फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kolkata Municipal Corporation Result: टीएमसी की प्रचंड जीत, 134 सीटों पर कब्जा, भाजपा का सूपड़ा साफ

Tue, 21 Dec 2021 10:40 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: संजीव कुमार झा Updated Tue, 21 Dec 2021 10:40 PM IST
खास बातें

 KMC Election 2021 Results : कोलकाता नगर निगम चुनाव के नतीजे पूरी तरह टीएमसी के पक्ष में रहे हैं। ममता बनर्जी का जादू फिर नजर आया है और टीएमसी ने यहां 134 सीटों पर परचम लहराया। भाजपा महज तीन सीटों पर सिमट गई है। बता दें कि 19 दिसंबर को कोलकाता नगर निगम (KMC) चुनाव में लगभग 64 फीसदी मतदान हुआ था। चुनाव परिणाम से जुड़ी हर अपडेट के लिए जुड़े रहें अमर उजाला के साथ...

विज्ञापन
KMC Election 2021 Results LIVE Kolkata Municipal Corporation Election Result Hindi News Updates
ममता बनर्जी(फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई

लाइव अपडेट

10:40 PM, 21-Dec-2021

फिरहाद हकीम ने कहा, यह कोलकाता के लोगों की जीत

कोलकाता के मेयर और राज्य मंत्री फिरहाद हकीम ने कहा कि यह कोलकाता के लोगों की जीत है क्योंकि उन्होंने हम पर अपना विश्वास जताया है। बड़ी जीत के साथ और अधिक जिम्मेदारी आती है। पार्टी ने 23 दिसंबर को एक बैठक बुलाई है जहां अगले महापौर का फैसला किया जाएगा। 

वहीं, पश्चिम बंगाल भाजपा प्रमुख सुकांत मजूमदार ने कहा कि हम इस चुनाव को चुनाव नहीं मानते। जो नतीजे आए हैं वो झूठे और फर्जी वोटिंग के कारण हैं। चुनाव के दौरान हमारे कई उम्मीदवारों को धमकी दी गई थी। यहां कोई लोकतंत्र नहीं है।  
04:51 PM, 21-Dec-2021

ममता का लहराया परचम

पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की लहर चल रही है। कोलकाता नगर निगम की 144 सीटों पर हुए चुनाव के नतीजे यही साबित करते हैं। नगर निकाय में क्लीन स्वीप करते हुए तृणमूल कांग्रेस ने 134 सीटों पर कब्जा जमाया है। भाजपा को बड़ा झटका लगा है और उसे महज तीन सीटों पर ही जीत मिल सकी है। इसके अलावा कांग्रेस और सीपीएम को 2-2 सीटों पर ही जीत मिल सकी है। 

विज्ञापन
02:08 PM, 21-Dec-2021

टीएमसी 89 जीती और 44 पर आगे, भाजपा अब तक केवल एक सीट जीती

कुल सीट-144
टीएमसी 89 जीती और 44 पर आगे
भाजपा एक सीट पर जीती और तीन पर आगे
भाकपा की एक सीट पर जीत
सीपीआई (एम) की एक सीट पर जीत 
कांग्रेस दो जीती  
निर्दलीय को तीन पर जीत
12:28 PM, 21-Dec-2021

टीएमसी ने 54 सीटों पर जीत हासिल की

नवीनतम आधिकारिक रुझानों के अनुसार, 144 सीटों में से, टीएमसी ने 54 पर जीत हासिल की है और 78 पर आगे चल रही है।
12:28 PM, 21-Dec-2021

यह एक ऐतिहासिक जीत: ममता बनर्जी

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि यह एक ऐतिहासिक जीत है, इसने एक स्पष्ट संदेश दिया है कि लोगों ने हमारे काम को स्वीकार किया है। भाजपा, वाम और कांग्रेस कहीं नहीं है। 

 
10:56 AM, 21-Dec-2021

टीएमसी को 7 सीटों पर मिली जीत  

पश्चिम बंगाल राज्य चुनाव आयोग के आधिकारिक रुझानों के अनुसार, टीएमसी को 7 सीटों पर जीत मिल गई है और 108 पर आगे है। भाजपा 4 सीटों पर आगे है, सीपीआई (एम) 2 पर, कांग्रेस 2 पर,  निर्दलीय तीन पर आगे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
10:20 AM, 21-Dec-2021

टीएमसी 134 सीटों पर आगे

कुल सीट-144
टीएमसी- 134 पर आगे
भाजपा- 3 पर आगे
कांग्रेस-2 पर आगे
लेफ्ट-3 पर आगे
अन्य-2 पर आगे
10:01 AM, 21-Dec-2021

टीएमसी 116 सीटों पर आगे

कुल सीट-144
टीएमसी- 116 पर आगे
भाजपा- 3 पर आगे
कांग्रेस-2 पर आगे
लेफ्ट-2 पर आगे
अन्य-1 पर आगे
09:45 AM, 21-Dec-2021

टीएमसी 99 सीटों पर आगे

कुल सीट-144
टीएमसी-99 पर आगे
भाजपा-4 पर आगे
कांग्रेस-2 पर आगे
लेफ्ट-2 पर आगे
अन्य-1 पर आगे
09:28 AM, 21-Dec-2021

शुरुआती रुझानों में टीएमसी को बहुमत

कुल सीट-144
टीएमसी-93
भाजपा-4
कांग्रेस-2
लेफ्ट-2
अन्य-1
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed