71.77 फीसदी मतदान

पश्चिम बंगाल में छठे चरण का मतदान जारी है और चुनाव आयोग के मुताबिक शाम पांच बजे तक 71.77 फीसदी मतदान हुआ है।
03:49 PM, 22-Apr-2021

दोपहर 3.45 तक 70.42 फीसदी मतदान हुआ

पश्चिम बंगाल में छठे चरण का मतदान जारी है और चुनाव आयोग के मुताबिक दोपहर 3.45 बजे तक  70.42 फीसदी वोटिंग हो चुकी है।
 
01:40 PM, 22-Apr-2021

1.30 बजे तक 57.30 फीसदी वोटिंग

पश्चिम बंगाल में छठे चरण का मतदान जारी है और दोपहर 1.30 बजे तक 57.30 फीसदी वोटिंग हो चुकी है।
 
01:09 PM, 22-Apr-2021

दक्षिणी दिनाजपुर में ममता की रैली, कहा - दिल्ली के दो गुंडो को बंगाल की कमान नहीं सौंप सकते

पश्चिम बंगाल में छठे चरण का मतदान हो रहा है और दक्षिण दिनाजपुर में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने चुनावी रैली की। ममता बनर्जी ने यहां से जनता को संबोधित करते हुए कहा कि मैं कोई खिलाड़ी नहीं हूं, लेकिन मैं खेलना जानती हूं। इससे पहले लोकसभा में मैं सबसे बेहतरीन खिलाड़ी थी। हम दिल्ली के दो गुंडो के आगे अपने बंगाल का समर्पण नहीं कर सकते। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
11:42 AM, 22-Apr-2021

ऐसे हो रहा मतदान


11:14 AM, 22-Apr-2021

हेलीकॉप्टर से हो रही निगरानी

पश्चिम बंगाल में छठे चरण के चुनाव के तहत सख्ती बरती जा रही है। ऐसे में हेलीकॉप्टर से इलाके की निगरानी हो रही है।
 
11:04 AM, 22-Apr-2021

जवानों ने किया मतदाता का उपचार

नंदीग्राम गांव में एक बूथ के पास एक मतदाता चोटिल हो गया। इस दौरान आईटीबीपी के जवानों ने उसे प्राथमिक उपचार दिया। 
 
10:26 AM, 22-Apr-2021

मतदान के दौरान ऐसे हालात


Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed