फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Karnataka LIVE: कर्नाटक के नए CM के नाम पर मंथन जारी; सिद्धारमैया के समर्थकों ने फैसले से पहले ही फोड़े पटाखे

Thu, 18 May 2023 12:18 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: काव्या मिश्रा Updated Thu, 18 May 2023 12:18 AM IST
खास बातें

कर्नाटक विधानसभा चुनाव में स्पष्ट बहुमत हासिल करने के चार दिन बाद भी कांग्रेस सरकार नहीं बना सकी है। बुधवार सुबह होते ही एक बार फिर ‘कर्नाटक का सीएम कौन बनेगा’ इस पर चर्चा होने लगी है।

विज्ञापन
Karnataka Govt Formation Live Updates: Karnataka CM Name Announcement
सिद्दरमैया VS डीके शिवकुमार - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

12:17 AM, 18-May-2023
कर्नाटक कांग्रेस के अध्यक्ष डीके शिवकुमार अपने भाई और पार्टी सांसद डीके सुरेश के आवास से रवाना हुए। वहीं, कर्नाटक कांग्रेस प्रभारी रणदीप सुरजेवाला पार्टी महासचिव केसी वेणुगोपाल के दिल्ली स्थित आवास से रवाना हुए।
11:30 PM, 17-May-2023
कर्नाटक सीएम के फैसले पर कर्नाटक कांग्रेस विधायक अजय धर्म सिंह ने कहा कि हमारे वरिष्ठ नेता और आलाकमान एक निष्कर्ष पर आ रहे हैं। दोनों नेताओं को विश्वास में लेकर फैसले की घोषणा की जाएगी। वे आगामी बैठकों में एक साथ दिखाई देंगे।
 
विज्ञापन
11:07 PM, 17-May-2023
कर्नाटक कांग्रेस प्रमुख डीके शिवकुमार महासचिव केसी वेणुगोपाल के आवास पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि बताने के लिए कुछ नहीं है। हमने इसे आलाकमान पर छोड़ दिया है। आलाकमान ही आखिरी फैसला लेगा। मैं आराम करने जा रहा हूं। इससे पहले कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सिद्धारमैया महासचिव केसी वेणुगोपाल के आवास से उनसे और कर्नाटक प्रभारी रणदीप सुरजेवाला से मिलने के बाद रवाना हुए।
11:06 PM, 17-May-2023
कांग्रेस नेता अजय धर्म सिंह ने कहा कि कर्नाटक की जनता ने भाजपा की 40% की सरकार का तिरस्कार किया है और कांग्रेस को चुना है। हम हमारे 5 गारंटियों को लागू करेंगे। एक साफ-सुथरी सरकार कांग्रेस कर्नाटक को देगी।
09:43 PM, 17-May-2023
शिवकुमार के गृह जिले में सुरक्षा बढ़ाई गई
कर्नाटक में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष डीके शिवकुमार के गृह नगर रामनगर में उनके प्रशंसकों द्वारा जगह-जगह किए जा रहे विरोध प्रदर्शन के मद्देनजर ऐहतियात के तौर पर बुधवार को जिले में सुरक्षा बढ़ा दी गई। दरअसल, कुछ मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया कि शिवकुमार मुख्यमंत्री बनने की दौड़ में सिद्धरमैया से पिछड़ गए हैं, जिसके बाद उनके प्रशंसक विरोध प्रदर्शन करने लगे।
06:27 PM, 17-May-2023
शपथग्रहण की तैयारियां शुरू! सीएम का नाम अब भी तय नहीं
कर्नाटक का नया मुख्यमंत्री कौन होगा? सिद्धारमैया या डीके शिवकुमार किसे राज्य सरकार की कमान मिलेगी?  इस पर सस्पेंस अब भी बरकरार है। देखना होगा कि आज यह सस्पेंस खत्म होता है या लोगों को अभी और इंतजार करना पड़ेगा। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सिद्धारमैया के कल कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। बेंगलुरु में सिद्धारमैया के समर्थकों ने जश्न मनाना शुरू कर दिया है। हालांकि, शिवकुमार ने डिप्टी सीएम पद स्वीकारने से इनकार कर दिया है। इस वजह से मामला अभी और खिंच सकता है। रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि शिवकुमार ने किसी भी शर्त पर बातचीत का विरोध किया है। उन्होंने सीएम पद के कार्यकाल को बांटने के प्रस्ताव पर भी असहमति जताई है। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है। इस बीच बुधवार को राहुल गांधी ने सोनिया गांधी के आवास पर सिद्धारमैया और शिवकुमार दोनों से मुलाकात की।
विज्ञापन
विज्ञापन
02:35 PM, 17-May-2023
कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद पर फैसले से पहले ही कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सिद्धरमैया के समर्थकों ने जश्न मनाना शुरू कर दिया है। वह पटाखे फोड़कर जश्न मना रहे हैं। 
 
02:04 PM, 17-May-2023
कांग्रेस नेता डीके शिवकुमार राहुल गांधी से मिलने के बाद अब कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के पास पहुंचे हैं। 
01:58 PM, 17-May-2023
राहुल गांधी और डीके शिवकुमार के बीच करीब डेढ़ घंटे चली बैठक खत्म हो गई है। वह 10 जनपथ से निकल गए है। रिपोर्ट के अनुसार, इस मुलाकात के दौरान शिवकुमार को लगातार डिप्टी सीएम के लिए मनाया जा रहा था। 
01:55 PM, 17-May-2023
मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह को लेकर बेंगलुरु के कंटीरवा आउटडोर स्टेडियम में तैयारियां शुरू हो गई हैं। बता दें, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक और पुलिस यातायात के विशेष आयुक्त एमए सलीम ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ स्टेडियम का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed