फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM Modi Gujarat Visit Live: दाहोद में लोकोमोटिव विनिर्माण संयंत्र का उद्घाटन, 24000 करोड़ की सौगातें भी मिलीं

Mon, 26 May 2025 01:15 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Mon, 26 May 2025 01:15 PM IST
खास बातें

PM Modi in Gujarat Today Live News in Hindi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय गुजरात दौरे पर हैं। 'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद यह उनका पहला गुजरात दौरा है। वे आज और कल गुजरात में रहेंगे। वे राज्य में विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। पीएम मोदी आज तीन रोड शो भी करेंगे, पहला रोड शो उन्होंने वडोदरा में किया।

विज्ञापन
PM Modi Gujarat Visit live Updates To Launch Development Projects Latest News in Hindi
पीएम मोदी का गुजरात दौरा - फोटो : PTI

लाइव अपडेट

01:15 PM, 26-May-2025
प्रधानमंत्री ने वेरावल और अहमदाबाद के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस और वलसाड और दाहोद स्टेशनों के बीच एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाई।
01:03 PM, 26-May-2025
प्रधानमंत्री मोदी ने दाहोद में करीब 24,000 करोड़ रुपये की लागत वाली कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया।
 
विज्ञापन
12:33 PM, 26-May-2025
गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने प्रधानमंत्री मोदी को बिरसा मुंडा की मूर्ति भेंट कर सम्मानित किया। प्रधानमंत्री यहां 24,000 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे। इन परियोजनाओं में रेल परियोजनाएं और गुजरात सरकार की विभिन्न परियोजनाएं शामिल हैं।
 
12:17 PM, 26-May-2025
दाहोद में पीएम मोदी का रोड शो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दाहोद में जनसभा में पहुंचे लोगों का अभिवादन किया।
 
11:47 AM, 26-May-2025
दाहोद लोकोमोटिव विनिर्माण संयंत्र का उद्घाटन
 
11:47 AM, 26-May-2025
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दाहोद लोकोमोटिव विनिर्माण संयंत्र का उद्घाटन किया। यह संयंत्र घरेलू प्रयोजनों और निर्यात के लिए 9000 HP के इलेक्ट्रिक इंजन तैयार करेगा। ये इंजन भारतीय रेलवे की माल ढुलाई क्षमता बढ़ाने में मदद करेंगे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
11:40 AM, 26-May-2025
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वडोदरा, गुजरात में रोड शो में अंतर्राष्ट्रीय छात्रों सहित कई लोग शामिल हुए। इस दौरान छात्रों ने आतंकवाद पर भारत के प्रहार की सराहना की।
 
11:14 AM, 26-May-2025
कर्नल सोफिया कुरैशी की जुड़वां बहन शाइना सुन्सारा ने बताया, 'मैं खुद एक महिला हूं, मैं इस बात को महसूस कर सकती हूं कि प्रधानमंत्री मोदी ने महिलाओं को कितना ऊपर उठा दिया। सोफिया कुरैशी मेरी जुड़वां बहन है। ये बहुत प्रोत्साहित करने वाली बात है। अब सोफिया सिर्फ मेरी बहन नहीं रही, अब वो पूरे देश की बहन बन गई है।'
11:13 AM, 26-May-2025
कर्नल सोफिया कुरैशी के भाई मोहम्मद संजय कुरैशी ने कहा, 'प्रधानमंत्री को आमने-सामने देखना बहुत गर्व का पल था।' अपनी बहन सोफिया कुरैशी के बारे में उन्होंने कहा, 'हमारी डिफेंस फोर्स को धन्यवाद देता हूं कि उन्होंने सोफिया को ये मौका दिया। औरतों के साथ जो गलत हुआ, उसका बदला एक औरत ले, उससे बेहतर कोई पल नहीं है। दुश्मनों को बता दिया कि हमारी औरतें किसी भी मर्दों से कम नहीं है।'
10:45 AM, 26-May-2025
भारतीय सेना की अधिकारी कर्नल सोफिया कुरैशी के परिवार के सदस्यों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वडोदरा, गुजरात में रोड शो के दौरान पुष्प वर्षा की। गुजरात की अपनी दो दिवसीय यात्रा के दौरान, प्रधानमंत्री मोदी राज्य में विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे।
 
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed