फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM Kisan Scheme: किसान सम्मान निधि की 9वीं किस्त जारी, पीएम बोले- किसानों से MSP पर अब तक की सबसे बड़ी खरीद

Mon, 09 Aug 2021 03:30 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Mon, 09 Aug 2021 03:30 PM IST
खास बातें

 PM Kisan Scheme Samman Nidhi Yojana Live: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पीएम किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) योजना के तहत किसानों को 9वीं किस्त आज जारी कर दी है। इसके तहत प्रत्येक किसानों के खाते में 2000 रुपये भेजे जाएंगे। प्रधानमंत्री मोदी ने 9.75 करोड़ किसानों के खातों में 19,500 करोड़ रुपये की राशि भेजी है।।इस योजना के जरिए अब तक 1.38 लाख करोड़ रुपये से अधिक की राशि किसान परिवारों को भेजी जा चुकी है।

विज्ञापन
PM kisan samman nidhi yojana 9th instalment of pm kisan scheme latest news live updates in hindi PM Narendra modi speech today
पीएम मोदी का संबोधन - फोटो : Twitter@bjp4india

लाइव अपडेट

02:20 PM, 09-Aug-2021

किसानों से MSP पर अब तक की सबसे बड़ी खरीद: पीएम मोदी 

पीएम मोदी ने कहा कि खरीफ हो या रबी सीजन, किसानों से MSP पर अब तक की सबसे बड़ी खरीद की है। इससे, धान किसानों के खाते में लगभग 1 लाख 70 हजार करोड़ रुपये और गेहूं किसानों के खाते में लगभग 85 हजार करोड़ रुपये डायरेक्ट पहुंचे हैं।
02:06 PM, 09-Aug-2021

राज्यों में सरकार मंडियों को भी मिलेगी विशेष इंफ्रास्ट्रक्चर फंड से मदद: पीएम

पीएम मोदी ने कहा कि हाल में एक और बड़ा फैसला लेते हुए सरकार ने तय किया है कि जो राज्यों में हमारी सरकार मंडियां है उनको भी विशेष इंफ्रास्ट्रक्चर फंड से मदद मिल सके। इस फंड का उपयोग करके हमारी सरकारी मंडियां बेहतर होंगी, ज्यादा मजबूत होगी, आधुनिक होगी।
विज्ञापन
01:48 PM, 09-Aug-2021

कोरोना काल में दो करोड़ से अधिक किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड हुए जारी

पीएम मोदी ने कहा कि कोरोना काल में ही 2 करोड़ से अधिक किसान क्रेडिट कार्ड जारी किए गए हैं, जिसमें से अधिकतर छोटे किसानों के लिए हैं। कल्पना कीजिए कि ये मदद अगर किसानों को न मिलती, तो 100 वर्ष की इस सबसे बड़ी आपदा में उनकी क्या स्थिति होती।
01:46 PM, 09-Aug-2021

देश में छोटे किसानों को प्राथमिकता दी जा रही है: पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि अब देश की कृषि नीतियों में इन छोटे किसानों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। छोटे किसानों को सुविधा और सुरक्षा देने का एक गंभीर प्रयास किया जा रहा है। पीएम किसान सम्मान निधि के तहत अब तक 1 लाख 60 करोड़ रुपये किसानों को दिए गए हैं।
01:45 PM, 09-Aug-2021

कृषि निर्यात के मामले में पहली बार टॉप-10 देशों में पहुंचा भारत: पीएम

पीएम मोदी ने कहा कि आज भारत कृषि निर्यात के मामले में पहली बार दुनिया के टॉप-10 देशों में पहुंचा है। कोरोना काल में देश ने कृषि निर्यात के नए रिकॉर्ड बनाए हैं। आज जब भारत की पहचान एक बड़े कृषि निर्यातक देश की बन रही है।
01:44 PM, 09-Aug-2021

बीते 6 साल में दाल के उत्पादन में 50 फीसदी की वृद्धि: पीएम

पीएम मोदी ने कहा कि कुछ साल पहले जब देश में दालों की बहुत कमी हो गई थी, तो मैंने देश के किसानों से दाल उत्पादन बढ़ाने का आग्रह किया था। परिणाम ये हुआ कि बीते 6 साल में देश में दाल के उत्पादन में लगभग 50 फीसदी की वृद्धि हुई है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
01:42 PM, 09-Aug-2021

कोरोना महामारी के दौरान हुए कई बदलाव: पीएम मोदी

हमने बीते 1.5 वर्ष में कोरोना महामारी के कारण दुनिया भर में हो रहे बदलावों को अनुभव किया है। इस कालखंड में देश में ही खान-पान की आदतों को लेकर जागरूकता आई है। मोटे अनाज, मसाले, सब्जी, फलों, ऑर्गेनिक उत्पादों की मांग तेजी से बढ़ रही है।
01:38 PM, 09-Aug-2021

किसानों से MSP पर अब तक की सबसे बड़ी खरीद: पीएम मोदी 

सरकार ने कहा कि खरीफ हो या रबी सीजन, किसानों से MSP पर अब तक की सबसे बड़ी खरीद की है। इससे, धान किसानों के खाते में लगभग 1 लाख 70 हजार करोड़ रुपये और गेहूं किसानों के खाते में लगभग 85 हजार करोड़ रुपये डायरेक्ट पहुंचे हैं।
01:37 PM, 09-Aug-2021

खाद्य तेल के लिए आत्मनिर्भर बने किसान: पीएम मोदी

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि खाद्य तेल के लिए आयात पर निर्भर रहना उचित नहीं। पीएम मोदी ने कहा कि खाद्य तेल में हमारा देश आत्मनिर्भर हो इसके लिए हमें तेज़ी से काम करना है। खाने के तेल में आत्मनिर्भरता के लिए अब राष्ट्रीय खाद्य तेल मिशन-ऑयल पाम का संकल्प लिया गया है। इस मिशन के माध्यम से खाने के तेल से जुड़े इकोसिस्टम पर 11 हज़ार करोड़ रुपये से अधिक का निवेश किया जाएगा।
01:31 PM, 09-Aug-2021

2047 में तब भारत की स्थिति क्या होगी ये किसान पर निर्भर: पीएम मोदी

देश जब आजादी के 100 वर्ष पूरे करेगा, 2047 में तब भारत की स्थिति क्या होगी, ये तय करने में हमारी खेती, हमारे किसानों की बहुत बड़ी भूमिका है। ये समय भारत की कृषि को एक ऐसी दिशा देने का है, जो नई चुनौतियों का सामना कर सके और नए अवसरों का लाभ उठा सके।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed