फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

National Herald Case Live: ईडी ने की राहुल गांधी से 10 घंटे से ज्यादा पूछताछ, आज फिर पेश होने का आदेश, देर रात सोनिया गांधी से मिलने पहुंचे

Wed, 15 Jun 2022 02:58 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Wed, 15 Jun 2022 02:58 AM IST
खास बातें

Rahul Gandhi News Update in Hindi: नेशनल हेराल्ड मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी से मंगलवार को लगातार दूसरे दिन भी प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की पूछताछ हुई। पहले दिन 10 घंटे तक पूछताछ के बाद भी ईडी ने उनसे पूछताछ जारी रखी। इसी के साथ एजेंसी ने उन्हें बुधवार को लगातार तीसरे दिन पेश होने के निर्देश दिए। राहुल गांधी से जुड़े पल-पल के अपडेट के लिए बने रहें अमर उजाला के साथ...

विज्ञापन
National Herald Case Live Updates Rahul Gandhi ED Enquiry Congress Party Delhi News in Hindi
संबित पात्रा- राहुल गांधी - फोटो : social media

लाइव अपडेट

03:12 AM, 15-Jun-2022

सोनिया गांधी से मिलकर बाहर निकले राहुल गांधी

मंगलवार रात करीब दो बजे दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में सोनिया गांधी से मिलने के बाद राहुल गांधी बाहर निकले। 
01:48 AM, 15-Jun-2022

राहुल और प्रियंका गांधी सर गंगा राम अस्पताल के लिए रवाना

मंगलवार देर रात 1.30 बजे के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा सोनिया गांधी से मिलने दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल के लिए रवाना हुए। कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी को 12 जून को कोविड से संबंधित शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
विज्ञापन
12:36 AM, 15-Jun-2022

राहुल गांधी के आवास पर पहुंची प्रियंका गांधी

नेशनल हेराल्ड मामले में लगातार दूसरे दिन राहुल गांधी से पूछताछ के बाद कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा मंगलवार देर रात (करीब 12.30 बजे) पार्टी नेता और अपने भाई राहुल गांधी के आवास पर पहुंचीं।
12:09 AM, 15-Jun-2022

ईडी कार्यालय से बाहर निकले राहुल गांधी

नेशनल हेराल्ड मामले में लगातार दूसरे दिन पूछताछ के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी दिल्ली में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) कार्यालय से देर रात 11.30 बजे के बाद बाहर निकले।
09:20 PM, 14-Jun-2022

राहुल गांधी को लगातार तीसरे दिन पेश होने का आदेश

राहुल गांधी लगातार दूसरे दिन मंगलवार सुबह 11 बजकर पांच मिनट पर एपीजे अब्दुल कलाम रोड स्थित ईडी के मुख्यालय पहुंचे थे। हालांकि, 10 घंटे तक पूछताछ के बाद भी ईडी ने उनसे पूछताछ जारी रखी। इसी के साथ एजेंसी ने उन्हें बुधवार को लगातार तीसरे दिन पेश होने के निर्देश दिए।
08:56 PM, 14-Jun-2022
कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला, एआईसीसी सचिव प्रणव झा और एनएसयूआई प्रमुख नीरज कुंदन के साथ-साथ पार्टी के अन्य नेता वसंत कुंज पुलिस थाने में 8 घंटे से अधिक समय तक हिरासत में रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
08:29 PM, 14-Jun-2022

चिदंबरम ने ईडी पर उठाए सवाल?

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी. चिदंबरम ने राहुल गांधी से पूछताछ के कानूनी आधार पर सवाल उठाते हुए ट्वीट किया, ‘‘ क्या भाजपा के प्रवक्ता कृपया निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर देंगे: पीएमएलए के तहत कौन सा 'अपराध' है, जिसकी ईडी ने जांच शुरू की है? किस पुलिस एजेंसी ने इस ‘अपराध' के संबंध में प्राथमिकी दर्ज की है? प्राथमिकी कहां है? क्या आप हमें प्राथमिकी की प्रति दिखाएंगे?’’
07:24 PM, 14-Jun-2022

प्रदर्शन के चलते कांग्रेस के कई नेता हिरासत में

कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने ‘नेशनल हेराल्ड’ से जुड़े कथित धनशोधन के मामले में राहुल गांधी से प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की पूछताछ के दूसरे दिन भी विरोध प्रदर्शन किया, जिसके बाद पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में ले लिया। मुख्य विपक्षी दल ने अपने नेता से ईडी की पूछताछ को ‘असंवैधानिक’ करार देते हुए दावा किया कि सरकार को पार्टी के पूर्व अध्यक्ष से परेशानी इसलिए है, क्योंकि उन्होंने किसानों, नौजवानों, मजदूरों की आवाज उठाई तथा कोरोना संकट एवं सीमा पर चीन की आक्रमकता को लेकर मोदी सरकार को घेरा।
06:31 PM, 14-Jun-2022

ईडी बताए कि वह किसके दबाव में काम कर रही: गहलोत

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राहुल गांधी से प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की पूछताछ को लेकर मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा प्रहार किया और कहा कि यह कार्रवाई गांधी परिवार की विश्वसनीयता को खत्म करने एवं ‘कांग्रेस मुक्त’ भारत की बात करने के लिए की जा रही है, जिसे देश कभी बर्दाश्त नहीं करेगा। उन्होंने यह भी कहा कि ईडी को बताना चाहिए कि वह किसके दबाव में काम कर रही है।
05:44 PM, 14-Jun-2022
राहुल गांधी से ईडी की पूछताछ पर कांग्रेस नेता टीएस सिंह देव का भी बयान आया है। उन्होंने कहा, "मुझे नहीं लगता है कि इनके पास ऐसा कोई सवाल है जो ये पूछना चाहते हैं। अगर उनके पास कोई मामला या सवाल होता तो वे सीधे पूछ लेते। आपको जानकारी लेने में इतना समय लग रहा है तो आप जानते ही नहीं है कि आपको क्या पूछना है।"
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed