01:56 AM, 01-Sep-2023
आप ने सभी राज्यों के लिए सीट बंटवारे पर चर्चा की मांग की
मुंबई में इंडिया गठबंधन की बैठक में शामिल होने के लिए मुंबई पहुंचे आम आदमी पार्टी (आप) के नेता अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को कहा कि उनकी पार्टी ने मांग की है कि बैठक में देशभर में सीटों के बंटवारे पर चर्चा की जाए। यह पूछे जाने पर कि शाम को गठबंधन नेताओं की अनौपचारिक बैठक में क्या हुआ, दिल्ली के मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी पार्टी सभी राज्यों के लिए सीट-बंटवारे पर चर्चा चाहती है। उन्होंने कहा कि बैठक अच्छी रही।
इस बीच, सीट बंटवारे पर चर्चा के मुद्दे पर समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि इस पर जल्द ही चर्चा की जाएगी।
10:41 PM, 31-Aug-2023
महाराष्ट्र भाजपा प्रमुख चन्द्रशेखर बावनकुले ने कहा कि 2024 के चुनावों में, हम 2014 और 2019 (चुनावों) में जीती गई सीटों से अधिक सीटें जीतेंगे। वोट शेयर 51% से अधिक होगा...अडानी समूह कांग्रेस शासन के समय से काम कर रहा है। सरकार जांच करेगी...पीएम मोदी किसी बिजनेसमैन के लिए काम नहीं करते, वे देश के लिए काम करते हैं।
10:40 PM, 31-Aug-2023
मुंबई में INDIA गठबंधन के बैठक हॉल के बाहर भारत के संविधान की एक प्रति, राष्ट्रीय चिह्न और भारत माता की तस्वीर प्रदर्शित की गई।
10:40 PM, 31-Aug-2023
आज INDIA गठबंधन की बैठक के बाद NCP नेता अनिल देशमुख ने कहा, "मैंने सुना है कि (संयोजक को लेकर) चर्चा चल रही है। कल होने वाली प्रेस कॉन्फ्रेंस में शायद इसका एलान हो सकता है। लोगो का भी अनावरण होना था, लेकिन उस पर भी चर्चा हो रही है। कल नाश्ते के बाद एक बार फिर बैठक है।"
10:40 PM, 31-Aug-2023
आज की INDIA गठबंधन की बैठक के बाद दिल्ली और पंजाब के सीट बंटवारे का मुद्दा उठाने को लेकर पूछे जाने पर दिल्ली के मुख्यमंत्री और AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा, "सीट शेयरिंग तो पूरे देश में ही होगी, हर जगह होगी। हमने कहा सब जगह ऐसा काम होना चाहिए।"
10:39 PM, 31-Aug-2023
INDIA गठबंधन की कल होने वाली बैठक पर शिवसेना (UBT) नेता सचिन अहिर ने कहा कि एजेंडा एक ही है- देश को एकजुट करना है। जिस तरह से देश में लोकतंत्र खतरे में है, महंगाई और जनता से जुड़े मामले हैं, उसमें यह सरकार विफल हो गई है। विभिन्न मुद्दों को लेकर बने इस मोर्चे की आगे की रणनीति क्या होनी चाहिए और लोकतंत्र की रक्षा के लिए हम कैसे एक साथ आए और क्या करना चाहिए- इन सब पर कल चर्चा होगी।
10:00 PM, 31-Aug-2023
‘इंडिया’ के नेताओं की अनौपचारिक बैठक
विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ के शीर्ष नेताओं ने 2024 के लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का मुकाबला करने के लिहाज से ठोस खाका खींचने और घटक दलों के बीच सहयोग पर विचार-विमर्श करने के लिए गुरुवार शाम को अनौपचारिक बैठक की। शुक्रवार को होने वाली ‘इंडिया’ की बैठक में भविष्य की रणनीति को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिए जा सकते हैं।
07:58 PM, 31-Aug-2023
महाराष्ट्र के मुंबई में INDIA गठबंधन की बैठक जारी है।
07:58 PM, 31-Aug-2023
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस ने मुंबई में हो रही INDIA गठबंधन की बैठक पर कहा, "इस गठबंधन का कोई असर नहीं होने वाला है। जो लोग मुंबई आए हैं उनका एक ही एजेंडा है- पीएम मोदी को (उनके पद से) हटाओ। ये एजेंडा क्यों? क्योंकि पीएम मोदी के कारण सभी वंशवादी पार्टियों की दुकानें बंद हो रही हैं...इनके पास न तो कोई नेता है, न ही नीति और न ही नियत। वे चाहे जितनी कोशिश कर लें लेकिन पीएम मोदी को लोगों के मन से नहीं निकाल सकते। पीएम मोदी ने जिस तरह का नेतृत्व दिया है और जिस तरह से उनके नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है- लोगों के मन में पीएम मोदी हैं...अब तक 5 पार्टियां पीएम पद के लिए अपनी दावेदारी पेश कर चुकी हैं। वे एक उम्मीदवार तय ही नहीं कर सकते। वे तय करके करेंगे क्या? उनका कोई भी उम्मीदवार लोगों के मन में नहीं बस सकता। इसलिए, मुझे लगता है कि एक मीडिया कार्यक्रम हो रहा है और हम सभी उसे देख रहे हैं।"
07:35 PM, 31-Aug-2023
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, सांसद राहुल गांधी और महासचिव केसी वेणुगोपाल मुंबई में INDIA गठबंधन की बैठक स्थल पर मौजूद हैं। संसद के विशेष सत्र के बारे में पूछे जाने पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, ''उन्हें लाने दीजिए, लड़ाई जारी रहेगी।''