Lok Sabha Session Live: लोकसभा स्पीकर ने राहुल गांधी को नेता प्रतिपक्ष के तौर पर मान्यता दी, कार्यवाही स्थगित
Lok Sabha Session Live Updates In Hindi: 18वीं लोकसभा का स्पीकर ओम बिरला को चुन लिया गया है। लोकसभा में ध्वनिमत से बिरला को लगातार दूसरी बार लोकसभा अध्यक्ष चुना गया। इस दौरान पीएम मोदी और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी परंपरा के अनुसार आसन तक लेकर गए। ओम बिरला ने 18वीं लोकसभा के अपने पहले संबोधन में आपातकाल को याद किया। हंगामे के बाद कार्यवाही स्थगित कर दी गई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने कहा, "राहुल गांधी बहुत अच्छे नेता प्रतिपक्ष होने वाले हैं, वह सभी चीजों की अच्छे समझ रखते हैं। मुझे लगता है कि उनका एक विजन है बहुत निडर हैं और अब सत्ता पक्ष को सावधान रहकर नीति बनानी पड़ेगी।"
कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी ने मंगलवार को लोकसभा के कार्यवाहक अध्यक्ष (प्रोटेम स्पीकर) भर्तृहरि महताब को पत्र भेज कर कांग्रेस के इस फैसले के बारे में उन्हें अवगत कराया था कि राहुल गांधी नेता प्रतिपक्ष होंगे। बिरला बुधवार को ध्वनिमत से लोकसभा अध्यक्ष निर्वाचित हुए। वह लगातार दूसरी बार यह उत्तरदायित्व संभाल रहे हैं।
खुशी है कि स्पीकर ने आपातकाल की कड़ी निंदा की: पीएम मोदी
पीएम मोदी ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर साझा किए एक पोस्ट में लिखा, 'मुझे खुशी है कि माननीय अध्यक्ष ने आपातकाल की कड़ी निंदा की, उस दौरान की गई ज्यादतियों को उजागर किया और यह भी उल्लेख किया कि किस तरह से लोकतंत्र का गला घोंटा गया था।' उन्होंने कहा कि 'आपातकाल 50 साल पहले लगाया गया था, लेकिन आज के युवाओं के लिए इसके बारे में जानना महत्वपूर्ण है, क्योंकि यह इस बात का एक उदाहरण है कि जब संविधान को रौंदा जाता है, जनमत को दबाया जाता है और संस्थाओं को नष्ट किया जाता है, तो क्या होता है।' मोदी ने कहा कि 'आपातकाल के दौरान की घटनाएं इस बात का उदाहरण हैं कि तानाशाही कैसी होती है।'
'मत विभाजन के बिना ही प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया गया'
#WATCH टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी ने कहा, "नियम कहता है कि अगर सदन का कोई भी सदस्य मत विभाजन की मांग करता है तो प्रोटेम स्पीकर को मत विभाजन की अनुमति देनी होती है। आप लोकसभा के फुटेज में साफ तौर पर देख और सुन सकते हैं कि विपक्षी खेमे के कई सदस्यों ने मत विभाजन के लिए प्रस्ताव रखा… pic.twitter.com/AI4JK08On9
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 26, 2024
'संविधान की दुहाई देने वाले अपना रिकॉर्ड भी देखें'
#WATCH दिल्ली: इमरजेंसी के 50 साल पूरे होने पर भाजपा सांसद कंगना रनौत ने कहा, "जो सबसे ज्यादा संविधान की दुहाइयां देते हैं उनको इस बात की भी जिम्मेदारी लेनी चाहिए। वो अपनी दादी और पिताजी ने नाम पर वोट बटोरते हैं तो क्या वे उनके किए कारनामों की भी जिम्मेदारी लेते हैं? आज जो… pic.twitter.com/1jEH2Dbi7O
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 26, 2024
आपातकाल की बरसीं पर एनडीए का प्रदर्शन
दिल्ली: आपातकाल की 50वीं सालगिरह पर एनडीए नेताओं ने संसद के मकर द्वार पर विरोध प्रदर्शन किया और नारे लगाए। pic.twitter.com/Ao1KGZrbiH
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 26, 2024
लोकसभा की कार्यवाही कल तक स्थगित
बिरला ने दूसरे कार्यकाल के पहले संबोधन में आपातकाल को किया याद
आज लोकसभा में आपातकाल पर पेश किए गए प्रस्ताव पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा, "ये सदन 1975 में देश में आपातकाल(इमरजेंसी) लगाने के निर्णय की कड़े शब्दों में निंदा करता है। इसके साथ ही हम, उन सभी लोगों की संकल्पशक्ति की सराहना करते हैं, जिन्होंने इमरजेंसी का पुरजोर विरोध किया,… pic.twitter.com/3IB1Mw2gIT
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 26, 2024