Budget Session Updates: गृह मंत्री अमित शाह शुक्रवार को लोकसभा में पेश करेंगे दिल्ली नगर निगम संशोधन बिल
{"_id":"623bfd1c07c8c153490accc6","slug":"parliament-budget-2022-session-live-updates-today-24-march-lok-sabha-rajya-sabha-delhi-mcd-bill","type":"live","status":"publish","title_hn":"Budget Session Updates: गृह मंत्री अमित शाह शुक्रवार को लोकसभा में पेश करेंगे दिल्ली नगर निगम संशोधन बिल ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Thu, 24 Mar 2022 10:54 PM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Thu, 24 Mar 2022 10:54 PM IST
खास बातें
संसद के बजट सत्र के दूसरे चरण का आज सातवां दिन है। राज्यसभा और लोकसभा में आज भी पेट्रोल-डीजल, एलपीजी सिलेंडर और किरोसिन के दामों में बढ़ोतरी को लेकर हंगामे के आसार हैं। इस बीच भाजपा ने लोकसभा की कार्यवाही में उपस्थित रहने के लिए अपने सभी सांसदों को व्हिप जारी किया है। बताया जा रहा है कि लोकसभा में आज दिल्ली नगर निगम के एकीकरण का विधेयक पेश हो सकता है।संसद से जुड़े अपडेट के लिए बने रहें अमर उजाला के साथ...
विज्ञापन
लोकसभा
- फोटो : लोकसभा टीवी
लाइव अपडेट
10:53 PM, 24-Mar-2022
लोकसभा में कल पेश होगा अहम बिल
गृह मंत्री अमित शाह लोकसभा में शुक्रवार 25 मार्च को दिल्ली नगर निगम (संशोधन) बिल 2022 पेश करेंगे।09:49 PM, 24-Mar-2022
थरूर का मंत्रियों पर निशाना
वरिष्ठ कांग्रेस नेता शशि थरूर ने गुरुवार को केंद्र सरकार और मंत्रियों को निशाने पर लिया। थरूर ने कहा कि सरकार के किसी भी मंत्री के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र के गुणों को दोहराए बिना संसद में बात करना संभव नहीं रह गया है।
विज्ञापन
09:44 PM, 24-Mar-2022
महिला आरक्षण पर सरकार का बयान
क्या सरकार संसद और राज्य विधानसभाओं में महिला आरक्षण के लिए कानून लाएगी, इस सवाल पर केंद्रीय कानून और न्याय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि लैंगिक न्याय सरकार की एक महत्वपूर्ण प्रतिबद्धता है। रिजिजू ने कहा कि संविधान में संशोधन के लिए एक विधेयक को संसद के समक्ष लाने से पहले सभी राजनीतिक दलों के बीच आम सहमति के आधार पर शामिल मुद्दे पर सावधानीपूर्वक विचार करने की आवश्यकता है।07:19 PM, 24-Mar-2022
लोकसभा की कार्यवाही स्थगित
लोकसभा की कार्यवाही 25 मार्च सुबह 11 बजे तक स्थगित।06:36 PM, 24-Mar-2022
अल्पसंख्यक समाज को बराबर लाभ मिल रहा: नकवी
अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि मोदी सरकार सम्मान के साथ विकास एवं बिना तुष्टीकरण के सशक्तिकरण की नीति पर काम कर रही है और पूरे देश में जारी मंत्रालयों की कल्याण योजनाओं का लाभ सभी वर्गों के साथ अल्पसंख्यक समाज के लोगों को बराबर मिल रहा है। लोकसभा में अब्दुल खालिक के प्रश्न के उत्तर में नकवी ने कहा कि उन्होंने योजनाओं के अल्पसंख्यक समाज के लोगों को मिलने वाले लाभ के विषय पर एक सर्वेक्षण कराया था।
उन्होंने कहा कि इस सर्वेक्षण के अनुसार, देश में जिन 2.31 करोड़ गरीब लोगों को पक्का घर दिया गया, उनमें से 31 प्रतिशत अधिसूचित अल्पसंख्यक इलाके में रहने वाले लोग हैं। इसी प्रकार से 12 करोड़ किसानों को सम्मान निधि का लाभ मिला है जिसमें से 33 प्रतिशत अधिसूचित अल्पसंख्यक इलाके में रहने वाले मुस्लिम, ईसाई, सिख और जैन समाज के लोग हैं।
उन्होंने बताया कि उज्ज्वला योजना का लाभ 9 करोड़ महिलाओं को मिला है जिनमें से 37 प्रतिशत अल्पसंख्यक समाज की बहनें शामिल हैं। नकवी ने कहा कि स्वरोजगार के तहत मुद्रा योजना के 34 करोड़ लाभार्थी हैं जिनमें से 35.6 प्रतिशत अल्पसंख्यक समुदाय के लोग शामिल हैं।
उन्होंने कहा कि इस सर्वेक्षण के अनुसार, देश में जिन 2.31 करोड़ गरीब लोगों को पक्का घर दिया गया, उनमें से 31 प्रतिशत अधिसूचित अल्पसंख्यक इलाके में रहने वाले लोग हैं। इसी प्रकार से 12 करोड़ किसानों को सम्मान निधि का लाभ मिला है जिसमें से 33 प्रतिशत अधिसूचित अल्पसंख्यक इलाके में रहने वाले मुस्लिम, ईसाई, सिख और जैन समाज के लोग हैं।
उन्होंने बताया कि उज्ज्वला योजना का लाभ 9 करोड़ महिलाओं को मिला है जिनमें से 37 प्रतिशत अल्पसंख्यक समाज की बहनें शामिल हैं। नकवी ने कहा कि स्वरोजगार के तहत मुद्रा योजना के 34 करोड़ लाभार्थी हैं जिनमें से 35.6 प्रतिशत अल्पसंख्यक समुदाय के लोग शामिल हैं।
06:36 PM, 24-Mar-2022
पांच गैर-भाजपा शासित राज्यों में बैंक धोखाधड़ी मामलों की सीबीआई जांच की अनुमति लंबित
केंद्र सरकार ने बताया कि सीबीआई पिछले तीन वर्ष में महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल और छत्तीसगढ़ सहित पांच गैर-भाजपा शासित राज्यों की अनुमति न मिलने की वजह से 21,000 करोड़ रुपये से अधिक के बैंक धोखाधड़ी मामलों की जांच शुरू नहीं कर पाई है। कार्मिक मंत्री जितेंद्र सिंह ने एक प्रश्न के लखित उत्तर में राज्यसभा को यह जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
06:17 PM, 24-Mar-2022
विनियोग विधेयक 2022 पारित
लोकसभा में पारित हुआ विनियोग विधेयक, 202206:02 PM, 24-Mar-2022
रेलवे का निजीकरण नहीं होगा
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने राज्यसभा में कहा कि रेलवे का निजीकरण करने की कोई योजना नहीं है।04:41 PM, 24-Mar-2022
केंद्र सरकार किसानों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध
केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने कहा, प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार किसानों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है और लगातार यह सुनिश्चित किया है कि देश के सभी किसानों को कई नीतियों का लाभ मिले जो हम समय-समय पर पेश करते हैं।तेलंगाना के मुद्दे पर केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा, पिछले कुछ वर्षों में तेलंगाना से चावल की एमएसपी खरीद 2014-15 में 3,391 करोड़ से बढ़कर 2020-21 में 26,610 करोड़ हो गई है। 6 साल में यह 7 गुना बढ़ गया है। वही नीति जो पंजाब पर लागू होती है वह तेलंगाना और अन्य राज्यों पर भी लागू होती है।
04:00 PM, 24-Mar-2022