फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Omicron Live: केंद्र ने लिखा सभी राज्यों को पत्र, कहा- डेल्टा से तीन गुना संक्रामक है ओमिक्रॉन, सख्त उपाय लागू करें

Tue, 21 Dec 2021 11:21 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Tue, 21 Dec 2021 11:21 PM IST
खास बातें

LIVE India Omicron Cases (ओमिक्रॉन वैरिएंट) COVID-19 Corona New Variant: ओमिक्रॉन वैरिएंट दुनिया भर में तेजी से बढ़ता जा रहा है। अमेरिका में मंगलवार को इस संक्रमण से पहली मौत की पुष्टि हुई तो भारत में संक्रमितों की संख्या 202 पहुंच गई। यहां सबसे ज्यादा मामले दिल्ली में सामने आए। राष्ट्रीय राजधानी में अब 54 ओमिक्रॉन संक्रमित हो गए। 

विज्ञापन
Covid-19 India Omicron Cases LIVE New Corona Virus Variant Symptoms Delhi, Maharashtra Cases Hindi News Updates
भारत में ओमिक्रॉन की स्थिति - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

लाइव अपडेट

11:20 PM, 21-Dec-2021

जम्मू-कश्मीर में तीन मामले

स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा विभाग ने मंगलवार को कहा कि तीन लोगों ने कोविड-19 के ओमिक्रॉन वैरिएंट से संक्रमित पाया गया है। जम्मू और कश्मीर में ऐसा पहला मामला सामने आया है। अधिकारियों ने कहा कि तीनों का कोई विदेश जाने का इतिहास नहीं है और उनकी हालत स्थिर है। विभाग ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर लिखा, "जम्मू में एक क्लस्टर से एनसीडीसी, दिल्ली द्वारा तीन ओमिक्रॉन मामलों की पुष्टि की गई। 30 नवंबर को नमूना लिया गया। पूरे इलाके के आरटीपीसीआर परीक्षण का आदेश दिया गया।" 
 

10:58 PM, 21-Dec-2021

इंदौर 13 लोग संक्रमित पाए गए

विदेशों से यात्रा कर मध्य प्रदेश के इंदौर पहुंचे 13 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इनमें से 11 का अब भी उपचार किया जा रहा है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) डॉ बी एस सैत्या ने आज इस बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि दिसंबर महीने में सामने आए इन 13 विदेश से लौटे नागरिकों के उपचार और स्वास्थ्य प्रगति पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। वहीं ओमिक्रॉन के खतरे को देखते हुए इनके सैंपल जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए दिल्ली भेजे गए हैं।

विज्ञापन
08:16 PM, 21-Dec-2021
महाराष्ट्र में कोरोना के ओमिक्रॉन वैरिएंट से संक्रमण के 11 नए मामलों की पुष्टि हुई है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि प्रदेश में ओमिक्रॉन से संक्रमित कुल मामलों की संख्या अब 65 हो गई है।
08:13 PM, 21-Dec-2021

टीकाकरण का आंकड़ा 138.89 करोड़ के पार

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया है कि मंगलवार शाम सात बजे कर देश में कोरोना वायरस के खिलाफ टीकाकरण का आंकड़ा 138 करोड़ 89 लाख 29 हजार 333 हो गया। आज टीके की 51 लाख 30 हजार 949 खुराकें लगाई गईं।
07:36 PM, 21-Dec-2021

सरकार ने लिखा सभी राज्यों को पत्र

केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने सभी राज्यों व केंद्रशासित प्रदेशों को ओमिक्रॉन वायरस के प्रति आगाह किया है। भूषण ने इन्हें पत्र लिखा कि ओमिक्रॉन डेल्टा वैरिएंट की तुलना में कम से कम तीन गुना अधिक संक्रामक है। इसलिए, स्थानीय और जिला स्तर पर और भी अधिक दूरदर्शिता, डेटा विश्लेषण, तेज निर्णय लेने और सख्त व त्वरित रोकथाम कार्रवाई की आवश्यकता है। 

इसमें डेटा एनालिसिस पर जोर देते हुए राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों से अपनी सीमा में आने से पहले ही संक्रमण रोकने के उपाय करने के लिए कहा गया है। लेटर में कुछ उपाय भी सुझाए गए हैं। इनमें जरूरत होने पर नाइट कर्फ्यू, भीड़ जुटने पर रोक, ऑफिस और पब्लिक ट्रांसपोर्ट से जुड़ी पाबंदियों का जिक्र है। अस्पताल में बेड, एंबुलेंस, ऑक्सीजन उपकरण और दवाओं के लिए इमरजेंसी फंड इस्तेमाल करने का सुझाव भी दिया गया है।



 
07:11 PM, 21-Dec-2021

महारानी एलिजाबेथ द्वितीय ने टाला क्रिसमस कार्यक्रम

कोरोना वायरस के चलते ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय को पूर्वी इंग्लैंड के नॉरफॉक में अपने सैंड्रिघम एस्टेट में पारंपरिक क्रिसमस योजनाओं को बंद करने के लिए मजबूर होना पड़ा है। कोरोना वायरस मामलों में वृद्धि के बीच वह विंडसर कैसल में रहेंगी। सोमवार को बकिंघम पैलेस ने एक व्यक्तिगत निर्णय लेते हुए सैंड्रिंघम की यात्रा करने की योजना को भी रद्द कर दिया, जहां शाही परिवार के सदस्य क्रिसमस की सुबह चर्च के लिए इकट्ठा होते हैं। 95 वर्षीय सम्राट ने पहले ही शाही परिवार के सदस्यों के लिए एक वार्षिक प्री-क्रिसमस लंच परंपरा को बंद कर दिया था, क्योंकि देश में कोरोना वायरस के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के मामले बढ़ रहे हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
07:02 PM, 21-Dec-2021

दिल्ली: तीन मरीजों का कोई यात्रा इतिहास नहीं

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने मंगलवार को कहा कि लोक नायक अस्पताल में भर्ती 34 ओमिक्रॉन पॉजिटिव मरीजों में से तीन का कोई यात्रा इतिहास नहीं है। जैन ने सभी अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को रोकने की मांग दोहराते हुए कहा कि यह भारत में नए कोविड वैरिएंट के प्रसार को रोकने का एकमात्र तरीका है। एलएनजेपी अस्पताल ने अब तक ओमिक्रॉन के 34 मामलों की सूचना दी है। उनमें से 17 को छुट्टी दे दी गई है। 34 रोगियों में से तीन का यात्रा इतिहास नहीं है। हम यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि क्या वे ओमिक्रॉन से संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आए थे, जो विदेश से लौटे थे। 
 
05:04 PM, 21-Dec-2021

सरकार का राज्यसभा में बयान

केंद्र सरकार ने मंगलवार को राज्यसभा में जानकारी दी कि इस बात का कोई सबूत नहीं है कि मौजूदा टीके कोरोना वायरस के ओमिक्रॉन वैरिएंट पर काम नहीं करते हैं। हालांकि स्पाइक जीन पर रिपोर्ट किए गए कुछ म्यूटेशन मौजूदा टीकों के असर को कम कर सकते हैं। 
 
03:50 PM, 21-Dec-2021

कर्नाटक में नववर्ष समारोहों पर प्रतिबंध

ओमिक्रॉन को देखते हुए कर्नाटक में तैयारियों को लेकर मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने कहा है कि हमने नववर्ष पर सार्वजनिक समारोहों पर प्रतिबंध लगाया है। क्लब और रेस्तरां आदि में 50 फीसदी क्षमता के साथ उत्सव मनाने की अनुमति दी गई है। इस दौरान डीजे जैसे किसी खास कार्यक्रम आयोजित नहीं कर सकेंगे। ये प्रतिबंध 30 दिसंबर से दो जनवरी तक लागू रहेंगे।
03:06 PM, 21-Dec-2021
बसपा से लोकसभा सांसद दानिश अली कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। उन्होंने इसकी जानकारी ट्विटर पर दी है। दानिश अली ने लिखा है कि वह संसद का शीतकालीन सत्र के दौरान संसद में भी मौजूद रहे थे।  
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed