Parliament Session Live Updates: राज्यसभा में बोले पी चिदंबरम- एनडीए सरकार का नाम 'कोई डाटा उपलब्ध नहीं' सरकार होना चाहिए
{"_id":"6201d9ca5a623563943e447a","slug":"parliament-session-live-updates-pm-narendra-modi-speech-today-in-rajya-sabha-in-hindi-lok-sabha","type":"live","status":"publish","title_hn":"Parliament Session Live Updates: राज्यसभा में बोले पी चिदंबरम- एनडीए सरकार का नाम 'कोई डाटा उपलब्ध नहीं' सरकार होना चाहिए","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Tue, 08 Feb 2022 02:34 PM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Tue, 08 Feb 2022 02:34 PM IST
खास बातें
संसद के बजट सत्र का सातवें दिन पीएम मोदी ने राज्यसभा में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के अभिभाषण के धन्यवाद प्रस्ताव पर जवाब दिया। इससे पहले उन्होंने बीते सोमवार को लोकसभा में जवाब दिया था। वहीं इससे पहले सुबह 9 बजकर 20 मिनट पर राज्यसभा की बिजनेस एडवाइजरी कमेटी की बैठक भी हुई। संसद से जुड़े हर अपडेट के लिए बने रहें अमर उजाला के साथ...
विज्ञापन
पी चिदंबरम
- फोटो : संसद टीवी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
01:54 PM, 08-Feb-2022
पी चिदंबरम का केंद्र सरकार पर हमला
प्रधानमंत्री मोदी के बोलने के बाद कांग्रेस नेता पी चिदंबरम ने केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि जब एक मंत्री से एक सवाल पूछा गया कि टुकड़े-टुकड़े गैंग के सदस्य कौन हैं? मंत्री ने कहा, कोई डाटा उपलब्ध नहीं है। 'टुकड़े-टुकड़े गैंग', ऑक्सीजन की कमी से होने वाली मौतों, नदियों में बहने वाले शवों, घर वापस जाने वाले प्रवासियों पर कोई डेटा उपलब्ध नहीं है। इस सरकार का नाम को 'कोई डाटा उपलब्ध नहीं' सरकार होना चाहिए।
01:21 PM, 08-Feb-2022
कांग्रेस अर्बन नक्सल के जंजाल में फंस गई
पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस अर्बन नक्सल के जंजाल में फंस गई है। उनके सोचने के तरीकों पर अर्बन नक्सलों ने कब्जा कर लिया है और ये देश के लिए चिंता का विषय है। अर्बन नक्सल ने कांग्रेस की दुर्दशा का फायदा उठाकर ये किया है। हम इतिहास नहीं बदलना चाहते हैं, बस कुछ लोगों की मेमोरी बढ़ाना चाहते हैं।
विज्ञापन
12:59 PM, 08-Feb-2022
रोजगार पर क्या बोले पीएम मोदी
पीएम मोदी ने रोजगार को लेकर बताया कि 2021 में एक करोड़ 20 लाख लोग EPFO से जुड़े हैं, ये सब फॉर्मल जॉब हैं। इनमें से भी 65 लाख 18-25 आयु के हैं यानी इन लोगों की पहली बार जॉब मार्केट में एंट्री हुई है। कोविड प्रतिबंध खुलने के बाद हायरिंग दोगुनी हो गई हैं।
12:57 PM, 08-Feb-2022
पार्टी का नाम बदल ले कांग्रेस
पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस को राष्ट्र से भी समस्या है। पीएम मोदी ने कहा कि अगर ऐसा है तो आपकी पार्टी का नाम इंडियन नेशनल कांग्रेस क्यो है, अगर दिक्कत है तो पार्टी का नाम बदलकर फेडरेशन ऑफ कांग्रेस कर देना चाहिए।
12:45 PM, 08-Feb-2022
ये लोकतंत्र आपकी मेहरबानी से नहीं है: पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि कुछ लोग ये ही मानते हैं कि हिन्दुस्तान 1947 में पैदा हुआ और भारत में पिछले 75 सालों में जिसको 50 साल काम करने का मौका मिला उनकी नीतियों पर भी इस मानसिकता का प्रभाव रहा जिससे कई विकृतियां पैदा हुई हैं। ये लोकतंत्र आपकी मेहरबानी से नहीं है।
12:43 PM, 08-Feb-2022
कुछ दल के बड़े नेताओं ने कोरोना के दौरान अपरिपक्वता दिखाई
राज्यसभा में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि कुछ दल के बड़े नेताओं ने पिछले दो साल में जो अपरिपक्वता दिखाई है उससे देश को बहुत निराशा हुई है। हमने देखा कि कैसे राजनीतिक स्वार्थ में खेल खेले गए, भारतीय वैक्सीन के खिलाफ मुहिम चलाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
12:37 PM, 08-Feb-2022
गुजरात में मेरे ऊपर जुल्म हुए
पीएम मोदी ने कहा कि जब मैं गुजरात में था तो मेरे साथ क्या-क्या जुल्म हुए मैं भूल नहीं सकता हूं। दिल्ली की सरकार ने यह जुल्म किया लेकिन मैं जानता था कि देश के विकास के लिए गुजरात का विकास जरूरी है। राज्य की प्रगति से ही देश की प्रगति होगी।12:37 PM, 08-Feb-2022
कांग्रेस ना होती तो क्या होता
कांग्रेस पर हमला बोलते हुए पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस परिवार के आगे कुछ भी नहीं सोचती है। कुछ लोग बोलते हैं कि कांग्रेस नहीं होती तो क्या होता...तो आज मैं बताता हूं कि क्या होता...प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस नहीं होती तो 1975 में लोकतंत्र का गला घोंटा नहीं गया होता। लोकतंत्र में परिवारवाद सबसे बड़ा खतरा होता है। कांग्रेस ना होती तो इमरजेंसी का कलंक नहीं होता। जातिवाद और क्षेत्रवाद की खाई इतनी गहरी ना होती। कांग्रेस नहीं होती तो सिखों का नरसंहार ना होता। कश्मीर के पंडितो को कश्मीर छोड़ने की नौबत ना आती। उन्होंने कहा कि कांग्रेस न होती तो देश का विकास नहीं रुकता। अगर कांग्रेस न होती तो दशकों तक भ्रष्टाचार को संस्थागत बनाकर नहीं रखा जाता। अगर कांग्रेस न होती तो बेटियों को तंदूर में जलाने की घटनाएं न होतीं, अगर कांग्रेस न होती तो देश के सामान्य मानवी को मूल सुविधाओं के लिए इतने सालों तक इंतजार न करना पड़ता।
12:28 PM, 08-Feb-2022
कुछ साथियों ने भारत की निराशाजनक तस्वीर पेश की
पीएम मोदी ने कहा कि इस सदन में कुछ साथियों ने भारत की निराशाजनक तस्वीर पेश की और ऐसा लग रहा था कि उन्हें इसे पेश करने में आनंद भी आ रहा था। मुझे लगता है कि सार्वजनिक जीवन में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं और जय-पराजय होती रहती है, उससे छाई हुई व्यक्तिगत जीवन की निराशा कम से कम देश पर नहीं थोपनी चाहिए।
12:03 PM, 08-Feb-2022
यूपीए काल से महंगाई की तुलना करें तो पता चलेगा महंगाई क्या होती है?
राज्यसभा में जवाब देते हुए पीएम मोदी ने कहा कि यूपीए काल से महंगाई की तुलना करें तो पता चलेगा महंगाई क्या होती है। उन्होंने कहा कि यूपीए काल में महंगाई दहाई अंक में थी। अगर अमेरिका की तुलना करें तो भारत में महंगाई कम ही है। हम महंगाई को रोकने की हर संभव कोशिश कर रह रहे हैं।