Lok Sabha Election Live: पुडुचेरी में जेपी नड्डा ने किया रोड शो; भाजपा ने ममता बनर्जी पर लगाया भेदभाव का आरोप
{"_id":"661ca126b5d915c2fd09207f","slug":"lok-sabha-election-2024-live-phase-wise-polls-dates-parties-candidates-result-congress-vs-bjp-campaigns-2024-04-15","type":"live","status":"publish","title_hn":"Lok Sabha Election Live: पुडुचेरी में जेपी नड्डा ने किया रोड शो; भाजपा ने ममता बनर्जी पर लगाया भेदभाव का आरोप","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Mon, 15 Apr 2024 11:17 PM IST
काव्या मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
Published by: काव्या मिश्रा
Updated Mon, 15 Apr 2024 11:17 PM IST
खास बातें
Lok Sabha Chunav 2024 Live Updates in Hindi: लोकसभा चुनाव होने में अब कुछ ही दिन बाकी रह गए हैं। सात चरण में होने वाले आम चुनाव के लिए 19 अप्रैल से मतदान शुरू होगा। इसके मद्देनजर राजनीतिक दलों ने कमर कस ली है। नेताओं के पार्टी बदलने से लेकर राजनीतिक बयानबाजी तक का दौर जारी है। ऐसे में रोजाना कई सियासी उलटफेर होते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव 2024
- फोटो : अमर उजाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
11:16 PM, 15-Apr-2024
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने पीएम मोदी को 'विकास पुरुष' बताया है। उन्होंने दावा किया कि 2024 का लोकसभा चुनाव नरेन्द्र मोदी और कांग्रेस नेता राहुल गांधी की 'खिचड़ी युति' के बीच लड़ाई है। फडणवीस ने कहा कि यह ग्राम पंचायत चुनाव नहीं है। यह लोकसभा के लिए है। यह अगले पांच वर्षों के लिए सरकार चुनने के लिए है और इससे देश की प्रगति का भविष्य का रास्ता तय होगा।
11:07 PM, 15-Apr-2024
विशाल पाटिल ने सांगली से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में नामांकन पत्र दाखिल किया
महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत वसंतदादा पाटिल के पोते और कांग्रेस नेता विशाल पाटिल ने सोमवार को सांगली लोकसभा क्षेत्र से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में नामांकन पत्र दाखिल किया। महा विकास आघाडी (एमवीए) के घटक दलों के बीच सीट बंटवारे में कांग्रेस ने पश्चिम महाराष्ट्र की सांगली सीट पर दावा किया था लेकिन यह सीट शिवसेना (यूबीटी) के खाते में गई।

10:09 PM, 15-Apr-2024
हिंदुओं से भेदभाव कर रहीं ममता बनर्जीः अमित मालवीय
भाजपा नेता अमित मालवीय ने सोमवार को कहा कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी राज्य के हिंदुओं के साथ भेदभाव कर रही हैं। उन्होंने हिंदुओं को दोयम दर्जे का नागरिक बनाने का भी आरोप लगाया। उनका यह बयान ममता बनर्जी के उस विवादित बयान के बाद सामने आया है, जिसमें उन्होंने कूचबिहार में एक सभा को संबोधित करते हुए कहा था कि यदि आप उन्हें (भाजपा) 17 अप्रैल को नारेबाजी करते हुए देखते हैं, तो यह उनके (भाजपा के) दंगे का दिन है। उल्लेखनीय है कि इस दिन राम नवमी है। सोशल मीडिया में भाजपा नेता ने कहा कि राम नवमी, जिस दिन दुनियाभर के अरबों हिंदू भगवान राम से प्रार्थना करते हैं, उस आयोजन को ममता बनर्जी दंगों का आयोजन बता रही हैं।

10:08 PM, 15-Apr-2024
कर्नाटक : पूर्व मुख्यमंत्री बोम्मई और उनके परिवार की कुल 54 करोड़ रुपये की संपत्ति
कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई और उनके परिवार की कुल संपत्ति 53.95 करोड़ रुपये की है। इसमें हिंदू अविभाजित परिवार (एचयूएफ) के तहत विरासत में मिली संपत्ति भी शामिल है। बोम्मई ने सोमवार को हावेरी लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार के तौर पर नामांकन पत्र के साथ जमा अपने हलफनामे में यह जानकारी दी। उन्होंने घोषणा की है कि उनके नाम पर कुल 6.12 करोड़ रुपये की चल संपत्ति है, जबकि उनकी पत्नी चन्नाम्मा 1.32 करोड़ रुपये की संपत्ति की मालकिन हैं।
इसके साथ ही बोम्मई के पास एचयूएफ के तहत भी 1.49 करोड़ रुपये की चल संपत्ति है, जबकि उनकी बेटी अदिति बोम्मई के नाम 1.53 करोड़ रुपये की चल संपत्ति है। हलफनामा के मुताबिक, बोम्मई के पास 23.45 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति और एचयूएफ के तहत 20 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति है। उनपर निजी तौर पर 5.31 करोड़ रुपये की देनदारी है, जबकि एचयूएफ के तहत 15 लाख रुपये की देनदारी है।
10:06 PM, 15-Apr-2024
पुडुचेरी में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने खुली जीप में सवार हो किया रोड शो
लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सोमवार को पुडुचेरी में खुली जीप में सवार हो रोड शो किया। मुख्यमंत्री एन रंगासामी और पुडुचेरी सीट से भाजपा उम्मीदवार ए नमस्सिवयम भी इस दौरान नड्डा के साथ थे। रोड शो में शामिल लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रशंसा में नारे लगाए। इस दौरान काफी तादाद में पार्टी समर्थक जुटे।
पिछले कुछ दिनों में विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने पुडुचेरी में रैलियों में शिरकत की और रोड शो निकालने। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन, अन्नाद्रमुक महासचिव एडप्पादी के पलानीस्वामी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने अपनी-अपनी पार्टी के उम्मीदवारों के समर्थन में यहां प्रचार किया।
केंद्र शासित प्रदेश की एकमात्र लोकसभा सीट के लिए 26 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिनमें बड़ी संख्या निर्दलीय प्रत्याशी शामिल हैं। कांग्रेस उम्मीदवार और स्थानीय सांसद वी वैथिलिंगम पुडुचेरी के गृह मंत्री नमस्सिवयम के साथ सीधे मुकाबले में हैं। अन्नाद्रमुक ने इस सीट से जी तमिझवेंधन को मैदान में उतारा है।

05:34 PM, 15-Apr-2024
चुनावी उठा-पटक के बीच कर्नाटक के तुमकुरु में पूर्व प्रधानमंत्री और जेडीएस अध्यक्ष एचडी देवेगौड़ा ने कहा कि कांग्रेस तीन राज्यों कर्नाटक, तेलंगाना और हिमाचल प्रदेश में है। देश के प्रधानमंत्री ने स्पष्ट आश्वासन दिया है कि संविधान में बदलाव का कोई सवाल ही नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
05:32 PM, 15-Apr-2024
मणिपुर में एक जनसभा के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि जवाहरलाल नेहरू ने असम को बाय-बाय कर दिया था। कांग्रेस ने मणिपुर का कभी भी सम्मान नहीं किया था। हजारों दिन तक यहां ब्लॉकेड रखा। 3 वर्ष तक मणिपुर बंद रखा। इबोबी सिंह की सरकार ने सैकड़ों लोगों का फेक एनकाउंटर करने का काम किया था। कांग्रेस ने मणिपुर को नाकाबंदी वाला राज्य बनाया था।
05:29 PM, 15-Apr-2024
येचुरी ने सीपीआईएम की त्रिशूर समिति को आईटी नोटिस दिए जाने पर जताई आपत्ति
इस बीच, सीपीआईएम के महासचिव सीताराम येचुरी ने मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार को पत्र लिखा है।इसमें उन्होंने सीपीआईएम की त्रिशूर समिति को दिए गए आईटी नोटिस का मुद्दा उठाया है। उन्होंने कहा कि जब देश में चुनाव प्रक्रिया शुरू हो गई है तो उनकी पार्टी की त्रिशूर जिला समिति को भेजा गया आईटी नोटिस समान अवसर देने के सिद्धांत का उल्लंघन है। आगे उन्होंने कहा कि केंद्रीय एजेंसी की कार्रवाई "गलत धारणा" है और चुनाव आयोग से चुनाव प्रक्रिया समाप्त होने तक आदेश को स्थगित रखने का आग्रह किया।

05:24 PM, 15-Apr-2024
सर्बानंद सोनोवाल ने विपक्ष पर निशाना साधा
वहीं, असम में केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने विपक्ष पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि वे (विपक्ष) कुछ भी नहीं जीत पाएंगे। वे तो जीरो होने जा रहे हैं। लोगों ने विकास देखा है और उन्हें इसका फायदा मिला है। लोगों को सम्मान की जिंदगी जीने का मौका मिला है ये सब मौका देने वाले पीएम मोदी हैं। लोगों ने पीएम मोदी पर भरोसा किया है और 25 में से हम 23 सीटें जीतेंगे।

05:21 PM, 15-Apr-2024
इस बीच, राजस्थान में कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने कहा कि पूरे प्रदेश में बदलाव का माहौल है। जनता ऊब चुकी है। इस चुनाव में कांग्रेस शानदार प्रदर्शन करेगी। हम भाजपा से ज्यादा सीटें जीतेंगे।