Vande Mataram Discussion: संसद में वंदे मातरम पर चर्चा; NDA ने इतिहास की गलतियां गिनाईं, विपक्ष के तीखे सवाल
{"_id":"69363a282bf4432646045c29","slug":"parliament-winter-session-live-updates-vande-matram-debate-pm-modi-lok-sabha-rajya-sabha-bill-congress-bjp-nda-2025-12-08","type":"live","status":"publish","title_hn":"Vande Mataram Discussion: संसद में वंदे मातरम पर चर्चा; NDA ने इतिहास की गलतियां गिनाईं, विपक्ष के तीखे सवाल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Mon, 08 Dec 2025 08:09 PM IST
निर्मल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
Published by: निर्मल कांत
Updated Mon, 08 Dec 2025 08:09 PM IST
खास बातें
Parliament Live: आज संसद के शीतकालीन सत्र का आठवां दिन है। राष्ट्रगीत वंदे मातरम के 150 वर्ष पूरे होने पर संसद में विस्तार से चर्चा हो रही है। इस गीत के ऐतिहासिक महत्व पर लोकसभा में होने वाली चर्चा की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की। पीएम मोदी ने वंदे मातरम के 150 साल पूरे होने पर अपना वक्तव्य रखा और नेहरू, जिन्ना से लेकर कई ऐतिहासिक किरदारों पर बात की। चर्चा में भाग लेने वाले विपक्षी खेमे के सांसदों ने सरकार से तीखे सवाल पूछे। अमर उजाला के इस लाइव ब्लॉग में पढ़िए संसद की कार्यवाही से जुड़े तमाम अपडेट्स
विज्ञापन
लोकसभा में वंदे मातरम पर चर्चा
- फोटो : संसद टीवी वीडियो ग्रैब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
08:06 PM, 08-Dec-2025
बिहार के सांसद पप्पू यादव ने पूछा तीखा सवाल
जनसेना पार्टी के सांसद के बाद महाराष्ट्र से निर्वाचित शिवसेना सांसद धैर्यशील संभाजीराव माणे (हातकणंगले लोकसभा सीट) और बिहार की पूर्णिया लोकसभा सीट से निर्वाचित निर्दलीय सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने भी इस चर्चा में भाग लिया। पप्पू यादव ने कहा कि वंदे मातरम की रचना के 150 साल के बाद आज हम इस पर चर्चा कर रहे हैं, ये इनका संस्कार दिखाता है। उन्होंने कहा कि पूरी दुनिया आज साफ हवा, पानी, आर्थिक मुद्दों और नागरिकों की खुशी जैसे मुद्दों पर बात कर रही है, लेकिन जिन लोगों ने आज तक राष्ट्रगीत का सम्मान नहीं किया वे आज कमियों को छिपाने के लिए संसद में चर्चा करा रहे हैं। पप्पू ने आरोप लगाया कि ब्रिटिश हुकूमत का समर्थन करने वाले लोगों को आज इंडिगो संकट, शिक्षा से जुड़े विषयों और अमेरिकी डॉलर के सामने भारतीय रुपये के अवमूल्यन जैसे मुद्दों पर जवाब देना चाहिए।07:59 PM, 08-Dec-2025
वंदे मातरम पर चर्चा: आंध्र प्रदेश के सांसद टी उदय श्रीनिवास ने महिलाओं के योगदान को याद किया
वंदे मातरम पर चर्चा के दौरान आंध्र प्रदेश के सांसद टी उदय श्रीनिवास (जन सेना पार्टी) ने आजादी के आंदोलन में महिलाओं के योगदान को याद किया। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में सांस्कृतिक पुनर्जागरण और एकजुटता पर खुशी का इजहार करते हुए कहा कि युवाओं और नागरिकों का साहस दिखाता है कि कोई भी दबाव उनकी भारतीय पहचान से बड़ा नहीं हो सकता है। उन्होंने देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत होकर देश के विकास के लिए काम करने का आह्वान किया।
विज्ञापन
07:48 PM, 08-Dec-2025
बिहार से निर्वाचित महिला सांसद ने JDU का पक्ष रखा
बिहार की शिवहर लोकसभा सीट से निर्वाचित महिला सांसद लवली आनंद ने भी वंदे मातरम पर चर्चा में भाग लिया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की राजनीतिक पार्टी- जनता दल यूनाइटेड (JDU) का पक्ष रखते गुए आनंद ने वंदे मातरम से जुड़े इतिहास का जिक्र करते हुए देश की मजबूत जीडीपी की तरफ ध्यान खींचा। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने 2047 तक देश को विकसित बनाने का लक्ष्य रखा है। हम इस दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। भारत दुनिया में तीसरे नंबर की अर्थव्यवस्था बनने जा रहा है।07:40 PM, 08-Dec-2025
वंदे मातरम पर चर्चा: UP से निर्वाचित महिला सांसद इकरा हसन के तीखे सवाल
वंदे मातरम पर लोकसभा में हो रही चर्चा के दौरान उत्तर प्रदेश की कैराना लोकसभा सीट से निर्वाचित महिला सांसद ने कहा कि ये मौका है जब हम अपने भीतर झांके, ये आत्ममंथन की घड़ी है। उन्होंने कहा कि ये केवल अतीत की ललकार नहीं वर्तमान की जिम्मेदारी है। वंदे मातरम को केवल नारा नहीं, नीति और जिम्मेदारी बनाना होगा। उन्होंने उर्दू साहित्य की दिग्गज विभूति अल्लामा इकबाल की रचना का जिक्र करते हुए अपने जज्बात का इजहार किया। इकरा हसन ने सारे जहां से अच्छा, हिंदोस्तां हमारा... नज्म की पंक्तियों के साथ अपने संबोधन का अंत किया।07:30 PM, 08-Dec-2025
पंजाब और केरल के सांसदों ने भी चर्चा में भाग लिया
भाजपा सांसद बांसुरी के बाद केरल की मल्लपुरम लोकसभा सीट से निर्वाचित IUML सांसद ईटी मोहम्मद बशीर और पंजाब की आनंदपुर साहिब लोकसभा सीट से निर्वाचित आम आदमी पार्टी (AAP) के सांसद मानविंदर सिंह कांग ने भी इस चर्चा में भाग लिया।07:19 PM, 08-Dec-2025
अक्षय नवमी के दिन वंदे मातरम का सृजन, इसी दिन भगवान कृष्ण की बाल लीलाएं समाप्त हुईं: भाजपा सांसद
लोकसभा में बांसुरी स्वराज
- फोटो : संसद टीवी वीडियो ग्रैब
विज्ञापन
विज्ञापन
07:05 PM, 08-Dec-2025
मणिपुर के कांग्रेस सांसद ने सरकार को घेरा
पूर्वोत्तर भारत से आने वाले कांग्रेस सांसद डॉ अंगोमचा बिमोल अकोइजम ने भी वंदे मातरम पर चर्चा के दौरान अपनी बातें रखीं। उन्होंने कहा कि जनता से जुड़े मुद्दे और अन्य अहम विषयों को छोड़कर आज हम वंदे मातरम पर चर्चा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मणिपुर के संकट पर 3-4 घंटे की चर्चा नहीं की गई। इसके बाद भी आप इसे देशभक्ति कहते हैं। आज भी 65 हजार लोग बेघर हैं, उनकी समस्याओं पर ध्यान न देकर हम वंदे मातरम पर चर्चा कर रहे हैं। हमें आत्म अवलोकन करने की जरूरत है कि क्या आजादी के आंदोलन में बलिदान देने वाले महापुरुषों ने ऐसे ही देश की कल्पना की थी। कांग्रेस सांसद ने दिल्ली की हवा में लगातार घुलते जहर, विमानन क्षेत्र में उपजे अभूतपूर्व संकट जैसे विषयों की गंभीरता की अनदेखी करने के आरोप भी लगाए।मणिपुर पर चर्चा करने की चुनौती
अपने वक्तव्य के अंत में कांग्रेस सांसद ने सरकार की विचारधारा पर सवाल खड़े करते हुए कहा, 'आपने दलितों और अल्पसंख्यकों को हाशिये पर धकेला है। मुस्लिम लोगों को संदेह की नजर से देखा जा रहा है। ऐसे हालात में जब हम वंदे मातरम पर 10 घंटे लंबी चर्चा कर रहे हैं, तो राष्ट्रवादी भावनाओं की दुहाई देने वाले लोगों को मैं मणिपुर पर चर्चा की चुनौती देता हूं। तभी सही अर्थों में वंदे मातरम का अर्थ समझा जा सकेगा।'
07:02 PM, 08-Dec-2025
वाईएसआर कांग्रेस पार्टी के इस सांसद ने सरकार से पूछे तीखे सवाल
आंध्र से निर्वाचित एक अन्य सांसद गुरुमूर्ति मड्डीला ने भी वंदे मातरम पर चर्चा में भाग लिया। वाईएसआर कांग्रेस पार्टी के इस सांसद ने कहा, हाल के दिनों में कई ऐसी घटनाएं हुई हैं, जो दिखाती हैं कि वंदे मातरम में जिन आदर्शों का जिक्र किया गया है, उसकी अनदेखी हो रही है। उन्होंने आंध्र प्रदेश में निजीकरण का जिक्र करते हुए कहा कि सरकार शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार जैसे मुद्दों पर ध्यान नहीं दे रही है। उनके वक्तव्य के दौरान कई सांसदों ने टोका कि वे मुद्दे से भटक कर वंदे मातरम पर चर्चा नहीं कर रहे हैं। हालांकि, वे अपनी बात पूरी करने में सफल रहे।06:59 PM, 08-Dec-2025
देश की आजादी में आंध्र प्रदेश के बलिदानी सपूतों का भी योगदान
इसके बाद आंध्र प्रदेश के ओंगोले सीट से निर्वाचित तेलुगू देशम पार्टी (TDP) के सांसद मगुंटा श्रीनिवासुलु रेड्डी ने भी वंदे मातरम पर चर्चा में भाग लिया। उन्होंने तेलुगू भाषा में अपने वक्तव्य के दौरान क्रांतिकारियों के बलिदान का जिक्र करते हुए कहा कि आजादी के परवाने वंदे मातरम के उद्घोष के साथ फांसी के फंदे पर झूल गए। आंध्र प्रदेश के बलिदानियों को नमन करते हुए रेड्डी ने कहा कि वंदे मातरम एक मौका है कि बलिदानियों के योगदान से युवाओं को भी परिचित कराया जाए। अपने भाषण के अंत में उन्होंने वंदे मातरम, आई लव माई इंडिया और जय आंध्रा जैसे नारे भी लगाए।06:52 PM, 08-Dec-2025