राष्ट्र को संबोधन: राष्ट्रपति कोविंद बोले- हर माता-पिता से मेरी अपील, वे होनहार बेटियों के परिवारों से शिक्षा लें
{"_id":"6117ab88405e685f14603268","slug":"president-ram-nath-kovind-to-address-nation-today-on-eve-of-75th-independence-day-2021","type":"live","status":"publish","title_hn":"राष्ट्र को संबोधन: राष्ट्रपति कोविंद बोले- हर माता-पिता से मेरी अपील, वे होनहार बेटियों के परिवारों से शिक्षा लें","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Sat, 14 Aug 2021 08:15 PM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Sat, 14 Aug 2021 08:15 PM IST
खास बातें
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद देश के 75वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान वे देश के नागरिकों को खास पैगाम दिया। अपने संबोधन में राष्ट्रपति कोविंद ने कहा कि कई पीढ़ियों के ज्ञात और अज्ञात स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष से हमारी आजादी का सपना साकार हुआ था। उन सभी ने त्याग व बलिदान के अनूठे उदाहरण प्रस्तुत किए। मैं उन सभी अमर सेनानियों की पावन स्मृति को श्रद्धापूर्वक नमन करता हूं।
विज्ञापन
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद
- फोटो : दूरदर्शन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
07:29 PM, 14-Aug-2021
कई अज्ञात स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष से हमारी आजादी का सपना साकार हुआ था
राष्ट्रपति कोविंद ने कहा कि कई पीढ़ियों के ज्ञात और अज्ञात स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष से हमारी आजादी का सपना साकार हुआ था। उन सभी ने त्याग व बलिदान के अनूठे उदाहरण प्रस्तुत किए। मैं उन सभी अमर सेनानियों की पावन स्मृति को श्रद्धापूर्वक नमन करता हूं।
मेरी हर माता-पिता से अपील, वे होनहार बेटियों के परिवारों से शिक्षा लें: राष्ट्रपति
राष्ट्रपति कोविंद ने कहा कि मैं हर माता-पिता से आग्रह करता हूं कि वे होनहार बेटियों के परिवारों से शिक्षा लें और अपनी बेटियों को भी आगे बढ़ने के अवसर प्रदान करें।
राष्ट्रपति कोविंद ने कहा कि मैं हर माता-पिता से आग्रह करता हूं कि वे होनहार बेटियों के परिवारों से शिक्षा लें और अपनी बेटियों को भी आगे बढ़ने के अवसर प्रदान करें।
07:28 PM, 14-Aug-2021
सभी कोविड योद्धाओं की मैं हृदय से सराहना करता हूं: राष्ट्रपति
राष्ट्रपति कोविंद ने कहा कि सभी कोविड योद्धाओं की मैं हृदय से सराहना करता हूं। अनेक कोविड योद्धाओं को अपनी जान भी गंवानी पड़ी है। मैं उन सबकी स्मृति को नमन करता हूं।
विज्ञापन
07:27 PM, 14-Aug-2021
लोकतंत्र का मंदिर नए भवन में स्थापित होने जा रहा
राष्ट्रपति कोविंद ने कहा कि हमारा लोकतन्त्र संसदीय प्रणाली पर आधारित है, अतः संसद हमारे लोकतन्त्र का मंदिर है। यह सभी देशवासियों के लिए बहुत गर्व की बात है कि हमारे लोकतंत्र का यह मंदिर निकट भविष्य में ही एक नए भवन में स्थापित होने जा रहा है।07:25 PM, 14-Aug-2021
सरकार का ‘गगनयान मिशन’ सबसे खास
राष्ट्रपति कोविंद ने कहा कि सरकार ने इस विशेष वर्ष को स्मरणीय बनाने के लिए कई योजनाओं का शुभारम्भ किया है। ‘गगनयान मिशन’ उन अभियानों में विशेष महत्व रखता है।07:24 PM, 14-Aug-2021
जलवायु की रक्षा के लिए भारत प्रतिबद्ध
राष्ट्रपति कोविंद ने कहा कि हमारे लिए गर्व की बात है कि भारत ने, न केवल पेरिस जलवायु समझौते का पालन किया है, बल्कि जलवायु की रक्षा के लिए तय की गई प्रतिबद्धता से भी अधिक योगदान कर रहा है।
07:21 PM, 14-Aug-2021
अब जम्मू-कश्मीर में नव-जागरण दिखाई दे रहा
राष्ट्रपति कोविंद ने कहा कि अब जम्मू-कश्मीर में नव-जागरण दिखाई दे रहा है। सरकार ने लोकतंत्र और कानून के शासन में विश्वास रखने वाले सभी पक्षों के साथ परामर्श की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
07:20 PM, 14-Aug-2021
‘ईज ऑफ डुइंग बिजनेस’ का प्रभाव ‘ईज ऑफ लिविंग’ पर
राष्ट्रपति कोविंद ने कहा कि जब ‘ईज ऑफ डुइंग बिजनेस’ की रैंकिंग में सुधार होता है, तब उसका सकारात्मक प्रभाव देशवासियों की ‘ईज ऑफ लिविंग’ पर भी पड़ता है।
07:19 PM, 14-Aug-2021
सभी बाधाओं के बावजूद ग्रामीण क्षेत्रों में हो रहा विकास
राष्ट्रपति कोविंद ने कहा कि मुझे इस बात की खुशी है कि सभी बाधाओं के बावजूद ग्रामीण क्षेत्रों में विशेष रूप से कृषि के क्षेत्र में बढ़ोतरी जारी रही है।
07:18 PM, 14-Aug-2021
स्वास्थ्य सुविधाओं पर एक वर्ष की अवधि में ही 23,220 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे
राष्ट्रपति कोविंद ने कहा कि यह तथ्य संतोषजनक है कि चिकित्सा सुविधाओं के विस्तार के लिए एक वर्ष की अवधि में ही 23,220 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं।
07:15 PM, 14-Aug-2021
सभी देशवासी जल्दी से जल्दी वैक्सीन लगवा लें
राष्ट्रपति कोविंद ने कहा कि मैं सभी देशवासियों से आग्रह करता हूं कि वे प्रोटोकॉल के अनुरूप जल्दी से जल्दी वैक्सीन लगवा लें और दूसरों को भी प्रेरित करें।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन