फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Lok Sabha Election Live: PM मोदी बोले- राहुल गांधी के कारण कांग्रेस छोड़ रहे नेता; गुवाहाटी में शाह का रोड शो

Mon, 29 Apr 2024 09:42 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: काव्या मिश्रा Updated Mon, 29 Apr 2024 09:42 PM IST
खास बातें

Lok Sabha Chunav 2024 Live Updates in Hindi: पहले और दूसरे चरण के मतदान के बाद अब राजनीतिक पार्टियां तीसरे चरण के चुनाव प्रचार में जुट गई हैं। लोकसभा चुनाव-2024 के लिए तमाम राजनीतिक दल चुनाव प्रचार के अलग-अलग हथकंडे अपना रहे हैं। आरोप- प्रत्यारोप का दौर जारी है। बता दें, सात मई को होने वाले तीसरे चरण के चुनाव में 12 राज्यों की 94 सीटों पर मतदान होना है। 
 

विज्ञापन
Lok Sabha Election 2024 Live Phase Wise Polls Dates Parties Candidates Result Congress vs BJP Campaigns
लोकसभा चुनाव 2024 - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

09:40 PM, 29-Apr-2024
महाराष्ट्र युवा कांग्रेस के सोशल मीडिया हैंडल के खिलाफ केस दर्ज
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का फर्जी वीडियो साझा करने के आरोप में महाराष्ट्र युवा कांग्रेस के सोशल मीडिया हैंडल के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। मुंबई बीजेपी नेता प्रतीक करपे ने मुंबई पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।
09:39 PM, 29-Apr-2024
भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने कांग्रेस के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत
भाजपा ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के फर्जी मामले में चुनाव आयोग से शिकायत की। भाजपा ने आयोग से कांग्रेस के खिलाफ कार्रवाई करने का आग्रह किया है। भाजपा के प्रतिनिधिमंडल में केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव और पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया विभाग के प्रभारी अनिल बलूनी सहित अन्य नेता शामिल थे। प्रतिनिधिमंडल ने तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के खिलाफ भी शिकायत की। टीएमसी के खिलाफ आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि टीएमसी भाजपा नेताओं के खिलाफ हिंसा को हथियार के रूप में इस्तेमाल कर रही है।
विज्ञापन
08:41 PM, 29-Apr-2024
पूर्व सीएम केसीआर का रोड शो
तेलंगाना में तेलंगाना के पूर्व मुख्यमंत्री के.चंद्रशेखर राव ने रोड शो किया। इस दौरान उन्होंने अपने समर्थकों का अभिवादन किया।
08:39 PM, 29-Apr-2024
लोकसभा अध्यक्ष ने कांग्रेस पर कसा तंज
कोटा से भाजपा उम्मीदवार और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने कहा कि कांग्रेस के पास कोई मुद्दे नहीं हैं। उनके पास न कोई नेतृत्व है और न ही प्रधानमंत्री का कोई उम्मीदवार। वे सिर्फ मुद्दों से भटकाना चाहते हैं। झूठे प्रचार, झूठे वीडियो, गलत तथ्यों के माध्यम से जनता को भ्रमित करते हैं। चुनाव मुद्दों पर लड़ना चाहिए। उनके पास सिर्फ झूठ है। झूठ के आधार पर वे चुनाव लड़ना चाहते हैं। 
 
07:57 PM, 29-Apr-2024
पश्चिम बंगाल में रचेंगे इतिहास: भजनलाल शर्मा
पश्चिम बंगाल के हुगली में राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि मैं विश्वास दिलाता हूं कि इस बार पश्चिम बंगाल के लोकसभा चुनाव और आगामी विधानसभा चुनाव में हम इतिहास रचेंगे। इस बार हम पश्चिम बंगाल की 33 से ज्यादा सीटें जीतेंगे। पूरे देश में एनडीए 400 से अधिक सीटों पर जीत दर्ज करेगा। राजस्थान में हमने 2014 और 2019 में 25 सीटें जीती थीं। इस बार भी हम सभी 25 सीटें जीतेंगे।
 
07:52 PM, 29-Apr-2024
पीएम ने कांग्रेस पर साधा निशाना
महाराष्ट्र के पुणे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि कांग्रेस के शहजादे की बातें खतरनाक हैं। खुद कांग्रेस के नेता इनके वजह से कांग्रेस छोड़ रहे हैं। कांग्रेस से वे नेता निकल रहे हैं, जिन्होंने जिंदगी के महत्वपूर्ण 15-20 साल कांग्रेस को दिए वे भी कांग्रेस छोड़ रहे हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन
06:47 PM, 29-Apr-2024
गुवाहाटी में शाह का रोड शो
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह असम के गुवाहाटी में आयोजित विशाल रोड शो में शामिल हुए। 7 मई को गुवाहाटी सहित धुबरी, कोकराझार और बारपेटा सीट पर मतदान होगा।
06:06 PM, 29-Apr-2024
जेजेपी ने जारी की उम्मीदवारों की सूची
जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) ने लोकसभा चुनाव के लिए हरियाणा की पांच सीटों के लिए उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की है। 

 
05:59 PM, 29-Apr-2024
सतारा में कांग्रेस पर बरसे प्रधानमंत्री मोदी
महाराष्ट्र के सतारा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि विश्व में जब भी नौसेना की चर्चा होती है तो छत्रपति शिवाजी महाराज का नाम लिया जाता है लेकिन इतने सालों तक आजाद भारत के नौसेना के झंडे में अंग्रेजों का निशान था। भाजपा सरकार ने उस निशान को हटाया। हमने छत्रपति शिवाजी महाराज के प्रतीक को स्थान दिया।
 
05:56 PM, 29-Apr-2024
राहुल गांधी ने की महालक्ष्मी योजना की तारीफ
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस अब एक नई योजना लाई है- महालक्ष्मी योजना। हम हिंदुस्तान के गरीब परिवारों की लिस्ट बनाएंगे। हर परिवार में से एक महिला का नाम चुनेंगे। उस महिला के बैंक अकाउंट में कांग्रेस पार्टी हर साल एक लाख रुपये देगी। हमारी सरकार हर महीने की पहली तारीख को 8,500 रुपये उनके बैंक अकाउंट में डालेगी। दुनिया में किसी सरकार ने ऐसा काम नहीं किया है। हिंदुस्तान की सरकार पहली सरकार होगी जो ये काम करेगी।
 
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed