Gujarat Election 2022 Live: पहले चरण में 60 फीसदी से ज्यादा वोटिंग, अहमदाबाद में पीएम मोदी का मेगा रोड शो
{"_id":"6387a3c60f66e3561a6742d0","slug":"gujarat-assembly-election-2022-phase-1-voting-news-live-updates-booth-wise-bjp-aap-congress-evm-machine-glitch","type":"live","status":"publish","title_hn":"Gujarat Election 2022 Live: पहले चरण में 60 फीसदी से ज्यादा वोटिंग, अहमदाबाद में पीएम मोदी का मेगा रोड शो","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Thu, 01 Dec 2022 11:00 PM IST
हिमांशु मिश्रा
इलेक्शन डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
इलेक्शन डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: हिमांशु मिश्रा
Updated Thu, 01 Dec 2022 11:00 PM IST
खास बातें
Gujarat Assembly Election 2022 Live News in Hindi: गुजरात में पहले चरण की 89 विधानसभा सीटों पर मतदान समाप्त हो गया है। 19 जिलों में पड़ने वाली इन 89 विधानसभा सीटों पर कुल 788 प्रत्याशियों की किस्मत दांव पर है। इनमें कई बड़े नाम भी शामिल हैं। उधर, दूसरे चरण के मतदान के लिए भी चुनाव प्रचार का आखिरी दौर चल रहा है। ऐसे में आज भी कई जिलों में दिग्गज नेताओं की चुनावी रैलियां होनी हैं। पढ़िए गुजरात चुनाव से जुड़े पल-पल के अपडेट्स...
विज्ञापन
अहमदाबाद में रोड शो करते पीएम मोदी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
10:59 PM, 01-Dec-2022
पीएम का अहमदाबाद में 30 किमी लंबा रोड शो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को अहमदाबाद में 30 किलोमीटर से अधिक लंबे रोड शो में हिस्सा लिया। इससे पहले तीन रैलियों को संबोधित करते हुए कांग्रेस की रावण वाली टिप्पणी के लिए मतदाताओं से पार्टी को विधानसभा चुनाव में सबक सिखाने का आह्वान किया। गुजरात विधानसभा चुनाव के पहले चरण के तहत बृहस्पतिवार को 89 सीटों पर मतदान हुआ, जबकि अहमदाबाद शहर की 16 सीटों समेत बाकी 93 सीटों पर पांच दिसंबर को वोट डाले जाएंगे।
08:03 PM, 01-Dec-2022
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अहमदाबाद में अपने रोड शो के दौरान सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की।
#WATCH | Fireworks adorn the sky in Gujarat's Ahmedabad during Prime Minister Narendra Modi's roadshow#GujaratElections pic.twitter.com/dZpz6KT4aV
— ANI (@ANI) December 1, 2022
विज्ञापन
06:40 PM, 01-Dec-2022
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रोड शो के जरिए कुल 54 किलोमीटर की दूरी तय करेंगे। इस दौरान 14 विधानसभा क्षेत्र कवर होग।
06:35 PM, 01-Dec-2022
अमरेली जिला के भाजपा उपाध्यक्ष अपने संयुक्त परिवार के 60 सदस्यों के साथ वोट डालने पहुंचे। भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुरेश पंसुरिया ने मीडिया को बताया, हमारे परिवार में 60 सदस्य हैं और हमने सोचा कि अलग-अलग जाने के बजाय, हम एक साथ जाएंगे। हमने जाने के लिए एक ड्रेस कोड भी तय किया, जो राज्य के बाकी हिस्सों और मतदाताओं को एक संदेश पहुंचाएगा।
उनकी भतीजी निमिशाबेन ने कहा कि वह वडोदरा में पढ़ती थीं, लेकिन मतदान के लिए वह अमरेली के सावरकुंडला शहर आईं। वह पहली बार मतदान करेंगी और उनके तीन चचेरे भाई भी हैं। मतदान प्रक्रिया को लेकर सभी उत्साहित दिखे। उसने कहा, हमारे परिवार के सदस्य मतदान के साथ जश्न मनाना चाहते थे और इसलिए एक बैंड किराए पर लिया गया और परिवार ने घर से मतदान केंद्र तक मार्च किया।
06:03 PM, 01-Dec-2022
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात में रोड शो कर रहे हैं। इस दौरान लोगों का भारी हुजूम जुटा हुआ है।
05:39 PM, 01-Dec-2022
चुनाव आयोग के अनुसार, शाम पांच बजे तक 58% से ज्यादा लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है। सबसे ज्यादा निजार विधानसभा सीट पर 77.87% और सबसे कम गांधीधाम में 39.89% लोगों ने वोट डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन
04:12 PM, 01-Dec-2022
भाजपा प्रत्याशी पर हमला
नवसारी से भाजपा प्रत्याशी पीयूष भाई पटेल ने आरोप लगाया है कि आज तड़के सुबह झरी गांव में उन पर अज्ञात लोगों ने हमला कर दिया। इस घटना में 4-5 वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गए। नवसारी के एससी ने कहा कि मामले की जांच चल रही है।
03:59 PM, 01-Dec-2022
ओवैसी का कांग्रेस पर निशाना
एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कांग्रेस पर निशाना साधा है। गुजरात में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए ओवैसी ने कहा, 'क्या आपने कांग्रेस को कभी इतना परेशान देखा? क्यों कांग्रेस परेशान है? क्योंकि आपके वोट की अहमियत बढ़ गई है, जबसे एआईएमआईएम आ गई है। पहले ये कहते थे कि ये लोग कहां जाएंगे? मोदी-शाह और भाजपा से डरकर ये लोग तो हमें ही वोट देंगे। अब मैं आपसे बोल रहा हूं कि आप लोगों के वोट की कीमत है। इसलिए आपको न तो मोदी-शाह से डरने की जरूरत है न कांग्रेस से डरेंगे। आपको अपने बच्चों के मुस्तकबिल से डरकर मजलिस को वोट देना चाहिए। इसलिए कांग्रेस के लोग आपके घर पर आकर आपसे कह रहे हैं कि ओवैसी की बातों में न आओ।'
ओवैसी ने आगे कहा, 'मैं आपके सामने ये कहना चाहता हूं साबिर काबुलीवाला ने 2012 में क्या किया? आप इन कांग्रेसियों से पूछो कि 2017 में क्या साबिर काबुलीवाला ने काम नहीं किया? मैं कांग्रेस वालों से पूछना चाहता हूं कि 2012 में अगर भाजपा जीती तो तुम क्या कर रहे थे? तुम 2004 से 2014 तक दिल्ली में तुम्हारी सरकार थी, इसके बावजूद गुजरात में भाजपा को क्यों नहीं हरा पाए? जब दिल्ली में तुम्हारी हुकूमत थी, तब तुम्हें 2012 में गुजरात के अंदर चुनाव जीत जाना चाहिए था। तुम एक जमालपुर सीट की बात कर रहे हो... 27 साल से भाजपा गुजरात में जीत रही है। तो क्या तुम मोदी से सेटिंग कर लिए थे? क्या तुम मोदी के गोद में बैठकर चाय पी रहे थे? 27 साल से भाजपा गुजरात में जीत रही है और तुम एक जमालपुर सीट का हिसाब मांग रहे हो? सच्चाई यही है कि तुमने मोदी से सौदा कर लिया है।'
03:42 PM, 01-Dec-2022
दोपहर तीन बजे तक कहां कितनी वोटिंग?
जिला वोटिंग
तापी 64.27%
डांग 58.55%
वलसाड 53.49%
सुरेंद्रनगर 48.60%
नवसारी 55.10%
नर्मदा 63.88%
मोरबी 53.75%
गिर सोमनाथ 50.89%
राजकोट 46.68%
कच्छ 45.45%
जूनागढ़ 46.03%
सूरत 47.01%
जामनगर 42.26%
पोरबंदर 43.12%
अमरेली 44.62%
भरूच 52.45%
भावनगर 45.91%
बटोड 43.67%
द्वारका 46.55%
03:38 PM, 01-Dec-2022
चुनाव आयोग के अनुसार, गुजरात में दोपहर तीन बजे तक 48.48% लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है। सबसे ज्यादा तापी में 64.27 प्रतिशत वोटिंग हुई है। सबसे कम जामनगर में 42.26 प्रतिशत लोगों ने वोट डाला है।