फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Maharashtra CM Oath Live: शपथ ग्रहण के बाद महायुति सरकार को पीएम ने दी बधाई, शिंदे बोले- हर संभव सहयोग दूंगा

Thu, 05 Dec 2024 09:21 PM IST
शिव शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला,मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,मुंबई Published by: शिव शुक्ला Updated Thu, 05 Dec 2024 09:21 PM IST
खास बातें

Maharashtra Chief Minister Devendra Fadnavis Shapath Grahan Samaroh Live: महाराष्ट्र में आखिरकार नई सरकार का गठन हो गया है और राज्य के नए मुख्यमंत्री के तौरे पर देवेंद्र फडणवीस ने शपथ ली है। जबकि एकनाथ शिंदे और अजित पवार ने डिप्टी सीएम पद की शपथ ली है।

विज्ञापन
Maharashtra New CM Oath Live Devendra Fadnavis Shapath Grahan Swearing-in Ceremony Azad Maidan Mumbai News
देवेंद्र फडणवीस, एकनाथ शिंदे और अजित पवार - फोटो : ANI

लाइव अपडेट

09:09 PM, 05-Dec-2024

पीएम मोदी ने महाराष्ट्र के सीएम-डिप्टी सीएम को दी बधाई

पीएम मोदी ने अपने ट्वीट में लिखा- महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर श्री देवेन्द्र फडणवीस जी को बधाई। राज्य के उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर श्री एकनाथ शिंदे जी और श्री अजित पवार जी को बधाई। यह टीम अनुभव और गतिशीलता का मिश्रण है, और इस टीम के सामूहिक प्रयासों के कारण ही महायुति को महाराष्ट्र में ऐतिहासिक जनादेश मिला है। यह टीम राज्य के लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने और सुशासन सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास करेगी। मैं महाराष्ट्र में विकास को आगे बढ़ाने में केंद्र की ओर से हर संभव सहयोग का आश्वासन देता हूं।

09:06 PM, 05-Dec-2024

सीएम फडणवीस को हर संभव सहयोग दूंगा- शिंदे

महाराष्ट्र के नवनियुक्त उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने मुंबई में प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। उन्होंने कहा, मुख्यमंत्री रहते हुए मैंने आम आदमी की तरह काम किया, आगे भी करता रहूंगा। एकनाथ शिंदे ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, उपमुख्यमंत्री के तौर पर मैं आम आदमी के लिए समर्पित व्यक्ति की तरह काम करूंगा। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को हर संभव सहयोग दूंगा।



महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा, आज के ऐतिहासिक शपथ ग्रहण समारोह में देवेंद्र फडणवीस ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली, मैं उनका अभिनंदन करता हूं और मैं उनको भविष्य के लिए शुभकामनाएं देता हूं...महाराष्ट्र देश को वैचारिक दिशा देने वाला राज्य है और ऐसे राज्य का मुख्यमंत्री बनने का मौका मुझे मिला...प्रधानमंत्री मोदी ने भी हमें पूरा सहयोग किया और पूरी ताकत दी...हमने 2.5 साल में बहुत काम किया, हमने कई ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं... 2.5 साल के कार्यकाल में जितने निर्णय हमारी सरकार ने लिए वो ऐतिहासिक हैं, यह सुनहरे अक्षरों से लिखा जाएगा...हमारा एजेंडा केवल विकास करने का है।

विज्ञापन
09:03 PM, 05-Dec-2024

विपक्ष के आरोपों पर सीएम फडणवीस का जवाब

विपक्ष के इस आरोप पर कि उद्योग महाराष्ट्र से गुजरात जा रहे हैं, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा, हमने विपक्ष को बार-बार आंकड़ों के साथ जवाब दिया है। आज मैं आपको एक और नई बात बताऊंगा कि पिछले साल जितना एफडीआई हमें मिला था, उसका 90 फीसदी हमें सिर्फ 6 महीने में मिला है। मैं जल्द ही कुछ उद्योगों की घोषणा करूंगा, मेरी चर्चा अंतिम चरण में है जिससे महाराष्ट्र के लोग बहुत खुश होंगे।

08:12 PM, 05-Dec-2024

पहली कैबिनेट बैठक के बाद सीएम फडणवीस की प्रेस कॉन्फ्रेंस

मुंबई: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा, "पिछले 2.5 सालों में हमने महाराष्ट्र के विकास के लिए काम किया है और यहां से भी हम महाराष्ट्र के विकास के लिए काम करेंगे और हम अब नहीं रुकेंगे, दिशा और गति वही है केवल हमारी भूमिकाएं बदल गई हैं... हम महाराष्ट्र की बेहतरी के लिए फैसले लेंगे। हम उन कामों को पूरा करना चाहते हैं जिनका जिक्र हमने अपने घोषणापत्र में किया था..."
   

08:12 PM, 05-Dec-2024

मंत्रालय में सीएम फडणवीस का अभिनंदन

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस का मुंबई में मंत्रालय में अभिनंदन किया गया।
 
08:08 PM, 05-Dec-2024

बालासाहेब ठाकरे को डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने किया नमन

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने के बाद शिवसेना प्रमुख एकनाथ शिंदे ने कोलाबा में शिवसेना के संस्थापक बालासाहेब ठाकरे की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
07:32 PM, 05-Dec-2024

पुणे के मरीज की सीएम फडणवीस ने की आर्थिक मदद

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने के बाद, देवेंद्र फडणवीस ने पुणे के मरीज चंद्रकांत शंकर कुर्हाड़े को अस्थि मज्जा प्रत्यारोपण उपचार के लिए मुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता कोष से 5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए समझौते पर हस्ताक्षर किए।


 
07:31 PM, 05-Dec-2024

आज महाराष्ट्र के लिए ऐतिहासिक दिन- सिंधिया

महाराष्ट्र सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के बाद केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा, आज महाराष्ट्र के लिए ऐतिहासिक दिन है। महायुति सरकार बन गई है। त्रिमूर्ति- देवेंद्र फडणवीस, एकनाथ शिंदे, अजित पवार के नेतृत्व में महाराष्ट्र की प्रगति और विकास सुनिश्चित है।
 
07:30 PM, 05-Dec-2024

महाराष्ट्र को आज एक मजबूत और स्थिर सरकार मिली है- दिलीप वलसे पाटिल

एनसीपी नेता दिलीप वलसे पाटिल ने कहा, महाराष्ट्र को आज एक मजबूत और स्थिर सरकार मिली है। इस सरकार द्वारा लोगों के मुद्दों का समाधान किया जाएगा।
 
07:27 PM, 05-Dec-2024

आज जनादेश का सम्मान हुआ है- राजेंद्र शुक्ला

मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला ने कहा, आज जनादेश का सम्मान हुआ है और देवेंद्र फडणवीस जी ने मुख्यमंत्री पद की और एकनाथ शिंदे जी और अजित पवार जी ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ लेकर जनादेश का सम्मान किया है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में महाराष्ट्र विकास की ऊंचाईयों को छुएगा।
 
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed