Parliament Session: लोकसभा और राज्यसभा कल तक के लिए स्थगित, शाह ने नगालैंड मामले पर दोनों सदनों में दिया बयान
{"_id":"61ad8e7297745452695b8f91","slug":"parliament-winter-session-live-news-updates-bjp-congress-bsp-tmc-lok-sabha-rajya-sabha","type":"live","status":"publish","title_hn":"Parliament Session: लोकसभा और राज्यसभा कल तक के लिए स्थगित, शाह ने नगालैंड मामले पर दोनों सदनों में दिया बयान","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Mon, 06 Dec 2021 09:17 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Mon, 06 Dec 2021 09:17 PM IST
खास बातें
Parliament Winter Session Live Update News: विपक्ष के हंगामे के बीच लोकसभा व राज्यसभा में कार्रवाई तीन बजे तक स्थगित कर दी गई थी। इसके बाद केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने नगालैंड हिंसा पर लोकसभा और राज्यसभा में बयान दिया।
विज्ञापन
संसद का शीतकालीन सत्र
- फोटो : एएनआई
लाइव अपडेट
09:16 PM, 06-Dec-2021
विरोध के बीच एनडीपीएस विधेयक लोकसभा में पेश
विपक्षी दलों के तीव्र विरोध के बीच सोमवार को लोकसभा में एनडीपीएस बिल पेश किया गया। विधेयक पेश करते हुए वित्त राज्य मंत्री डा भागवत कराड ने कहा कि संशोधन बिल में कोई नया प्रावधान शामिल नहीं है। त्रिपुरा हाईकोर्ट के आदेशों के अनुरूप संशोधन अधिनियम की विसंगति को दूर किया गया है।बिल का विरोध करते हुए आरपीआई के एनके प्रेमचंद्रन ने कहा कि संशोधन बिल का मसौदा तैयार करने में कई त्रुटियां हुई हैं। इसके कारण बिल अपने उद्देश्यों को हासिल नहीं कर पाएगा। उन्होंने सरकार पर तानाशाही रवैया अपनाने और विपक्ष की राय को अनसुना करने का आरोप लगाया।
वहीं बीजद के भर्तृहरि महताब ने कहा कि इस कानून में अब तक तीन बार संशोधन किया जा चुका है। अब सरकार एक और संशोधन करना चाहती है। सरकार का कहना है कि मसौदा तैयार करने में हुई गलतियों को दुरुस्त करने के लिए यह बिल लाया गया है। जब 2014 में इस कानून में संशोधन किया गया था, तब भी सरकार ने इसका व्यापक परीक्षण नहीं किया था।
09:15 PM, 06-Dec-2021
स्कूलों के 93 फीसदी शिक्षकों का टीकाकरण
सरकार ने लोकसभा को बताया कि देशभर के 93 फीसदी से ज्यादा शिक्षकों और 87 फीसदी गैर शिक्षण कर्मचारियों का पूर्ण या आंशिक टीकाकरण हो चुका है। इसके साथ ही चार राज्यों ने सौ फीसदी टीकाकरण का लक्ष्य हासिल कर लिया है। शिक्षामंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने राज्यवार डाटा जारी करते हुए एक प्रश्न के जवाब में यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि दिल्ली ने 98 फीसदी से ज्यादा शिक्षकों का शिक्षण और गैर शिक्षणेतर कर्मचारियों का टीकाकरण पूर कर लिया है।
विज्ञापन
08:37 PM, 06-Dec-2021
लोकसभा: भाजपा सांसद ने उठाई क्रिप्टोकरेंसी पर प्रतिबंध की मांग
भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने लोकसभा में शून्य काल के दौरान क्रिप्टोकरेंसी पर प्रतिबंध लगाए जाने की मांग की। उन्होंने कहा कि क्रिप्टोकरेंसी डार्क नेट टेक्नोलॉजी पर आधारिक हैं और इनका इस्तेमाल ड्रग्स, वेश्यावृत्ति और आतंकवाद में किया जाएगा।
08:28 PM, 06-Dec-2021
सशस्त्र बलों में 1.22 लाख से अधिक पद खाली
केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट ने लोकसभा में बताया कि सशस्त्र बलों में एक लाख 22 हजार 555 पद रिक्त हैं। इनमें 9362 पद अधिकारी स्तर के हैं। उन्होंने कहा कि थल सेना में अधिकारियों के 7476 और 97,177 अन्य पद रिक्त हैं। वायु सेना में अधिकारी स्तर के 621 और 4859 अन्य पद खाली हैं। नौसेना में अधिकारी स्तर के 1265 और 11,166 अन्य पद खाली हैं।
06:57 PM, 06-Dec-2021
लोकसभा कल तक के लिए स्थगित
राज्यसभा के बाद लोकसभा को भी कल तक के लिए स्थगित कर दिया गया।06:56 PM, 06-Dec-2021
राष्ट्रीय औषधि शिक्षा और अनुसंधान संस्थान (संशोधन) विधेयक पास
लोकसभा में राष्ट्रीय औषधि शिक्षा और अनुसंधान संस्थान (संशोधन) विधेयक 2021 पारित किया गया। यह विधेयक अहमदाबाद, गुवाहाटी, हाजीपुर, हैदराबाद, कोलकाता और रायबरेली में छह संस्थानों को राष्ट्रीय महत्व का दर्जा देने का प्रावधान करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
06:48 PM, 06-Dec-2021
2020-21 में भारतीय एयरलाइंस को हुआ 19564 करोड़ का नुकसान
केंद्रीय राज्य नागरिक उड्डयन मंत्री वीके सिंह ने राज्यसभा को बताया कि वित्त वर्ष 2020-21 में कोविड महामारी के चलते देश की एयरलाइंस को 19,564 करोड़ और हवाई अड्डों को 5116 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। महामारी के चलते भारत में घरेलू उड़ानों का संचालन लंबे समय तक निलंबित रहा था। सिंह ने एक सवाल के लिखित जवाब में कहा कि एविएशन सेक्टर पर कोरोना महामारी का गंभीर असर पड़ा है।
06:42 PM, 06-Dec-2021
नगालैंड पर शाह के बयान पर खड़गे ने उठाए सवाल
नगालैंड में सुरक्षा बलों की गोलीबारी में हुई नागरिकों की मौत पर सोमवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने संसद में बयान दिया। इसे लेकर राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि हम पीड़ित परिवारों को मुआवजे के बारे में सवाल पूछना चाहते थे। लेकिन हमें सवाल पूछने का मौका ही नहीं दिया गया। उन्होंने (अमित शाह) केवल बोलते रहे और अंत में कह दिया कि सरकार को खेद है। इसका क्या मतलब है? इसका यह मतलब है कि आपने गलती की है। खड़गे ने कहा कि आपका खुफिया विभाग क्या कर रहा था? आपके खबरी क्या कर रहे थे? क्या उन्हें (अमित शाह को) यह सब नहीं पता होना चाहिए? हम उनसे ये सवाल पूछने वाले थे लेकिन उनके बयान के तुरंत बाद सदन को स्थगित कर दिया गया।
06:33 PM, 06-Dec-2021
एयरपोर्ट प्राधिकरण: एयर इंडिया पर 2350 तो स्पाइसजेट पर 185 करोड़ बकाया
केंद्रीय राज्य नागरिक उड्डयन मंत्री वीके सिंह ने राज्यसभा में बताया कि सितंबर तक एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एएआई) पर एयर इंडिया के 2350 करोड़ रुपये और स्पाइसजेट के 185 करोड़ रुपये बकाया हैं। एक सवाल के लिखित जवाब में उन्होंने कहा कि कुछ एयरलाइनों ने अपनी बकाया राशि की निकासी में चूक की है। एएआई अपनी क्रेडिट नीति के अनुसार बकाया की वसूली के लिए एयरलाइनों के साथ नियमित रूप से अनुवर्ती कार्रवाई करता है।
06:25 PM, 06-Dec-2021
विश्वविद्यालयों के परिसरों को विदेशों में बनाने का कोई प्रस्ताव नहीं: शिक्षा मंत्री
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने लोकसभा में बताया कि सरकार के पास ऐसा कोई प्रस्ताव नहीं है जिसमें सार्वजनिक वित्तपोषित विश्वविद्यालयों के परिसरों को विदेश में स्थापित करने की योजना हो। प्रधान ने इस सवाल पर कि क्या दिल्ली विश्वविद्यालय और ऐसे ही अन्य सार्वजनित वित्तपोषित विश्वविद्यालयों के परिसरों को विदेशों में बनाने का प्रस्ताव है, के लिखित जवाब में यह जानकारी दी।