फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM Modi Visit: लोकमान्य तिलक पुरस्कार से सम्मानित हुए पीएम मोदी, बोले- राशि नमामि गंगे परियोजना को समर्पित

Tue, 01 Aug 2023 03:39 PM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Jeet Kumar Updated Tue, 01 Aug 2023 03:39 PM IST
खास बातें

PM Modi Pune Visit Live News in Hindi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज पुणे में लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किए गए। इस कार्यक्रम में एनसीपी प्रमुख शरद पवार भी मौजूद रहे। शरद पवार के साथ सीएम एकनाथ शिंदे, डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस और अजित पवार ने मंच साझा किया।

विज्ञापन
PM Modi Pune Visit Live Updates Honored With Lokmanya Tilak Award CM Eknath Shinde News in Hindi
महाराष्ट्र में पीएम मोदी। - फोटो : ANI

लाइव अपडेट

03:38 PM, 01-Aug-2023

मध्यम वर्ग और पेशेवरों के जीवन की गुणवत्ता को लेकर बहुत गंभीर: पीएम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पुणे मेट्रो फेज-I के दो गलियारों के पूर्ण खंडों पर सेवाओं के उद्घाटन के अवसर पर मेट्रो ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई। उन्होंने पुणे में शिवाजी नगर पुलिस मुख्यालय में विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया।

पुणे के शिवाजी नगर पुलिस मुख्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि यहां लगभग 15,000 करोड़ रुपए की परियोजनाओं की आधारशिला रखी गई है, हजारों परिवारों को उचित घर मिला है। हमारी सरकार शहर में मध्यम वर्ग और पेशेवरों के जीवन की गुणवत्ता को लेकर बहुत गंभीर है। हमारी सरकार लोगों के जीवन की गुणवत्ता में सुधार लाने की दिशा में काम कर रही है।

उन्होंने कहा कि एक तरफ हम पुणे में विकास होते देख सकते हैं और दूसरी तरफ हम देख सकते हैं कि बेंगलुरु में क्या हो रहा है। बेंगलुरु एक प्रमुख आईटी हब है, वहां तेजी से विकास होना चाहिए था लेकिन वहां जिस प्रकार की घोषणाएं करके सरकार बनाई गई उसके दुष्परिणाम इतने कम समय में आज पूरा देश देख रहा है...कर्नाटक सरकार खुद मान रही है कि उनके पास बेंगलुरु या कर्नाटक के विकास के लिए पैसे नहीं हैं और यही हाल राजस्थान का भी है, वहां कर्ज बढ़ता जा रहा है और कोई विकास कार्य नहीं हो रहा है।
 
01:22 PM, 01-Aug-2023

'भारत को जोड़ने के लिए तिलक ने परंपराओं को पोषित किया'

प्रधानमंत्री मोदी ने आगे कहा, "तिलक जी ने आज़ादी की आवाज़ को बुलंद करने के लिए पत्रकारिता और अखबार की अहमियत को भी समझा। लोकमान्य तिलक ने परंपराओं को भी पोषित किया था। उन्होंने छत्रपति शिवाजी महाराज के साहस और आदर्शों की ऊर्जा से समाज को भरने के लिए शिव जयंती आयोजन शुरू किया। उन्होंने समाज को जोड़ने के लिए सार्वजनिक गणपति महोत्सव की नींव डाली।
विज्ञापन
01:12 PM, 01-Aug-2023
पीएम ने कहा कि भारत की आज़ादी में लोकमान्य तिलक की भूमिका को, उनके योगदान को कुछ घटनाओं और शब्दों में नहीं समेटा जा सकता है। अंग्रेजों ने धारणा बनाई थी कि भारत की आस्था, संस्कृति, मान्यताएं, ये सब पिछड़ेपन का प्रतीक हैं। लेकिन तिलक जी ने इसे भी गलत साबित किया। लोकमान्य तिलक ने टीम स्पिरिट के, सहभाग और सहयोग के अनुकरणीय उदाहरण भी पेश किए। 
01:05 PM, 01-Aug-2023

पीएम ने नमामि गंगे परियोजना के लिए समर्पित की पुरस्कार राशि

पीएम मोदी ने मंच पर अपने संबोधन की शुरुआत लोकमान्य तिलक को श्रद्धांजलि देकर की। उन्होंने कहा, "आज हम सबके आदर्श और भारत के गौरव बाल गंगाधर तिलक जी की पुण्यतिथि है। साथ ही, आज अण्णाभाऊ साठे की जन्मजयंती भी है। उन्होंने लोकमान्य तिलक नेशनल अवार्ड को 140 करोड़ देशवासियों को समर्पित किया और कहा कि पुरस्कार राशि नमामि गंगे परियोजना के लिए दान देंगे।
01:00 PM, 01-Aug-2023

तिलक पुरस्कार से सम्मानित किए गए पीएम मोदी

महाराष्ट्र: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पुणे में लोकमान्य तिलक राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
 
12:50 PM, 01-Aug-2023

पीएम मोदी ने मंच पर शरद पवार से की बात

महाराष्ट्र: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पुणे में पुरस्कार ग्रहण करने के दौरान राकांपा प्रमुख शरद पवार से मंच पर बातचीत करते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
12:20 PM, 01-Aug-2023

मंच पर एक साथ दिखे शरद पवार-अजित पवार

महाराष्ट्र: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकमान्य तिलक को पुष्पांजलि अर्पित की। PM को आज लोकमान्य तिलक राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।
11:52 AM, 01-Aug-2023
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पुणे के श्रीमंत दगडूशेठ हलवाई मंदिर में पूजा-अर्चना की।
 
11:52 AM, 01-Aug-2023
पीएम मोदी आज मेट्रो ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पुणे एयरपोर्ट पहुंचे। पीएम मोदी का स्वागत महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे, डिप्टी सीएम देवेंद्र फड़नवीस और अजित पवार ने किया। पीएम मोदी आज मेट्रो ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे और विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी करेंगे।
11:43 AM, 01-Aug-2023

PM Modi Visit: लोकमान्य तिलक पुरस्कार से सम्मानित हुए पीएम मोदी, बोले- राशि नमामि गंगे परियोजना को समर्पित

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज पुणे में लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किए जाएंगे। एनसीपी प्रमुख शरद पवार इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे। शरद पवार के साथ सीएम एकनाथ शिंदे, डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस और अजित पवार एक ही मंच पर होंगे। हाल ही में शरद पवार को झटका देते हुए उनके भतीजे अजित पवार शिंदे सरकार में शामिल हो गए थे। 
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed