फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP Election 2022 Live : लखनऊ में लड़कियों के लिए मैराथन कराएगी कांग्रेस, मायावती ने विरोधियों पर कुछ इस अंदाज में निशाना साधा

Thu, 23 Dec 2021 07:09 PM IST
हिमांशु मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: हिमांशु मिश्रा Updated Thu, 23 Dec 2021 07:09 PM IST
खास बातें

 UP Vidhan Sabha Chunav 2022 Live Updates: अगले साल पांच राज्यों में चुनाव होने वाले हैं। इनमें उत्तर प्रदेश की चर्चा सबसे ज्यादा है। 403 विधानसभा सीट वाले इस प्रदेश में चुनावी हलचलें तेज हो गई है। राजनीतिक बयानबाजी से नेता एक-दूसरे पर निशाना साध रहे। चुनावी वादों की भी बौछार होने लगी है। पढ़िए राजनीति से जुड़े पल-पल के अपडेट्स...
 

विज्ञापन
UP Assembly Election 2022 Live: Pre-Election Coverage UP Vidhan Sabha Chunav SP BSP BJP Congress News Updates In Hindi
प्रियंका गांधी - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

07:07 PM, 23-Dec-2021
उत्तर प्रदेश चुनाव को देखते हुए कांग्रेस का पूरा फोकस महिला वोटर्स पर है। 'लड़की हूं लड़ सकती हूं' का नारा देने के बाद अब प्रियंका गांधी ने लड़कियों के लिए मैराथन आयोजित कराने का एलान किया है। प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष ममता चौधरी ने बताया कि 26 दिसंबर को 'लड़की हूं लड़ सकती हूं' मैराथन लखनऊ और झांसी में होगी। इसमें 16 से 28 साल तक की लड़कियां शामिल हो सकती हैं। 

ममता ने बताया कि मैराथन पांच किलोमीटर की होगी। इसमें पहले तीन स्थान पर आने वाले विजेताओं को स्कूटी दिया जाएगा। इसके अलावा चौथे से 25वें स्थान तक आने वाली लड़कियों को स्मार्ट फोन दिया जाएगा। सभी प्रतिभागियों को टी-शर्ट और बैंड देने का एलान किया। मैराथन को राजीव शुक्ला और अभिनेत्री मंदिरा बेदी हरी झंडी दिखाएंगी। 
04:29 PM, 23-Dec-2021
मायावती ने चार पन्नों का प्रेस नोट जारी किया
बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती भी आखिरकार उत्तर प्रदेश के चुनावी समर में कूद पड़ीं। गुरुवार को 75 जिलों के अध्यक्षों और 18 मंडलों के प्रभारियों के साथ बैठक करने के बाद मायावती ने चार पन्नों का प्रेस नोट जारी किया। बताया कि अगले एक हफ्ते के अंदर सभी जिलों में पार्टी की समीक्षा होगी। इस दौरान मिलने वाली कमियों को दूर किया जाएगा। प्रेस नोट में बसपा प्रमुख ने चुन-चुनकर विरोधियों के हर एक सवाल और आरोपों का जवाब भी दिया है। सरकार पर निशाना साधते हुए अयोध्या राम मंदिर की जमीन में कथित घोटाले व तमाम विकास योजनाओं पर सवाल खड़े किए।  
मायावती के प्रेस नोट की छह बड़ी बातें
1. भाजपा व अन्य विरोधी पार्टियां अपनी कमियों पर पर्दा डालने के लिए इस चुनाव को हिंदू-मुस्लिम का रंग देने की कोशिश कर रहीं हैं। 
2. यूपी की जनता ने सपा, कांग्रेस, भाजपा और बसपा की सरकारों को देखा है। सभी को ये मालूम है कि बसपा को छोड़कर अन्य सभी दलों ने जनता के साथ छलावा किया है।
3. भाजपा तीन सौ से ज्यादा सीटें जीतने का दावा कर रही है। इसमें कोई दम नहीं है। जनता को भ्रमित करने के लिए चुनाव से ठीक पहले तमाम योजनाओं और कार्यों का शिलान्यास किया जा रहा है। 
4. फोन टेपिंग के मामले में बसपा प्रमुख ने कहा कि जब केंद्र की सत्ता में कांग्रेस रहती है तो वह भी इस तरह का काम करवाती है। आज भाजपा है तो वह भी विपक्षी दलों के नेताओं का फोन टेप करवा रही है। 
5. मतदाता पहचान पत्र को आधार से जोड़ना महत्वपूर्ण मामला है। इसे जल्दबाजी में संसद से पास नहीं करवाना चाहिए। 
6. अयोध्या में राम मंदिर परिसर के आस-पास भाजपा नेताओं व अधिकारियों की ओर से खरीदे गए जमीन की पूरी प्रक्रिया को रद्द करने की मांग की। मायावती ने कहा- इस मामले की जांच  सुप्रीम कोर्ट स्तर से होनी चाहिए। 
 
विज्ञापन
03:12 PM, 23-Dec-2021
पीएम ने काशी को दी 2100 करोड़ की सौगात
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज एक बार फिर अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी पहुंचे। 10 दिन की अवधि में पीएम मोदी का यह दूसरा दौरा था जब पीएम काशी पहुंचे थे। करीब ढाई घंटे के काशी दौरे में पीएम मोदी ने पिंडरा के करखियांव में अमूल प्लांट की आधारशिला रखने के साथ ही 2100 करोड़ रुपये की 27 परियोजनाएं अपने संसदीय क्षेत्र की जनता को समर्पित कीं। पढ़ें पीएम के दौरे की पूरी खबर
03:09 PM, 23-Dec-2021
समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने एक बार फिर से भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने ट्विट किया,'सपा के समय लखनऊ, कानपुर और बनारस में अमूल के प्लांट लगाने का जो फैसला हुआ था उसे अमल में लाने में भाजपा सरकार ने पूरा कार्यकाल बिता दिया। कैंचीजीवी भाजपा इस सच को छिपाएगी लेकिन कोई अमूल कंपनी से पूछे तो वो 'दूध जैसा ये सफ़ेद सच' बताएगी।'

अखिलेश का इशारा उस दूध प्लांट की तरफ है, जिसका आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी में शुभारंभ किया है। इसके पहले भी अखिलेश कई विकास कार्यों को लेकर भाजपा पर निशाना साधते आए हैं। अखिलेश का दावा है कि योगी सरकार ने पिछले पांच साल में कुछ नहीं किया है।
01:25 PM, 23-Dec-2021
अखिलेश यादव ने खुद को आइसोलेट किया
समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने खुद को आइसोलेट कर लिया है। वह जयंत चौधरी की रैली में भी शामिल नहीं होंगे। उन्होंने ट्विट करके इसकी जानकारी दी। एक दिन पहले ही पत्नी डिंपल यादव और बेटी की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। 

सपा मुखिया ने लिखा, 'परिवार के लोगों के कोरोना पॉज़िटिव होने की वजह से हम तीन दिनों के लिए एहतियात बरतते हुए सार्वजनिक कार्यक्रमों में शामिल नहीं हो पाएंगे। आज की इगलास की ‘सपा-रालोद’ की संयुक्त रैली की अपार सफलता के लिए शुभकामनाएँ व सभी कार्यकर्ताओं से पूरे उत्साह और ऊर्जा से सक्रिय रहने की अपील।'
 
01:04 PM, 23-Dec-2021
प्रियंका गांधी - फोटो : अमर उजाला
प्रियंका गांधी का आरोप- राम मंदिर ट्रस्ट ने जमीन खरीदने में घोटाला किया
कांग्रेस महासचिव और उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी ने अयोध्या में राम मंदिर ट्रस्ट पर जमीन की खरीद में घोटाला करने का आरोप लगाया है। प्रेस कॉन्फ्रेंस करके प्रियंका ने कहा, 'राम मंदिर के आस-पास की जमीनों पर लूट मची हुई है। भाजपा के नेता, पदाधिकारी और अफसर इस लूट में शामिल हैं।'

प्रियंका ने आगे कहा, 'पूरे देश ने राम मंदिर के लिए चंदा दिया है। गरीबों ने भी अपने बचत पैसे को राम मंदिर के लिए दिया। ये सभी की आस्था है और इसपे चोट पहुंचाई जा रही है। इसकी जांच सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में एसआईटी से करवाई जानी चाहिए।' प्रियंका ने कहा, जमीन खरीदने में तीन तरह से घोटाला किया गया।  

1. दलितों की जमीन हड़पी गई है, जो नियम के अनुसार कोई भी नहीं खरीद सकता है। 
2. कम दाम की जमीनों को ट्रस्ट ने ज्यादा पैसे देकर खरीदा। 
3. अयोध्या में राम मंदिर के पास एक जमीन 2017 में दो करोड़ रुपए की किसी ने खरीदी। उन्होंने उस जमीन में से 10 हजार वर्ग मीटर जमीन राम मंदिर ट्रस्ट को आठ करोड़ रुपए में बेच दी। 19 मिनट बाद उसी जमीन का दूसरा 12 हजार वर्ग मीटर उस शख्स ने किसी रवि मोहन तिवारी नाम के शख्स को दो करोड़ रुपए में बेचा। मतलब राम मंदिर ट्रस्ट ने ज्यादा दाम पर और रवि मोहन ने कम दाम पर जमीन खरीदी। फिर रवि मोहन तिवारी ने अपनी जमीन पांच मिनट बाद राम मंदिर ट्रस्ट को साढ़े 18 करोड़ रुपए में बेच दी। इसमें राम मंदिर ट्रस्ट के सदस्य अनिल मिश्रा और भाजपा के महापौर ऋषिकेश उपाध्याय मुख्य गवाह हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
12:40 PM, 23-Dec-2021
10 दिन में दूसरी बार वाराणसी में पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज करीब ढाई घंटे के काशी दौरे पर आएंगे। इस दौरान वो पिंडरा के करखियांव में अमूल प्लांट की आधारशिला रखेंगे। इसके साथ ही 2100 करोड़ रुपये की 27 परियोजनाएं अपने संसदीय क्षेत्र की जनता को समर्पित करेंगे।
12:23 PM, 23-Dec-2021
PM Modi In Prayagraj : मातृशक्ति महाकुंभ में बोलते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। - फोटो : प्रयागराज
कई कार्यों का लोकार्पण करेंगे मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा काशी के कुंड-तालाब के जीर्णोद्धार और हाईटेक हो चुकी गलियों का भी आज लोकार्पण होगा। बदलते बनारस का अक्स समेटे गलियां जहां स्मार्ट सिटी योजना के तहत स्मार्ट हुई हैं वहीं कुंडों के जीर्णोद्धार ने जल संरक्षण की दिशा में नई पहल की है। प्राचीनता को बरकरार रखते हुए आधुनिकता से तालमेल करती हुई काशी की गलियों का स्वरूप भी आधुनिक हो चुका है। 
 
11:37 AM, 23-Dec-2021
आप सांसद संजय सिंह ने जांच की मांग की
आम आदमी पार्टी उत्तर प्रदेश के प्रभारी और सांसद संजय सिंह ने अयोध्या में जमीन खरीद के आरोपों को लेकर फिर से योगी सरकार पर निशाना साधा है। संजय सिंह ने सुप्रीम कोर्ट की देखरेख में इस मामले की जांच कराने की मांग की है। लिखा, 'जिस जमीन की जालसाज़ी में भाजपा के विधायक, मेयर, कमिश्नर, डीआईजी, डीएम, एडीएम, एसडीएम सब शामिल हैं, उसकी जांच आदित्यनाथ जी के अधिकारी नही कर सकते। सुप्रीम कोर्ट की देखरेख में SIT गठित करके जांच कराई जाए और जालसाज़ों को जेल में डाला जाए।' 
11:09 AM, 23-Dec-2021
आज बैठक करेंगी मायावती 
बसपा प्रमुख मायावती भी चुनावी मोड में आ चुकी हैं। आज यानी गुरुवार 23 दिसंबर को उन्होंने पार्टी मुख्यालय पर बैठक बुलाई है। इसमें प्रदेश के सभी मुख्य सेक्टर प्रभारियों के साथ प्रदेश के 75 जिलों के जिलाध्यक्षों को बुलाया गया है। इसी बैठक के बाद मायावती अपने चुनावी प्रचार-प्रसार की रणनीति के बारे में बताएंगी। 
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed