Tamil Nadu Election 2021 Live: शाम साढ़े छह बजे तक 65.11% मतदान, उदयनिधि के खिलाफ शिकायत दर्ज
{"_id":"606bad8e5cd01661444a2eb9","slug":"tamil-nadu-assembly-election-2021-live-voting-percentage-updates","type":"live","status":"publish","title_hn":"Tamil Nadu Election 2021 Live: शाम साढ़े छह बजे तक 65.11% मतदान, उदयनिधि के खिलाफ शिकायत दर्ज","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Tue, 06 Apr 2021 07:11 PM IST
देव कश्यप
न्यूज डेस्क, अमर अजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर अजाला, चेन्नई
Published by: देव कश्यप
Updated Tue, 06 Apr 2021 07:11 PM IST
विज्ञापन
एम के स्टालिन
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
06:56 PM, 06-Apr-2021
कोरोना संक्रमित डीएमके नेता कनिमोझी ने चेन्नई में किया मतदान
कोरोना संक्रमित डीएमके नेता कनिमोझी ने चेन्नई के एक मतदान केंद्र पर पीपीई किट पहनकर अपना वोट डाल दिया है। बता दें कि चुनाव आयोग ने कोरोना पॉजिटिव रोगियों के मतदान के लिए शाम 6 बजे से 7 बजे के बीच एक घंटे का समय निर्धारित किया है।
06:55 PM, 06-Apr-2021
तमिलनाडु में शाम साढ़े छह बजे तक 65.11% मतदान
चुनाव आयोग के मुताबिक तमिलनाडु में शाम साढ़े छह बजे तक 65.11% मतदान हुआ है।
विज्ञापन
05:18 PM, 06-Apr-2021
तमिलनाडु में शाम 5 बजे तक 57.95 % मतदान
चुनाव आयोग के मुताबिक तमिलनाडु में शाम 5 बजे तक 57.95 % मतदान हुआ है,04:38 PM, 06-Apr-2021
डीएमके नेता उदयनिधि स्टालिन के खिलाफ शिकायत दर्ज
चुनाव आयोग के मुताबिक तमिलनाडु में शाम 4 बजे तक 54.10% मतदान हुआ है, वहीं डीएमके नेता उदयनिधि स्टालिन के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई है।
03:53 PM, 06-Apr-2021
ऐसे टूटते-टूटते बची एआईएडीएमके
जानकारी के मुताबिक, एआईएडीएमके पिछले 10 साल से तमिलनाडु की सत्ता पर काबिज है। एआईएडीएमके की पहचान जयललिता 'अम्मा' से रही, लेकिन 2016 के विधानसभा चुनाव में पार्टी को ऐतिहासिक जीत मिलने के कुछ महीनों बाद ही उनका निधन हो गया। ऐसे में तमिलनाडु में पहले पन्नीरसेल्वम मुख्यमंत्री बने और इसके बाद जयललिता की करीबी शशिकला ने पार्टी की कमान अपने हाथों में ले ली। उन्होंने अपने वफादार पलानीस्वामी को मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठा दिया। बाद में शशिकला ने खुद मुख्यमंत्री बनने की कोशिश शुरू की और उनके शपथ ग्रहण की तारीख भी तय हो गई, लेकिन भ्रष्टाचार के एक मामले में सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें दोषी करार दिया और चार साल जेल की सजा हो गई। शशिकला के जेल जाने के बाद केंद्र में सत्ताधारी भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने दो गुटों में बंटे एआईएडीएमके को एक किया। साथ ही, पलानीस्वामी और पन्नीरसेल्वम के बीच समझौता करा दिया। इसके बाद केंद्र पर तमिलनाडु सरकार चलाने के आरोप भी लगे।
03:39 PM, 06-Apr-2021
कोलाथुर जीत पाएंगे स्टालिन?
गौरतलब है कि डीएमके प्रमुख एमके स्टालिन कोलाथुर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। उनके खिलाफ एआईएडीएमके के अधिराजराम और एमएनएम के ए जगदीश मैदान में हैं। वहीं, चेपॉक विधानसभा सीट पर भी हर किसी की नजरें बनी हुई हैं। यहां डीएमके प्रमुख एमके स्टालिन के बेटे उदयनिधि चुनावी मैदान में उतरे हैं। उन्हें एनडीए की ओर से पीएमके के ए. कसाली चुनौती दे रहे हैं। शशिकला भले ही सियासत से संन्यास ले चुकी हैं, लेकिन उनके भतीजे दिनाकरन चुनावी मैदान में हैं। दिनाकरन कोविलपट्टी सीट से चुनाव लड़ रहे हैं और उनका मुकाबला तमिलनाडु सरकार के मंत्री और एआईएडीएमके उम्मीदवार के राजू और डीएमके गठबंधन के श्रीनिवासन से है।
विज्ञापन
विज्ञापन
03:15 PM, 06-Apr-2021
दोपहर तीन बजे तक मतदान
असम 68.10 फीसदीकेरल 58.09 फीसदी
पुडुचेरी 66.06 फीसदी
तमिलनाडु 52.18 फीसदी
बंगाल: 66.73 फीसदी
03:05 PM, 06-Apr-2021
दिव्यांगों ने भी किया मतदान
तमिलनाडु के त्रिची में दिव्यांगों ने भी किया मतदानVisually challenged voters cast their votes at a polling station in Tamil Nadu's Trichy.#TamilNaduElections2021 pic.twitter.com/PIdKeWhPXh
— ANI (@ANI) April 6, 2021
02:34 PM, 06-Apr-2021
दोपहर 2 बजे तक मतदान
असम 53.23 फीसदीकेरल 47.47 फीसदी
पुडुचेरी 54.07 फीसदी
तमिलनाडु 40.94 फीसदी
बंगाल: 53.89 फीसदी
02:27 PM, 06-Apr-2021
इन सीटों पर हर किसी की नजर
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और अन्नाद्रमुक के संयुक्त समन्वयक ईके पलानीस्वामी सेलम जिले के इडप्पाडी विधानसभा क्षेत्र से एक बार फिर मैदान में हैं। उनका सीधा मुकाबला डीएमके के युवा नेता टी संपत कुमार से है। वहीं, राज्य के डिप्टी सीएम ओ पन्नीरसेल्वम बोडिनायाकन्नूर विधानसभा सीट से किस्मत आजमा रहे हैं, जिनकी टक्कर डीएमतके के थंगा तमिलसेल्वन से है। थाउजेंड लाइट्स सीट से भाजपा ने फिल्म अभिनेत्री खुशबू सुंदर को उतारा है, जिनके खिलाफ डीएमके के एन. एझिहन ताल ठोंक रहे हैं।