फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Pahalgam Attack News LIVE: पीएम मोदी से मिले रक्षा मंत्री; राजद-भाकपा सांसदों ने की संसद के विशेष सत्र की मांग

Mon, 28 Apr 2025 11:14 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Mon, 28 Apr 2025 11:14 PM IST
खास बातें

Pahalgam Attack News Live Updates In Hindi: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद हर भारतीय को इस बात का इंतजार है कि देश कब और कैसे इसके गुनहगारों को सजा देगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहले ही आतंक के सरगनाओं को मिट्टी में मिलाने की बात कर चुके हैं। बीते दिन भी 'मन की बात' भी उन्होंने आतंकियों को कठोरतम सजा देने और पीड़ितों को न्याय देने की बात दोहराई थी। इस बीच रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज उनसे अहम मुलाकात करने वाले हैं।

विज्ञापन
Pahalgam Attack News Live Updates PM Modi and Defence Minister to Hold Key Meeting Today News in Hindi
पीएम मोदी ने की बैठक (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

लाइव अपडेट

11:14 PM, 28-Apr-2025
कश्मीर में जो कुछ हमने देखा वह अस्वीकार्य, पाकिस्तान को आतंकियों से निपटने की जरूरत- इस्राइल
 
मध्य-पश्चिम भारत में इस्राइल के महावाणिज्य दूत कोब्बी शोशनी ने कहा कि कश्मीर में हुआ आतंकी हमला अस्वीकार्य है और वहां से सामने आई तस्वीरों को दिल दहला देने वाला बताया। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान को कश्मीर में की गई आतंकी गतिविधियों से निपटने की जरूरत है।

उन्होंने कहा कि भारत और इस्राइल के बीच का रिश्ता अटूट है। यह लोगों, सरकारों और नेताओं के बीच का बंधन है। लेकिन सबसे पहले बढ़कर, हमने कुछ दिन पहले कश्मीर में जो देखा वह अस्वीकार्य है। यह कुछ ऐसा है जिसे हम एक इंसान, दोस्त और भारत के भाई के तौर पर नजरअंदाज नहीं कर सकते हैं। मैंने जो तस्वीरें देखी हैं, वे दिल दहला देने वाली हैं और मुझे लगता है कि इसे देखना भी बहुत मुश्किल था। उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि पाकिस्तान को कश्मीर में उनके द्वारा की गई आतंकी गतिविधियों से निपटने की जरूरत है। साथ ही कहा कि मुझे लगता है कि भारत बहुत ही चतुराई से कूटनीति खेल रहा है।
11:06 PM, 28-Apr-2025
पोलैंड में भारतीय समुदाय ने पहलगाम हमले के पीड़ितों को दी श्रद्धांजलि
 
पोलैंड की राजधानी वारसॉ में भारतीय समुदाय ने पहलगाम आतंकवादी हमले के पीड़ितों को श्रद्धांजलि दी और उनके परिजनों के प्रति संवेदना जताई। यहां हिंदू मंदिर और गुरुद्वारा सिंह सभा ने मिलकर विशेष सभा आयोजन किया और पीड़ितों के प्रति एकजुटता प्रदर्शित की। इस दौरान हिंदू मंदिर ने जहां गरुण पुराण का पाठ कराया, वहीं गुरुद्वारा सिंह सभा ने दिवंगत आत्माओं की याद में अरदास की। इसमें पीड़ितों की शांति के लिए प्रार्थना की गई और शोक संतप्त परिवारों को सहायता प्रदान की गई। इस कार्यक्रम में तमिल, तेलुगु, सिंधी और पंजाबी समेत विभिन्न भारतीय प्रवासी संघों के सदस्यों और उनके अध्यक्षों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
10:41 PM, 28-Apr-2025
पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान का बचाव करने के आरोप में असम में 24 गिरफ्तार: हिमंत बिस्वा सरमा
पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारतीय की धरती से पाकिस्तान का बचाव करने के आरोप में असम में अब तक कम से कम 24 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। राज्य के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने सोमवार को अपनी सोशल मीडिया पोस्ट में यह जानकारी दी। सरमा ने यह भी कहा है कि जरूरत पड़ने पर आरोपियों पर राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (एनएसए) के तहत मामला दर्ज किया जाएगा।

उन्होंने कहा, अब तक 24 देशद्रोही गिरफ्तार किए गए हैं। रविवार रात तक गिरफ्तारियों की संख्या 19 थी। गिरफ्तार किए गए लोगों में विपक्षी एआईयूडीएफ विधायक अमीनुल इस्लाम भी शामिल हैं। उन पर पहलगाम हमले में पाकिस्तान और उसकी मिलीभगत का बचाव करने के आरोप में देशद्रोह का मामला दर्ज किया गया है। सरमा ने यह भी कहा, भारत और पाकिस्तान के बीच कोई समानता नहीं है। दोनों देश दुश्मन देश हैं और हमें ऐसे ही रहना चाहिए। दक्षिण कश्मीर के पहलगाम में पर्यटक स्थल बैसरन में 22 अप्रैल को आतंकवादियों के हमले में कम से कम 26 लोग मारे गए।
10:32 PM, 28-Apr-2025

राजद-भाकपा सांसदों ने की संसद के विशेष सत्र की मांग

विपक्ष के कुछ और सांसदों ने सोमवार को केंद्र सरकार से आग्रह किया कि पहलगाम हमले के मद्देनजर संसद का विशेष सत्र बुलाया जाए ताकि एकजुट होकर राष्ट्र के सामूहिक संकल्प को व्यक्त किया जा सके। राजद सांसद मनोज झा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इस संबंध में पत्र लिखा, जबकि भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के सांसद पी संदोश कुमार ने संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू को पत्र लिखकर विशेष सत्र बुलाने की मांग उठाई।

09:26 PM, 28-Apr-2025
RJD सांसद ने पीएम से संसद का विशेष सत्र बुलाने का किया अनुरोध
राज्यसभा सांसद मनोज झा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर राष्ट्रीय एकता और नागरिक सुरक्षा के समक्ष चुनौतियों से निपटने के लिए संसद का विशेष सत्र बुलाने का अनुरोध किया है।

03:12 PM, 28-Apr-2025
भाजपा नेता रविशंकर प्रसाद ने कहा कि पहलगाम की जो बहुत दुर्भाग्यपूर्ण घटना हुई, उसे पूरे देश ने देखा और पूरे देश में बहुत नाराजगी है। सर्वदलीय बैठक भी बुलाई गई और बहुत ही सद्भाव के माहौल में सब लोगों ने मौन रखा और सरकार के साथ सख्ती की कार्रवाई करने का आश्वासन भी दिया। कांग्रेस पार्टी के नेता, उनके अध्यक्ष ने सार्वजनिक बयान दिया है कि वे सरकार के साथ हैं, लेकिन कांग्रेस के कुछ बड़े-बड़े नेता क्या-क्या बोल रहे हैं, क्यों बोल रहे हैं और इसका मकसद क्या है? आज हम बहुत पीड़ित हैं और दुखी हैं। हमें इन टिप्पणियों से बहुत ठेस पहुंची है।

भाजपा नेता ने कहा कि इन (कांग्रेस नेताओं के) सारे वकतव्यों का पाकिस्तान में दुरुपयोग हो रहा है। जिस समय देश को एक स्वर में बोलना चाहिए उस समय आपके (कांग्रेस) नेता देश को और बदनाम कर रहे हैं। यह ठीक नहीं है। आज दुनिया भर के देश भारत के साथ है। ऐसे में क्या हम यहां पर एक सुर में नहीं बोल सकते? राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे का क्या अपनी पार्टी पर कोई नियंत्रण नहीं है?
विज्ञापन
विज्ञापन
03:10 PM, 28-Apr-2025
जेकेपीसीसी अध्यक्ष तारिक हामिद कर्रा के कथित बयान 'भारत को पाकिस्तान से बातचीत करनी चाहिए' पर भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने कहा कि उनकी आरती उतारनी चाहिए। पाकिस्तानी हमारे लोगों को मारेंगे और हम उनकी आरती उतारेंगे? कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया के बयान पर निशिकांत दुबे ने कहा कि सिद्धारमैया देशभक्त हैं या देशद्रोही, लोगों को पता लगाना चाहिए। मुझे राहुल गांधी से कुछ पूछने की जरूरत नहीं है, मुझे अपने प्रधानमंत्री, गृह मंत्री और रक्षा मंत्री पर भरोसा है।..."
02:36 PM, 28-Apr-2025
पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी शाहिद अफरीदी के पहलगाम हमले को लेकर दिए बतुके बयान पर असदुद्दीन ओवैसी ने करारा हमला बोला है। एआईएमआईएम के मुखिया ओवैसी ने अफरीदी को जमकर फटकार लगाई और दुत्कारने वाले लहजे में उन्हें जोकर करार दिया। जब एक संवाददाता ने ओवैसी से शाहिद अफरीदी को लेकर सवाल पूछा तो ओवैसी ने कहा, ''कौन है ये? नाटक है। मेरे सामने क्या जोकरों का नाम ले रहे हो।' 
02:36 PM, 28-Apr-2025
महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में वक्फ संशोधन अधिनियम को लेकर जारी प्रदर्शन में AIMIM सांसद असदुद्दीन ओवैसी पहुंचे। यहां उन्होंने वक्फ को लेकर सरकार के फैसले का विरोध किया, लेकिन जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर केंद्र के कदमों का समर्थन किया।  पहले उन्होंने कहा कि यह अधिनियम हमारे मौलिक अधिकारों का उल्लंघन करता है। इस अधिनियम को लाने का उद्देश्य वक्फ संपत्तियों को बचाना नहीं, बल्कि मुसलमानों से उन्हें छीनना है। इस दौरान उनसे जब पहलगाम हमले के बाद बिलावल भुट्टो जरदारी के 'खून बहेगा...' वाले बयान पर सवाल किया गया तो ओवैसी ने कहा कि बचपनें की बातें नहीं करना। उनकी मां को उनके ही देश में पल रहे आतंकवादियों ने मार डाला। क्या उन्हें पता भी है कि वे क्या कह रहे हैं?
01:34 PM, 28-Apr-2025
उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार के बयान पर कहा, "ऐसे समय में जब देश की प्रतिष्ठा पर बात आ गई हो तो पक्ष और विपक्ष को एक साथ खड़ा होना चाहिए लेकिन कांग्रेस के नेता इस विषय पर भी राजनीति करके अपनी ओछी मानसिकता को दर्शा रहे हैं। जम्मू-कश्मीर में जो कायराना आतंकवादी घटना हुई है, पूरा देश और पूरा समाज इसके खिलाफ खड़ा है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि ऐसी घटनाओं को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा... देश की भावनाओं और देश के सम्मान के साथ किसी को भी खिलवाड़ करने की अनुमति नहीं है।"
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed