Lok Sabha Election Live: शिशिर बाजोरिया ने CEC को लिखा खत, लॉकेट चटर्जी की कार पर हमले का मुद्दा उठाया
{"_id":"6611ff8f070e9c2ed0072f64","slug":"lok-sabha-elections-live-update-phase-wise-polls-result-dates-schedule-parties-candidates-list-bjp-vs-congress-2024-04-07","type":"live","status":"publish","title_hn":"Lok Sabha Election Live: शिशिर बाजोरिया ने CEC को लिखा खत, लॉकेट चटर्जी की कार पर हमले का मुद्दा उठाया","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Sun, 07 Apr 2024 03:09 PM IST
काव्या मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: काव्या मिश्रा
Updated Sun, 07 Apr 2024 03:09 PM IST
खास बातें
Lok Sabha Chunav 2024 Live Updates in Hindi: लोकसभा चुनाव होने में अब कुछ ही दिन बाकी रह गए हैं। सात चरण में होने वाले आम चुनाव के लिए 19 अप्रैल से मतदान शुरू होगा। इसके मद्देनजर राजनीतिक दलों ने कमर कस ली है। वहीं, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज मध्य प्रदेश के जबलपुर निर्वाचन क्षेत्र में एक रोड शो का नेतृत्व कर राज्य में लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा के अभियान की शुरुआत करेंगे।
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव अपडेट Live
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
10:28 PM, 07-Apr-2024
पश्चिम बंगाल: बाजोरिया ने सीईसी को लिखा खत
हुगली के सप्तग्राम में टीएमसी कार्यकर्ताओं द्वारा भाजपा सांसद लॉकेट चटर्जी की कार पर हमले को लेकर भाजपा नेता शिशिर बाजोरिया ने मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) को पत्र लिखा है।

10:21 PM, 07-Apr-2024
तीन मतदान कर्मियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
असम के तिनसुकिया जिले में मतदान के दौरान अतिरिक्त मतपत्र जारी करने के आरोपों को लेकर तीन मतदानकर्मियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई। मामले में मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए गए हैं। एक शीर्ष अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

10:13 PM, 07-Apr-2024
शरद पवार की पार्टी में बनी रहेंगी रोहिणी खडसे
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार) के नेता एकनाथ खडसे की बेटी रोहिणी खडसे ने कहा कि वह अपने पिता के साथ भाजपा में नहीं जाएंगी और शरद पवार के नेतृ्त्व वाले दल में बनी रहेंगी। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर रोहिणी ने कहा, मैं राकांपा (शरद पवार) की महिला सेल की प्रमु के रूप में काम करती हूं और पार्टी के साथ बनी रहूंगी। मैंने शरद पवार के साथ हूं। लड़ेंगे और जीतेंगे।

10:07 PM, 07-Apr-2024
सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट ने जारी किया घोषणापत्र
विपक्षी सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट (एसडीएफ) ने आज अपना घोषणापत्र जारी किया। घोषणापत्र में राज्य में सरकारी नौकरियों और उच्च शिक्षा में महिलाओं के लिए 50 प्रतिशत आरक्षण का वादा किया गया है। एसडीएफ के अध्यक्ष पवन कुमार चामलिंग ने कहा कि उनकी पार्टी नौकरियों और उच्च शिक्षा में महिलाओं को 50 फीसदी आरक्षण प्रदान कर आधी आबादी को सशक्त बनाने के के लिए काम कर रही है।

10:03 PM, 07-Apr-2024
राजनाथ सिंह कल तमिलनाडु में करेंगे रैली
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह तमिलनाडु के नमक्कल, तेनकासी और नागपट्टिनम में कल एक सार्वजनिक रैली को संबोधित करेंगे और रोड शो करेंगे।

10:01 PM, 07-Apr-2024
महाराष्ट्र में 8 अप्रैल यानि कल होने वाले पीएम मोदी के रोड शो पर राज्य मंत्री और चंद्रपुर से लोकसभा उम्मीदवार सुधीर मुनगंटीवार ने कहा, 'पीएम मोदी गढ़चिरौली और चंद्रपुर क्षेत्र में लोगों के साथ बातचीत करने के लिए यहां आ रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी देश के विकास और कई अन्य चीजों के बारे में बातचीत करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
10:00 PM, 07-Apr-2024
ओडिशा: भाजपा नेता लेखाश्री ने थामा बीजद का दामन
भाजपा के पूर्व उपाध्यक्ष लेखाश्री सामंतसिहार भुवनेश्वर में पार्टी कार्यालय में राज्यसभा सांसद मानस मंगराज और सस्मित पात्रा की मौजूदगी में बीजद में शामिल हो गईं।

#WATCH | Odisha: Former BJP vice-president Lekhasri Samantsinghar joined BJD in the presence of BJD Rajya Sabha MP Manas Mangaraj and Sasmit Patra, at the Party office in Bhubaneswar. pic.twitter.com/LwRZUyZ1FJ
— ANI (@ANI) April 7, 2024
08:08 PM, 07-Apr-2024
चंद्रबाबू नायडू के खिलाफ अभद्र टिप्पणी पर जगन मोहन को चुनाव आयोग का नोटिस
चुनाव आयोग ने तेलुगु देश पार्टी (टीडीपी) प्रमुख चंद्रबाबू नायडू के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने के मामले में आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी को नोटिस जारी किया है। टीडीपी पोलित ब्यूरो के सदस्य वारला रमैया ने 5 अप्रैल को ईडी को पत्र लिखकर जगन मोहन के खिलाफ आधिकारिक तौर पर शिकायत दर्ज कराई थी।
चुनाव आयोग ने जगन मोहन रेड्डी से 48 घंटे के भीतर नोटिस का जवाब देने को कहा है। ऐसा नहीं करने पर उनके खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी। आरोप है कि नायडूपेट्टा में पार्टी की चुनावी रैली में रेड्डी ने कथित तौर पर चंद्रबाबू नायडू की तुलना लोकप्रिय फिल्मों के कई राक्षसी पात्रों से की।

07:31 PM, 07-Apr-2024
ओडिशा: पूर्व मंत्री गणेश्वर बेहरा बीजद में शामिल
हाल ही में कांग्रेस से इस्तीफा देने वाले ओडिशा के पूर्व मंत्री गणेश्वर बेहरा रविवार को बीज जनता दल में शामिल हो गए। पार्टी के सूत्रों ने बताया कि बीजद दलित नेता बेहरा को अनुसूचित जाति कए लिए आरक्षित केंद्रपाड़ा विधानसभा क्षेत्र से चुनाव मैदान में उतार सकती है। बेहरा अफने सैकड़ों समर्थकों के साथ यहां पार्टी मुख्यालय पहुंचे। बीजद के राज्यसभा सदस्य मानस नागराज और सस्मित पात्र की मौजूदगी में उन्होंने पार्टी की सदस्यता ली।

06:07 PM, 07-Apr-2024
तमिलनाडु: द्रमुक ने नहीं पूरे किए अपने वादे- राधिका सरथकुमार
विरुधुनागर से भाजपा की उम्मीदवार राधिका सरथकुमार ने कहा, मैं कमल के चुनाव चिह्न पर चुनाव लड़ रही हूं। लोग मेरा समर्थन करें और कमल के निशान पर वोट करें। मैं उन सभी लोगों का आभार जताना चाहती हूं, जिन्होंने मुझे मौका दिया। हम जीतेंगे। सभी चाहते हैं कि मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनें। द्रमुक ने अपने वादे पूरे नहीं किए।