फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

I.N.D.I.A Manipur Visit: विपक्षी नेताओं ने राज्यपाल से की मुलाकात; दो दिन के दौरे के बाद वापस लौटे

Sun, 30 Jul 2023 07:38 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंफाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंफाल Published by: काव्या मिश्रा Updated Sun, 30 Jul 2023 07:38 PM IST
खास बातें

विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A के सांसद मणिपुर की राज्यपाल अनुसुइया उइके से मिलने इंफाल के राजभवन पहुंचे हैं। इस बीच, कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने पत्रकारों से बात की। उन्होंने कहा कि मुख्य बात यह है कि मणिपुर में हो रही हिंसा को नजरअंदाज किया गया है।

विज्ञापन
Opposition MPs Manipur visit Live: INDIA Alliance MP's Reach Rajbhawan In Imphal To Meet Manipur Governor
राज्यपाल से मुलाकात कर रखी यह मांग - फोटो : ANI

लाइव अपडेट

07:29 PM, 30-Jul-2023
कल बहम बैठक
कल 31 जुलाई को मणिपुर का दौरा करने वाले सांसदों का प्रतिनिधिमंडल सुबह 9:30 बजे संसद भवन में I.N.D.I.A पार्टियों के फ्लोर नेताओं से मिलेगा। इस दौरान मणिपुर के हालात की विस्तृत जानकारी साझा की जाएगी।
04:51 PM, 30-Jul-2023
एक सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल लाने की जरूरत: मोहम्मद फैजल
मणिपुर से लौटने के बाद एनसीपी (शरद पवार गुट) सांसद पी.पी. मोहम्मद फैजल ने कहा कि हमने जो कुछ भी देखा और सुना है वह हमारी उम्मीदों से परे है...उन लोगों को हुई पीड़ा को शब्दों में बयान नहीं किया जा सकता...अगर सरकार ने शुरू में कार्रवाई की होती तो ऐसी स्थिति से बचा जा सकता था, सरकार मूकदर्शक बनी रही और ठीक से कार्रवाई नहीं की...हमने राज्यपाल से मुलाकात कर उनसे अनुरोध किया है कि वे एक सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल लाने और इन समुदायों के नेताओं को बुलाकर एक साथ बैठाने के लिए सरकार से बात करें।
विज्ञापन
04:36 PM, 30-Jul-2023
शांति वार्ता ही एकमात्र रास्ता: कनिमोझी
मणिपुर से लौटने के बाद DMK सांसद कनिमोझी ने कहा कि हमने राज्यपाल को अपनी चिंताएं व्यक्त की हैं, वह भी चिंतित हैं और चाहती हैं कि हम केंद्र सरकार को बताएं कि हमने क्या देखा है... हम बहस के लिए कहेंगे और हम सरकार को बताना चाहते हैं कि हमने क्या देखा है और लोग भी चाहते हैं सभी दलों के नेता वहां (मणिपुर) जाएं और देखें कि क्या हो रहा है...वहां शांति वार्ता होनी चाहिए, यही एकमात्र रास्ता है।
04:35 PM, 30-Jul-2023
गौरव गोगोई ने पीएम मोदी से की यह मांग
कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने कहा कि वहां लोगों के साथ जो हुआ उससे हम निराश हैं। राज्यपाल से मुलाकात में हमने सुझाव दिया कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में एक अखिल भारतीय सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल यहां आए, हम पहले दिन से यही सुझाव दे रहे हैं लेकिन पीएम गायब हैं। उनके मंत्री दिल्ली में बैठकर बयान दे रहे हैं। उन्हें वहां की जमीनी हकीकत देखने के लिए मणिपुर का दौरा करना चाहिए।
04:34 PM, 30-Jul-2023
दोनों समुदायों ने राज्य सरकार पर विश्वास की कमी व्यक्त की: राजीव रंजन
मणिपुर से लौटने के बाद जदयू सांसद राजीव रंजन (ललन) सिंह ने कहा कि दोनों समुदायों में असुरक्षा की भावना और विश्वास की कमी है, उन्होंने राज्य सरकार पर विश्वास की कमी व्यक्त की। उनका कहना है 3 मई के बाद से घटनाएं हुईं लेकिन राज्य सरकार ने इसे नियंत्रित करने के लिए कोई कदम नहीं उठाए। राज्यपाल ने कहा कि वह सामान्य स्थिति बहाल करने के लिए हरसंभव प्रयास कर रही हैं, लेकिन हम जानते हैं कि राज्यपाल के पास सीमित शक्तियां हैं और राज्य को चलाने की शक्ति राज्य सरकार के हाथों में है।
04:34 PM, 30-Jul-2023
राज्य और केंद्र सरकार ने अपनी आंखें बंद ली हैं: अधीर रंजन
मणिपुर से लौटने के बाद कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि राज्य सरकार और केंद्र सरकार दोनों ही मणिपुर के लिए कोई बड़ा कदम नहीं उठा रही हैं। दिल्ली और देश के बाहर भी बड़ी-बड़ी बातें की जा रही हैं...लोगों के घरों में खाना और दवाइयां नहीं हैं, बच्चों के पास पढ़ने के लिए कोई सुविधा नहीं है, कॉलेज के छात्र कॉलेज नहीं जा सकते। दो समुदायों के बीच लड़ाई को खत्म करने के लिए कुछ नहीं किया जा रहा है...राज्य सरकार और केंद्र सरकार ने अपनी आंखें बंद ली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
04:33 PM, 30-Jul-2023
जब PM मोदी संसद में आएंगे, तब हम अपनी बात रखेंगे: सुष्मिता देव
TMC सांसद सुष्मिता देव ने कहा कि हमने मणिपुर की राज्यपाल से कहा कि हम एक सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल चाहते थे लेकिन सरकार सहमत नहीं थी इसीलिए I.N.D.I.A गठबंधन ने दौरा किया... जब PM मोदी संसद में आएंगे, तब हम अपनी बात रखेंगे।
03:48 PM, 30-Jul-2023
प्रधानमंत्री मोदी को भी मणिपुर का दौरा करना चाहिए: गोगोई
मणिपुर से लौटने के बाद कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने कहा कि लोगों ने वहां (मणिपुर) हमारा स्वागत किया। एनडीए गठबंधन और प्रधानमंत्री मोदी को भी मणिपुर का दौरा करना चाहिए।
03:30 PM, 30-Jul-2023
मणिपुर में शांति बहाल हो: मनोज झा
मणिपुर से लौटने के बाद राजद सांसद मनोज झा ने कहा कि हम चाहते हैं कि मणिपुर में शांति बहाल हो। हमारी एकमात्र मांग है कि दोनों समुदाय सद्भाव से रहें। मणिपुर में स्थिति खौफनाक, दर्दनाक और पीड़ादायक है। संसद में पहले ही चर्चा हो चुकी है कि सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल को मणिपुर का दौरा करना चाहिए।
03:29 PM, 30-Jul-2023
विपक्षी दलों के I.N.D.I.A गठबंधन के सांसद दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचे
विपक्षी दलों के I.N.D.I.A गठबंधन के सांसद दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचे। I.N.D.I.A गठबंधन के प्रतिनिधिमंडल ने कल मणिपुर में राहत शिविरों का दौरा किया और आज मणिपुर की राज्यपाल अनुसुइया उइके को एक ज्ञापन सौंपा।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed