फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Jagannath Rath Yatra: पुरी रथ यात्रा में भारी भीड़ से भगदड़ जैसे हालात, एक की मौत; कई अस्पताल में भर्ती

Thu, 16 Jul 2026 08:45 PM IST
प्रशांत तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रशांत तिवारी Updated Thu, 16 Jul 2026 08:45 PM IST
खास बातें

पुरी में भगवान जगन्नाथ, भगवान बलभद्र और देवी सुभद्रा की वार्षिक रथ यात्रा गुरुवार से शुरू हो रही है। तीनों भव्य रथ पूरी तरह तैयार हैं और श्रद्धालुओं के स्वागत के लिए ग्रैंड रोड पर स्थापित किए गए हैं। सुबह 6 बजे मंगला आरती के बाद अब पाहांडी (श्रृंगार और शोभा यात्रा के रूप में भगवान का रथों तक पहुंचने) की तैयारी की जा रही है। रथयात्रा से जुड़े अपडेट के लिए बने रहिए अमर उजाला के साथ...

विज्ञापन
Jagannath Rath Yatra Live President and PM extend greetings Find out when Rath Yatra will begin
जगन्नाथ रथयात्रा - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

लाइव अपडेट

08:43 PM, 16-Jul-2026

चिल्का झील में अनोखी रथ यात्रा

ओडिशा में चिल्का झील के भीतर स्थित कंकण शिखरी में जगन्नाथ रथ यात्रा एक बेहद अनोखे अंदाज में मनाई जा रही है। यहाँ महाप्रभु जगन्नाथ, बलभद्र और देवी सुभद्रा की इस वार्षिक नौ दिवसीय यात्रा को पारंपरिक रथों के बजाय नावों पर आयोजित किया जा रहा है।

इस अनोखी रथ यात्रा का गवाह बनने के लिए राज्य के साथ-साथ देशभर से भारी संख्या में श्रद्धालु चिल्का के इस द्वीप पर पहुंच रहे हैं। श्रद्धालुओं की इस भारी भीड़ को देखते हुए खोर्धा जिला प्रशासन, पुलिस, मंदिर प्रबंधन और चिल्का वन्यजीव प्रशासन द्वारा सुरक्षा के कड़े और इंतजाम किए गए हैं।
06:20 PM, 16-Jul-2026

जगन्नाथ रथ यात्रा के दौरान भारी भीड़ के चलते की श्रद्धालु बेहोश

ओडिशा के प्रसिद्ध जगन्नाथ रथ यात्रा के दौरान भारी भीड़ के चलते भगदड़ जैसे हालात हो गए। इस दौरान कई श्रद्धालु बेहोश हो गए, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। X पर एक पोस्ट में, ओडिशा पुलिस ने कहा, ओडिशा अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवाओं की विशेष बचाव इकाई (एसआरयू) ने भारी भीड़ से 33 श्रद्धालुओं को सुरक्षित बचाया है। बचाए गए श्रद्धालुओं को तत्काल प्राथमिक उपचार और ऑक्सीजन सहायता प्रदान की गई, जिसके बाद उन्हें आगे के चिकित्सा उपचार के लिए पास के अस्पतालों में ले जाया गया।

 
विज्ञापन
06:00 PM, 16-Jul-2026

पुरी रथ यात्रा में भारी भीड़ से भगदड़ जैसे हालात, एक श्रद्धालु की मौत

ओडिशा के पुरी में प्रसिद्ध जगन्नाथ रथ यात्रा के दौरान भारी भीड़ के कारण भगदड़ जैसे हालात बन गए, जिससे एक श्रद्धालु की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए। मामले में पुलिस और प्रशासन ने तत्परता दिखाते हुए सभी घायलों को इलाज के लिए तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया है।
05:56 PM, 16-Jul-2026

शुभेंदु अधिकारी ने रथ यात्रा में लिया हिस्सा, गाया भजन

पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने राज्य में कई जगह रथ यात्रा उत्सवों में भाग लिया। उन्होंने मंदिरों के दर्शन किए और पूजा-अर्चना की। अधिकारी ने कोलकाता में इस्कॉन रथ यात्रा का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने संन्यासियों के साथ भगवान जगन्नाथ के भजन और कीर्तन भी गाए। इस्कॉन के संन्यासियों ने बताया कि यह पहली बार था जब किसी बड़े नेता ने इस तरह भक्तों के साथ कीर्तन में हिस्सा लिया। उन्होंने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पहले भी इस यात्रा का उद्घाटन कर चुकी हैं, लेकिन शुभेंदु अधिकारी का कीर्तन में शामिल होना इस बार विशेष रहा।

इसके बाद अधिकारी पूर्व मेदिनीपुर जिले के तामलुक में ऐतिहासिक महाप्रभु मंदिर पहुंचे। वहां उन्होंने रथ यात्रा का उद्घाटन किया और पारंपरिक वाद्य यंत्र 'खोल' बजाया। उन्होंने भक्तों के साथ 'हरे कृष्ण' महामंत्र का जाप भी किया। अधिकारी ने कहा कि उनका इस उत्सव में आना राजनीति से प्रेरित नहीं है। वे पिछले दस वर्षों से एक भक्त के रूप में यहां आ रहे हैं। वे खुद को सनातन धर्म का अनुयायी और भगवान जगन्नाथ का सेवक मानते हैं। इसके बाद उन्होंने मेचेदा में भी रथ यात्रा का उद्घाटन किया, जहां हजारों श्रद्धालु मौजूद थे।
 
05:47 PM, 16-Jul-2026

मणिपुर में रथयात्रा पर उमड़ा आस्था का सैलाब, श्री श्री गोविंदजी मंदिर में हजारों श्रद्धालुओं की भीड़

मणिपुर में गुरुवार को रथयात्रा, जिसे स्थानीय भाषा में "कांग" या "कांगचिंगबा" कहा जाता है, गहरी आस्था और पारंपरिक उल्लास के साथ मनाई गई। राजधानी इंफाल स्थित ऐतिहासिक श्री श्री गोविंदजी मंदिर में हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी और पूरे परिसर में भक्ति और उत्साह का माहौल देखने को मिला। वैष्णव परंपरा का पालन करने वाले मैतेई समुदाय के सबसे बड़े धार्मिक उत्सवों में शामिल कांग उत्सव भगवान जगन्नाथ, भगवान बलभद्र और देवी सुभद्रा की वार्षिक रथयात्रा के रूप में मनाया जाता है। यह पर्व केवल गोविंदजी मंदिर तक सीमित नहीं रहता, बल्कि राज्य के विभिन्न मंदिरों और मोहल्लों में भी पूरे उत्साह के साथ आयोजित किया जाता है।

उत्सव का मुख्य आकर्षण भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा की प्रतिमाओं से सुसज्जित विशाल लकड़ी के रथ को श्रद्धालुओं द्वारा खींचना रहा। मंदिर परिसर और आसपास की सड़कों पर निकली इस शोभायात्रा में हजारों लोग शामिल हुए। श्रद्धालु भजन-कीर्तन और हरिनाम संकीर्तन के बीच रथ को खींचते हुए आगे बढ़े। संकीर्तन कलाकारों की प्रस्तुतियों ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया।पारंपरिक मणिपुरी परिधानों में सजे श्रद्धालुओं ने उत्सव की सांस्कृतिक गरिमा को और बढ़ाया। महिलाओं ने पारंपरिक इनाफी और आभूषण धारण किए, जबकि पुरुष भी पारंपरिक वेशभूषा में नजर आए। इससे धार्मिक आयोजन के साथ-साथ मणिपुर की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत की झलक भी देखने को मिली।

शाम के समय पारंपरिक धार्मिक नृत्य "चोइतेप चोंगबा" का आयोजन किया गया, जिसे देवताओं के समक्ष प्रस्तुत किया गया। इसके बाद सामूहिक प्रार्थना हुई और श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद के रूप में खिचड़ी वितरित की गई। मणिपुर में कांग उत्सव केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि सामाजिक और सांस्कृतिक एकता का भी प्रतीक माना जाता है। सदियों पुरानी वैष्णव परंपराओं से जुड़ा यह पर्व आज भी राज्य की सांस्कृतिक पहचान और सामुदायिक सहभागिता को मजबूती प्रदान कर रहा है।
05:14 PM, 16-Jul-2026

भाजपा नेता नवीन जिंदल ने मनाई भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा

भाजपा सांसद और उद्योगपति नवीन जिंदल ने जिंदल नगर में सावित्री जिंदल और अन्य श्रद्धालुओं के साथ रथ यात्रा मनाई। इस अवसर पर शुभकामनाएं देते हुए उन्होंने कहा, भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा के अवसर पर मैं देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं। आज का दिन अत्यंत शुभ है। मैं भगवान जगन्नाथ से प्रार्थना करता हूं कि वे प्रत्येक घर को सुख और समृद्धि से भर दें। मैं देश भर में शांति और विकास के लिए, और विश्व भर में शांति के लिए भी प्रार्थना करता हूं, क्योंकि भगवान जगन्नाथ ब्रह्मांड के स्वामी हैं। विश्व भर में शांति हो। यही मेरी ईश्वर से प्रार्थना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
04:42 PM, 16-Jul-2026

जम्मू में जगन्नाथ रथ यात्रा के दौरान भारी संख्या में श्रद्धालु एकत्रित हुए

03:51 PM, 16-Jul-2026

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में जगन्नाथ रथ यात्रा शुरू होने पर भारी संख्या में श्रद्धालु एकत्रित हुए

02:54 PM, 16-Jul-2026

भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा में शामिल हुए रक्षामंत्री

रथयात्रा के मौके पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह दिल्ली के त्यागराज नगर में आयोजित जगन्नाथ रथयात्रा में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने भगवान जगन्नाथ की पूजा करने के बाद उनके रथ को भी खींचा। इस दौरान भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज उनके साथ मौजूद रहीं। रक्षामंत्री के कार्यक्रम में शामिल होने की वजह से क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था को सख्त कर दिया गया था। 
01:40 PM, 16-Jul-2026

सीएम शुभेंदु ने खींची भगवान जगन्नाथ के रथ की रस्सी

कोलकाता में इस्कॉन की 55वीं वार्षिक रथ यात्रा से पहले पश्चिम बंगाल के सीएम शुभेंदु अधिकारी ने अल्बर्ट रोड स्थित इस्कॉन मंदिर में राधा माधव की आरती की और भगवान जगन्नाथ के रथ के सामने पारंपरिक 'छेरा पहाड़ा' (रथ के मार्ग की सफाई) अनुष्ठान किया। इसके बाद उन्होंने भगवान जगन्नाथ के रथ की रस्सी खींचकर यात्रा का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि श्रील प्रभुपाद ने रथ यात्रा और भारतीय संस्कृति को 100 से अधिक देशों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है और उनका कोलकाता स्थित पैतृक घर विरासत स्थल घोषित किया जाना चाहिए। उन्होंने इस्कॉन की स्वास्थ्य, शिक्षा और पोषण के क्षेत्र में भूमिका की सराहना करते हुए सहयोग का भरोसा दिया। साथ ही मिड-डे मील योजना में हुए पुराने भ्रष्टाचार का जिक्र करते हुए कहा कि आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को पौष्टिक और भ्रष्टाचार मुक्त भोजन उपलब्ध कराया जाएगा।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed