Lok Sabha Election 2024 Live: कांग्रेस ने तय किए 40 और उम्मीदवार; पीएम की मौजूदगी में BJP सीईसी की बैठक
Lok Sabha Chunav 2024 Live News in Hindi : लोकसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दलों के बीच बयानबाजी का दौर शुरू हो गया है। टीएमसी ने बंगाल की 42 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतार दिए हैं। जिसके बाद से तमाम राजनीतिक दलों ने प्रतिक्रिया दी हैं। भाजपा नेता एन रामचंदर राव ने कहा कि सूची में ज्यादातर उम्मीदवार राज्य के बाहर से क्योंकि उन्हें पता चल गया कि आम चुनाव में उनकी करारी हार होने वाली है। गौरतलब है कि भाजपा ने दो मार्च को 195 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की थी, वहीं कांग्रेस अब तक 39 उम्मीदवारों को ही टिकट दे सकी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
कांग्रेस की सीईसी ने 40 और उम्मीदवारों के नाम तय किए
कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व ने सोमवार को पांच राज्यों गुजरात, राजस्थान, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश और असम की 60 से अधिक सीटों पर चर्चा की और आगामी लोकसभा चुनावों के लिए लगभग 40 उम्मीदवारों के नामों को फाइनल किया। पार्टी ने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के बेटे नकुलनाथ को मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा से और अशोक गहलोत के बेटे वैभव को राजस्थान के जालौर से एक बार फिर मैदान में उतारने का फैसला किया है। चुनाव से पहले कमलनाथ और उनके बेटे नकुल दोनों के भाजपा में जाने की अटकलें तेज थीं।पार्टी द्वारा चुनाव के लिए 39 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी करने के कुछ दिनों बाद पार्टी प्रमुख मल्लिकार्जुन खरगे की अध्यक्षता में कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) ने उम्मीदवारों को अंतिम रूप देने के लिए पार्टी मुख्यालय में बैठक की। बैठक में जिन सीटों पर चर्चा हुई उनमें राजस्थान, असम और गुजरात की 14-14, मध्य प्रदेश की 16 और उत्तराखंड की पांच सीटों के अलावा केंद्र शासित प्रदेश दमन और दीव की एक सीट शामिल है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति (CEC) की बैठक के लिए पार्टी मुख्यालय पहुंचे। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उनका स्वागत किया। बैठक में लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों के नाम पर चर्चा हो रही है।
#WATCH | BJP Central Election Committee (CEC) meeting underway at the party headquarters in Delhi pic.twitter.com/bC2ZXnHwe3
— ANI (@ANI) March 11, 2024
कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों को अंतिम रूप देने के लिए सोमवार को बैठक की। इससे पहले कांग्रेस ने शुक्रवार को 39 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची की घोषणा की थी, जिसमें बताया गया था कि राहुल गांधी फिर से केरल के वायनाड से चुनाव लड़ेंगे। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की अध्यक्षता में सीईसी की बैठक में सबसे पहले उत्तराखंड की पांच संसदीय सीटों के लिए चर्चा हुई। पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी, अंबिका सोनी, अधीर रंजन चौधरी, टीएस सिंहदेव और मोहम्मद जावेद समेत अन्य सीईसी के सदस्य हैं।
इससे पहले गुरुवार को हुई सीईसी की बैठक में दिल्ली, कर्नाटक, केरल, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, सिक्किम, त्रिपुरा, नागालैंड, मणिपुर, मेघालय और लक्षद्वीप की लोकसभा सीटों पर चर्चा हुई। पार्टी द्वारा जारी उम्मीदवारों की पहली सूची के अनुसार, छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव से, एआईसीसी महासचिव केसी वेणुगोपाल को अलाप्पुझा (केरल) से और शशि थरूर को तिरुवनंतपुरम से फिर से उम्मीदवार बनाया गया है।
आगामी लोकसभा चुनावों तो लेकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और कर्नाटक के गृह मंत्री जी परमेश्वर ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि चर्चा है कि कर्नाटक में कांग्रेस सात-आठ मंत्रियों को लोकसभा चुनाव में उतार सकती है। हालांकि ये आखिरकार पार्टी को तय करना होगा कि उम्मीदवार कौन होंगे। उन्होंने कहा कि आज की स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक में इसमें स्पष्टता आ जाएगी।
Meeting of TDP, BJP and JanaSena Party underway to discuss seat sharing for the upcoming Andhra Pradesh Assembly Elections and Lok Sabha 2024 elections. https://t.co/W23Xx2RwRt pic.twitter.com/IwBIzoPWTz
— ANI (@ANI) March 11, 2024
राजस्थान के चुरू से भाजपा सांसद राहुल कासवान दिल्ली में पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की मौजूदगी में कांग्रेस में शामिल हुए।
#WATCH | BJP MP from Churu, Rajasthan, Rahul Kaswan joins Congress in Delhi, in the presence of party president Mallikarjun Kharge.
— ANI (@ANI) March 11, 2024
Party's state incharge Sukhjinder Singh Randhawa and Rajasthan Congress chief Govind Singh Dotasra also present. pic.twitter.com/PNPubixH0b
आगामी आंध्र प्रदेश विधानसभा चुनाव और लोकसभा 2024 चुनावों के लिए सीट बंटवारे पर चर्चा के लिए टीडीपी, भाजपा और जनसेना पार्टी की बैठक आज होगी। 17 मार्च को आंध्र प्रदेश में होने वाली पीएम नरेंद्र मोदी की रैली पर भी चर्चा की जाएगी।
टीएमसी ने बंगाल के सभी 42 सीटों के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी की। जिसके बाद से ही विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' के माथे पर चिंता की लकीर दिखाई दे रही है। गौरतलब है कि तमाम सहयोगी दल सीट बंटवारे पर चर्चा कर रहे थे। इस बीच, सीपीआई(एम) नेता सीताराम येचुरी ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस ने साफतौर पर कहा था कि वह अकेले ही चुनाव लड़ेंगे। अब विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' को यह तय करना होगा कि वे अब कैसे चुनाव लड़ेंगी।
#WATCH | On TMC announcing candidates for 42 seats in Bengal, CPI (M) leader Sitaram Yechury says, "Trinamool Congress has clearly said that it will fight the elections alone. INDIA parties have to decide how they will contest now..." pic.twitter.com/zo8uc92ioZ
— ANI (@ANI) March 11, 2024
#WATCH | South Dinajpur: West Bengal BJP President Sukanta Majumdar takes out a bike rally as part of the Lok Sabha elections campaign, in his constituency. pic.twitter.com/JwW6JAki2b
— ANI (@ANI) March 11, 2024