फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM Modi Speech Live: लोकसभा ने वित्त विधेयक 2024 को ध्वनिमत से मंजूरी दी; जम्मू-कश्मीर का बजट भी पास

Wed, 07 Feb 2024 10:53 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नितिन गौतम Updated Wed, 07 Feb 2024 10:53 PM IST
खास बातें

Parliament Session 2024 Live, Rajya Sabha News: प्रधानमंत्री मोदी ने राज्यसभा में कहा 'जिस कांग्रेस की अपने नेता की कोई गारंटी नहीं, अपनी नीति की कोई गारंटी नहीं, वो मोदी की गारंटी पर सवाल उठा रहे हैं। हम ऐसा क्यों कहते हैं हम ऐसा क्यों देख रहे हैं।'

विज्ञापन
Parliament Budget Session 2024 Live Updates PM Modi Rajya Sabha Speech BJP vs Congress News in Hindi
पीएम मोदी - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

10:38 PM, 07-Feb-2024

लोकसभा ने वित्त विधेयक पास

लोकसभा ने वित्त विधेयक, 2024 को ध्वनिमत से मंजूरी दी।
08:16 PM, 07-Feb-2024
लोकसभा में अंतरिम बजट पारित
लोकसभा में बुधवार को 2024-25 के लिए 47.66 लाख करेाड़ रुपये का अंतरिम बजट ध्वनिमत से पारित हो गया। साथ ही केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के लिए 1.8 लाख करोड़ रुपये के बजट को भी ध्वनिमत से मंजूरी दे दी गई। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने दोनों बजट, अनुदान की अनुपूरक मांगों और संबंधित विनियोग विधेयकों पर चर्चा का जवाब दिया। सीतारमण ने कहा कि केंद्र सरकार का राजकोषीय घाटा 2024-25 में घटाकर 5.1 प्रतिशत पर लाने का लक्ष्य है।
विज्ञापन
05:32 PM, 07-Feb-2024
रेल मंत्री अश्विनी लोकसभा में एक लिखित उत्तर में बताया कि रेलवे में पिछले पांच वर्षों यानी 2018-2019 से 2022-2023 तक और चालू वर्ष यानी 2023-2024 से 31.12.2023 के दौरान 3,02,550 (अनंतिम) उम्मीदवारों को विभिन्न समूह 'सी' पदों (स्तर 1 सहित और सुरक्षा संबंधी पोस्ट) के खिलाफ सूचीबद्ध किया गया है। 
05:30 PM, 07-Feb-2024
केंद्रीय मंत्री और भाजपा सांसद गिरिराज सिंह ने कहा, "प्रधानमंत्री ने सीधा कहा कि इन्होंने (कांग्रेस) सालों तक राज किया। अंग्रेजों की गुलामी की, अंग्रेजों की अवधारणा को रखा और ये भी कहा कि जो देश को तोड़ना चाहता है वे खुद टूट जाएगा। आज देश 5वीं अर्थव्यवस्था में गया है आने वाले 5 साल में तीसरी अर्थव्यवस्था बनेगा।"
05:30 PM, 07-Feb-2024
केंद्रीय बजट सत्र 2024 के दौरान राज्यसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण पर कांग्रेस सांसद राजीव शुक्ला ने कहा, "... पूरे समय कांग्रेस की आलोचना ही तो थी, इसके अलावा भाषण क्या था?... ऐसी तमाम बाते थीं जिस पर मल्लिकार्जुन खरगे जवाब देना चाहते थे... हमारा(कांग्रेस) जीवन देश की एकता के लिए ही समर्पित हुआ है। इंदिरा गांधी, राजीव गांधी सब देश की एकता के लिए समर्पित हो गए..."
05:30 PM, 07-Feb-2024
पीएम नरेंद्र मोदी के भाषण पर केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू ने कहा, "कांग्रेस की बातों के गंभीरता से नहीं लेना चाहिए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के लिए जो नींव रखी है, 10 साल में भारत को एक ताकतवर देश बनाया है। अगले 25 साल में देश को पूर्ण रूप से विकसित राष्ट्र बनाना है। आने वाले 1000 साल में देश कहां होना चाहिए उतनी दूर दृष्टि प्रधानमंत्री ने दी है। हम फक्र करते हैं कि देश को ऐसा प्रधानमंत्री मिला है। हर देश को ऐसा प्रधानमंत्री बार-बार नहीं मिलता है।"
विज्ञापन
विज्ञापन
03:39 PM, 07-Feb-2024

प्रधानमंत्री ने सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का किया जिक्र

प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में सरकार द्वारा चलायी जा रहीं विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का जिक्र किया। प्रधानमंत्री ने कहा, 'ग्रीन हाइड्रोजन, एथेनॉल की दिशा में हम आगे बढ़ रहे हैं। इससे जो पैसा बचेगा, वो किसान की जेब में जाएगा। देश के किसानों को जैविक खेती की तरफ आगे बढ़ा रहे हैं। यूएन के माध्यम से श्रीअन्न का अभियान चलाया। आने वाले वर्षों में भारत के किसानों के सुपरफूड की चर्चा होगी। किसानों के लिए ड्रोन दीदी कार्यक्रम की शुरुआत की है। नैनो यूरिया, नैनो  डीएपी के क्षेत्र में सफलता पायी है। सहकारिता क्षेत्र में नया मंत्रालय बनाया है। पशुपालन, मछलीपालन की दिशा में भी हम तेजी से विकास करेंगे।' 

'जी20 की सफलता ने साफ कर दिया है कि विश्व का ध्यान हमारी तरफ गया है और टूरिज्म पर फोकस हुआ है। आने वाले पांच सालों में डिजिटल इकॉनोमी भारत का सामर्थ्य बढ़ाने वाली है। एआई समेत आधुनिक तकनीकों का इस्तेमाल हमारे देश में हो रहा है। जमीन स्तर पर बहुत बड़ा बदलाव हो रहा है, जिनमें तीन करोड़ लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य रखा गया है। विकसित भारत शब्दों का खेल नहीं है, ये हमारा समर्पण है। हमारी हर सांस, हर पल और हर सोच देश के लिए समर्पित है। आने वाली सदियां इस स्वर्णकाल को याद करेंगी। जीवन के हर क्षेत्र में नई ऊंचाइयां और नई ताकत आ रही है।इसी के साथ राष्ट्रपति के अभिभाषण का अभिनंदन करते हुए मैं अपनी वाणी को विराम देता हूं।' 
03:21 PM, 07-Feb-2024

'देश तोड़ने के प्रयास हो रहे हैं'

'क्या कल हिमालय ये बोलना शुरू कर दे कि नदियां मेरे यहां से बहती हैं, तो मैं पानी नहीं दूंगा। अगर राज्य कोयला देने से मना कर दें तो देश कैसे चलेगा। कोविड के समय में ऑक्सीजन की जरूरत थी अगर उस समय पूर्व के लोग बोलते कि हम ऑक्सीजन नहीं देंगे...ये देश को तोड़ने का प्रयास हो रहा है। हमारा टैक्स, हमारी मनी की बातें हो रही हैं, ये देश को तोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।'
03:15 PM, 07-Feb-2024

'केंद्र और राज्यों ने मिलकर कोविड के मुश्किल समय का सामना किया'

प्रधानमंत्री ने कहा, 'इनका हाथ, जहां भी लगता है, उसका डूबना तय है। देश में भ्रम मत फैलाइए। इन लोगों की मर्यादा इतनी है कि इन्होंने अपने युवराज को एक स्टार्टअप बनाकर दिया है, और वो नॉन स्टार्टर है। वो लॉन्च ही नहीं हो पा रहा है। मेरा सौभाग्य रहा कि मैं लंबे समय तक राज्य का मुख्यमंत्री रहा तो मुझे स्थानीय लोगों की एस्पिरेशन का पता है। हम राज्यों के विकास से ही राष्ट्र का विकास कर सकते हैं और इस पर कोई विवाद नहीं हो सकता। राज्यों के बीच तंदरुस्त स्पर्धा होनी चाहिए। कोविड के समय में भी मैंने राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ 20 बैठकें की। केंद्र और राज्यों ने मिलकर उस मुश्किल का सामना किया और राज्यों को भी इसका क्रेडिट लेने का अधिकार है। जी20 का आयोजन हम दिल्ली में कर सकते हैं, लेकिन हमने राज्यों में इसकी बैठकें की। सभी राज्यों में बैठकें हुईं, सभी को इसका यश मिला। पूरी दुनिया को हमारे देश के कोने-कोने का एक्सपोजर मिले, हमारा यही प्रयास है।' 
03:05 PM, 07-Feb-2024

'मैं आजाद भारत में पैदा हुआ, मेरे विचार, सपने आजाद'

प्रधानमंत्री ने कहा, 'सरकारी कंपनियों को लेकर हम पर आरोप लगाए जा रहे हैं। जिनका कोई  आधार नहीं है। लोगों को याद है कि मारुति के शेयर की चर्चाएं होती थी। मैं उसके विस्तार में नहीं जाना चाहता। बीएसएनल, एमटीएनएल को बर्बाद करने वाले कौन हैं? जरा याद कीजिए एचएएल की क्या हालत करके रखी गई थी। जिन्होंने एचएएल को तबाह कर दिया, वो एचएएल के गेट पर जाकर भाषण झाड़ रहे थे। एयर इंडिया को किसने तबाह किया, ये हालत कौन लाया। कांग्रेस पार्टी और यूपीए उनकी बर्बादी से मुंह नहीं मोड़ सकते। मैं आजाद भारत में पैदा हुआ, मेरे विचार आजाद और मेरे सपने भी आजाद हैं। हम गुलामी की मानसिकता को ढोने वाले नहीं हैं।'
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed