फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Maharashtra News LIVE: शरद-नाना पटोले और उद्धव ठाकरे करेंगे महाराष्ट्र का दौरा! भाजपा को उखाड़ फेंकने की योजना

Tue, 04 Jul 2023 07:32 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: नितिन गौतम Updated Tue, 04 Jul 2023 07:32 PM IST
खास बातें

महाराष्ट्र में जारी सियासी उथल-पुथल के बीच राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल ने भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए हैं। सिब्बल ने भाजपा पर विपक्षी सरकारें गिराने का आरोप लगाया। सिब्बल ने सुप्रीम कोर्ट से इस मामले में दखल देने की मांग की है। 

विज्ञापन
Maharashtra news live updates ajit pawar vs sharad pawar cabinet expention eknath shinde sibal accused bjp top
महाराष्ट्र में जारी सियासी उथल-पुथल - फोटो : सोशल मीडिया

लाइव अपडेट

07:21 PM, 04-Jul-2023
इस बीच, नासिक में पार्टी कार्यालय को लेकर एनसीपी प्रमुख शरद पवार और महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजीत पवार के समर्थकों के बीच हाथापाई हो गई। 

05:09 PM, 04-Jul-2023
हम शऱद पवार के साथ - संजय राउत
उद्धव ठाकरे गुट के नेता संजय राउत ने भी बैठक पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र सहित पूरे देश में जो उथल पुथल चल रही है हमने उस पर आज बैठक में चर्चा की है। लोकसभा चुनाव और UCC पर चर्चा हुई है। कांग्रेस, NCP और शिवसेना MVA के बैनर में साथ हैं। शरद पवार अकेले नहीं हैं हम सब उनके साथ हैं। 
 
विज्ञापन
05:00 PM, 04-Jul-2023
ठाकरे गुट ने वीडियो शेयर कर बोला हमला
महाराष्ट्र में बदली परिस्थितियों के बीच उद्धव ठाकरे गुट ने शिंदे गुट पर एक वीडियो के जरिए निशाना साधा है। शिवसेना (यूबीटी) ने अपने नेताओं के बयानों का एक वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाले गुट पर कटाक्ष किया है। वीडियो में दिखाया गया है कि कैसे उन्होंने शिवसेना को तोड़ने के लिए राकांपा पर आरोप लगाए थे। 

उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाले शिवसेना गुट के सोशल मीडिया हैंडल पर पोस्ट किए गए वीडियो का शीर्षक 'अब क्या कहें' है। इसमें शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना के कुछ विधायकों के बयानों की क्लिप को एक साथ जोड़ा गया है। ये वो विधायक हैं, जिन्होंने बीते साल जून में अपनी पार्टी के नेतृत्व के खिलाफ विद्रोह किया था। वहीं, इस वीडियो के आखिर में रविवार को ली गई अजित पवार की शपथ ग्रहण की भी क्लिप दिखाई गई है।  
04:44 PM, 04-Jul-2023
चीन और पाकिस्तान की तरह कांग्रेस भी पीएम मोदी को नहीं करते हैं पसंद
महाराष्ट्र में आज हुई राज्य कैबिनेट की बैठक के बारे में शिंदे सरकार में मंत्री सुधीर मुनगंटीवार ने भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि कैबिनेट में अनुभवी नेताओं को शामिल किया गया है।उनके अनुभव से निश्चित रूप से सभी चर्चाओं को फायदा होगा। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस और कई अन्य विपक्षी पार्टियों पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि न केवल कांग्रेस में बल्कि ऐसे कई लोग भी हैं जो अपनी पार्टियों से नाखुश हैं। उनके नेता स्वार्थ से भरे हुए हैं। वे देश की प्रगति के रास्ते में बाधाएं पैदा करते हैं। उन्होंने कहा कि वे पाकिस्तान और चीन की तरह ही पीएम मोदी को नहीं चाहते। 
04:42 PM, 04-Jul-2023
नाना पटोले ने कही यह बात
वहीं, महाराष्ट्र कांग्रेस प्रमुख नाना पटोले और पार्टी के अन्य नेताओं ने एनसीपी प्रमुख शरद पवार से मुलाकात की। महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने कहा कि शरद पवार और मैं उद्धव ठाकरे से बात करेंगे और हम साथ मिलकर पूरे महाराष्ट्र का दौरा करेंगे।  हम महाराष्ट्र की धरती से भाजपा के तानाशाही शासन को उखाड़ फेंकने की योजना बना रहे हैं।




 
04:42 PM, 04-Jul-2023
एमवीए में उद्धव ठाकरे गुट के नेताओं से सवाल
इस बीच, यह भी सामने आया है कि आज मुंबई के मातोश्री में उद्धव ठाकरे गुट के नेताओं की बैठक हुई। इस दौरान सभी नेताओं से इस बात पर राय मांगी गई कि क्या ठाकरे और अन्य नेता महा विकास अघाड़ी (एमवीए) का हिस्सा बने रहना चाहते हैं। इस पर सभी नेताओं और जन प्रतिनिधियों ने हाथ उठाकर एमवीए में बने रहने की राय व्यक्त की। सूत्रों ने इसकी जानकारी दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
04:42 PM, 04-Jul-2023
हमारे पास कैबिनेट का अनुभव, यह कुछ नया नहीं- अजित
राज्य कैबिनेट की बैठक के बाद महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजीत पवार ने बैठक के बारे में प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि ऐसा कुछ भी नया नहीं है। हमने और मुख्यमंत्री शिंदे ने कैबिनेट में एक साथ काम किया है। हमारे पास कैबिनेट के लिए अनुभव है। भाजपा में राधाकृष्ण विखे पाटिल जैसे कुछ मंत्री भी हैं, जब वह कांग्रेस में थे, तो मैंने उनके साथ काम किया था। तो यह कोई नई बात नहीं है। सभी काम ठीक से चल रहे हैं। आपको बिल्कुल चिंता नहीं करनी चाहिए। इस दौरान उन्होंने दावा किया है कि एनसीपी के अधिकांश विधायक मेरे साथ हैं।  
02:41 PM, 04-Jul-2023
मंत्री पद मिलने के बाद पहली कैबिनेट बैठक में शामिल हुए अजित पवार
 
02:36 PM, 04-Jul-2023
पुणे एनसीपी की कार्य समिति की बैठक मंगलवार को आयोजित की गई। इस बैठक में शरद पवार के समर्थन में प्रस्ताव पेश किया गया और भाजपा द्वारा पार्टी तोड़ने की कोशिशों की आलोचना की गई। प्रस्ताव एनसीपी के वरिष्ठ नेता अंकुश काकाडे ने पेश किया, जिसे बैठक में मौजूद सभी नेताओं ने समर्थन दिया। इस दौरान एनसीपी पुणे प्रमुख प्रशांत जगताप और अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे। 
12:46 PM, 04-Jul-2023
मातोश्री में उद्धव शिवसेना की अहम बैठक हुई। महाराष्ट्र के मौजूदा सियासी हालात के बीच महाविकास अघाड़ी को एकजुट रखने पर विचार विमर्श हुआ। 
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed