फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Maharashtra Politics Live: सीएम एकनाथ और फडणवीस की विधायकों के साथ अहम बैठक, पवार बोले- छह महीने भी नहीं चलेगी यह सरकार

Sun, 03 Jul 2022 11:15 PM IST
अजय सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: अजय सिंह Updated Sun, 03 Jul 2022 11:15 PM IST
खास बातें

महाराष्ट्र में चल रहे सियासी घमासान के बीच शिंदे गुट को एक और बड़ी जीत मिल गई है। दरअसल, स्पीकर पद के लिए हुए चुनाव में भाजपा प्रत्याशी राहुल नार्वेकर जीत गए हैं और उन्हें विधानसभा का अध्यक्ष चुन लिया गया है। उन्हें 164 वोट मिले हैं। वहीं विपक्ष के उम्मीदवार राजन साल्वी चुनाव हार गए हैं। उन्हें केवल 107 वोट मिले हैं।

विज्ञापन
Maharashtra Political Crisis Live Updates BJP candidate Rahul Narvekar elected Assembly Speaker, Eknath Shinde News in Hindi
BJP Shiv Sena Meeting - फोटो : ANI

लाइव अपडेट

11:15 PM, 03-Jul-2022
महाराष्ट्र के बहाने चिराग ने भाजपा-जदयू पर तंज
लोक जनशक्ति पार्टी के पूर्व प्रमुख चिराग पासवान ने रविवार को आरोप लगाया कि जद (यू) और उसकी सहयोगी भाजपा अपने ही एकनाथ शिंदे की तलाश कर रही है जो प्रतिद्वंद्वी को लाभ अपनी ही पार्टी के पैरों के नीचे से गलीचा खींच सके। पासवान ने दोनों दलों पर सिर्फ सत्ता के लिए गठबंधन में रहने और भाजपा पर वैचारिक मुद्दों पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने आत्मसमर्पण करने का आरोप लगाया। उन्होंने यह भी दावा किया कि नीतीश कुमार राज्य में भाजपा को नीचा दिखानेके लिए काम कर रहे हैं और इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए उन्होंने एआईएमआईएम के चार विधायकों के राजद में शामिल कराने में अहम भूमिका निभाई।
11:04 PM, 03-Jul-2022
पवार बोले- मध्यावधि चुनाव के लिए तैयार रहें
राकांपा प्रमुख शरद पवार ने कहा कि महाराष्ट्र में मध्यावधि चुनाव होने की संभावना है क्योंकि शिवसेना के बागी नेता एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली सरकार अगले छह महीनों में गिर सकती है। उन्होंने यह बयान यहां शाम को राकांपा विधायकों और पार्टी के अन्य नेताओं को संबोधित करते हुए दिया। बैठक में शामिल राकांपा के एक नेता ने पवार के हवाले से कहा कि महाराष्ट्र में नवगठित सरकार अगले छह महीनों में गिर सकती है, इसलिए सभी को मध्यावधि चुनाव के लिए तैयार रहना चाहिए। पवार ने कहा कि शिंदे का समर्थन कर रहे कई बागी विधायक मौजूदा व्यवस्था से खुश नहीं हैं। एक बार मंत्री विभागों का बंटवारा हो जाने के बाद उनकी अशांति सामने आएगी, जिसके परिणामस्वरूप अंततः सरकार गिर जाएगी।
विज्ञापन
10:35 PM, 03-Jul-2022
विधानसभा में विपक्ष के नेता के नाम पर फैसला अभी बाकी
राकांपा नेता छगन भुजबल ने बताया कि आज की बैठक में ओबीसी आरक्षण से संबंधित चर्चा की गई। हमने रिपोर्ट जमा कर दी है, अब यह डिप्टी सीएम और उनकी सरकार की जिम्मेदारी है कि वह एससी से आरक्षण प्राप्त करें ... हमें राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता के नाम पर फैसला करना बाकी है।
10:34 PM, 03-Jul-2022
राहुल नार्वेकर से 39 शिवसेना विधायकों की अयोग्यता की मांग
शिवसेना सांसद अरविंद सावंत ने कहा कि हमारे 39 विधायकों ने हमारे व्हिप का पालन नहीं किया और पार्टी के आदेश का पालन नहीं भी किया, इसलिए हमने नए विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर से उनकी अयोग्यता की मांग की है। शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने पार्टी के नेता के रूप में अजय चौधरी को चुना है। 
09:09 PM, 03-Jul-2022
मुंबई: शिंदे-फडणवीस ने की अहम बैठक
महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे ने शिवसेना विधायक के अपने धड़े के साथ एक होटल में डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस, बीजेपी विधायकों और पार्टी के अन्य नेताओं के साथ बैठक की।
06:25 PM, 03-Jul-2022
आरे में मेट्रो कारशेड पर आदित्य ठाकरे का बड़ा बयान
मुंबई के हरित क्षेत्र आरे में मेट्रो रेल ‘कार शेड’ के निर्माण का विरोध करते हुए महाराष्ट्र के पूर्व पर्यावरण मंत्री और युवा सेना (शिवसेना की युवा शाखा) के अध्यक्ष आदित्य ठाकरे ने रविवार को कहा कि इस परियोजना का विरोध महानगर की जैव विविधता को बचाने के लिए किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मुंबई के उत्तर-पश्चिम हिस्से में स्थित आरे और संजय गांधी राष्ट्रीय उद्यान के आसपास लगातार तेंदुए देखे जाते हैं। उन्होंने कहा कि आरे से जुड़ा विरोध केवल 2,700 से अधिक पेड़ों को बचाने के लिए नहीं है बल्कि यह जैव विविधता से जुड़ा विषय भी है और हम मुंबई में इसे बचाना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
05:05 PM, 03-Jul-2022

अमरावती मसले पर फडणवीस की दो टूक

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि अमरावती की घटना गंभीर है, जिस बर्बरता के साथ उन्हें मारा गया है, ये बहुत ही क्रूरतापूर्ण व्यवहार है। आरोपियों को पकड़ा गया है। NIA भी इसकी जांच कर रही है। इसमें कोई बाहरी कनेक्शन है क्या? ऐसा ध्यान में आ रहा है कि देश में तनाव हो, ऐसा कुछ विदेशी ताकतें भी प्रयास कर रही है। इसकी भी जांच होगी। शुरूआत में इसको एक डकैती का रूप दिया गया था, उसकी भी जांच की जाएगी। ये सब बातें हम जल्द सामने लाएंगे।
03:41 PM, 03-Jul-2022

सुनील प्रभु बोले- कुछ ने व्हिप का उल्लंघन किया

शिवसेना के मुख्य सचेतक सुनील प्रभु ने स्पीकर चुनाव के दौरान हुई वोटिंग को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि कुछ ने स्पीकर चुनाव में मतदान करते समय शिवसेना के व्हिप का उल्लंघन किया। पीठासीन अधिकारी से शिकायत की गई है। परिणामस्वरूप उन्हें अयोग्य घोषित किया जा सकता है। बारह सदस्यों के निलंबन का मामला अभी भी सुप्रीम कोर्ट में लंबित है।
02:56 PM, 03-Jul-2022

भजपा, उद्धव और अब शिंदे भी मुसलमानों को निशाना बना रहे: अबू आजमी

समाजवादी पार्टी के नेता अबू आसिम आजमी ने कहा कि मैंने महाराष्ट्र में पिछली सरकार समर्थन किया, कभी कोई पद नहीं मांगा क्योंकि हम राज्य में धर्मनिरपेक्षता चाहते थे।  उन्होंने सदन एक बार कहा था कि उन्हें गर्व है कि शिवसैनिकों ने बाबरी मस्जिद को ध्वस्त कर दिया। हमने इस सरकार के साथ इसलिए बर्दाश्त किया कि भाजपा न आए, अब उन्होंने औरंगाबाद और उस्मानाबाद का नाम बदल दिया। भजपा, उद्धव और अब शिंदे भी मुसलमानों को निशाना बना रहे हैं। हिंदुत्व गलत नहीं, नफरत फैलाना गलत है।
01:52 PM, 03-Jul-2022

शतरंज चैंपियन विश्वनाथन आनंद भी अमति शाह की चाल से मात खा जाएंगे: छगन भुजबल

महाराष्ट्र विधानसभा के बाहर एनसीपी नेता छगन भुजबल ने कहा कि एक बार शतरंज चैंपियन विश्वनाथन आनंद से अमित शाह के साथ शतरंज खेलने के बारे में पूछा गया, उन्होंने उनके साथ खेलने से इनकार कर दिया क्योंकि अमित शाह ऐसे खिलाड़ी हैं जो ऐसी चाल चलते हैं जिससे खिलाड़ी दुविधा में पड़ जाते हैं।
 
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed