फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Gujarat Election 2022 Live: अब तक 447 प्रत्याशियों ने नामांकन भरे, भाजपा की अहम बैठक के लिए पहुंचे शाह

Sun, 13 Nov 2022 09:09 PM IST
हिमांशु मिश्रा इलेक्शन डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
इलेक्शन डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: हिमांशु मिश्रा Updated Sun, 13 Nov 2022 09:09 PM IST
खास बातें

Gujarat Election 2022 Live Vidhan Sabha Chunav News in Hindi : गुजरात में पहले चरण में 89 सीटों पर एक दिसंबर को चुनाव होगा। इसके लिए पांच नवंबर को अधिसूचना जारी हो चुकी है। कल यानी 14 नवंबर तक नामांकन किया जा सकेगा। नामांकन पत्रों की जांच 15 नवंबर को होगी। 17 नवंबर तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। आइए जानते हैं गुजरात विधानसभा चुनाव से जुड़े सारे अपडेट्स...
 

विज्ञापन
Gujarat Assembly Election 2022 Live Vidhan Sabha Chunav Voting Date Schedule Party Candidate Updates in Hindi
गुजरात विधानसभा चुनाव 2022 - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

08:15 PM, 13-Nov-2022

भाजपा की अहम बैठक के लिए पहुंचे शाह

गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी की बैठक में शामिल होने के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सीआर पाटिल गांधीनगर के कमलम पहुंचे।


05:56 PM, 13-Nov-2022

इसुदान गढ़वी खंभालिया सीट से चुनाव लड़ेंगे

आम आदमी पार्टी ने गुजरात चुनाव के एलान के ठीक एक दिन बाद पार्टी की ओर सीएम पद के उम्मीदवार के नाम की घोषणा कर दी थी। पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल ने आप नेता और संयुक्त महासचिव इसुदान गढ़वी को आप की ओर से सीएम पद का चेहरा घोषित किया था। वहीं, उनको लेकर जो असमंजल चल रहा था कि वे किस सीट से चुनाव से लड़ेंगे वो भी अब खत्म हो गया है। आम आदमी पार्टी ने घोषणा कर दी है कि आम आदमी पार्टी के सीएम उम्मीदवार इसुदान गढ़वी खंभालिया सीट से चुनाव लड़ेंगे।

विज्ञापन
12:23 PM, 13-Nov-2022
कांग्रेस ने नौ प्रत्याशियों की सूची जारी की
गुजरात विधानसभा के लिए कांग्रेस ने नौ उम्मीदवारों की चौथी सूची जारी की है। द्वारका विधानसभा सीट (Dwarka Assembly Seat) से कांग्रेस ने मलूभाई कंडोरिया (Malu Bhai Kandoria) को मैदान में उतारा है। कांग्रेस अब तक 104 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर चुकी है। 
11:05 AM, 13-Nov-2022
अब तक 447 उम्मीदवारों ने भरा पर्चा
गुजरात चुनाव के पहले चरण के लिए अब तक 447 उम्मीदवारों ने नामांकन कर दिया है। कल यानी 14 नवंबर को नामांकन की आखिरी तारीख है। आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष गोपाल इटालिया ने कतारगाम से अपना नामांकन किया है। अब इन सभी नामांकन पत्रों की जांच 15 नवंबर को होगी। 17 नवंबर तक उम्मीदवार अपने नाम वावपस ले सकते हैं। 
10:06 AM, 13-Nov-2022
आप उम्मीदवार ने नामांकन के लिए जुटाया चंदा
गुजरात में वडोदरा के सयाजीगंज से आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी स्वेजल व्यास जमानत राशि भरने के लिए समर्थकों से चंदा जुटाया। सोशल मीडिया पर उनकी अपील पर दो घंटे में नौ हजार रुपए जुट गए। इसके बाद भी कुछ समर्थकों ने उन्हें चंदा दिया। दो समर्थक तो ऐसे थे जिन्होंने 11 हजार और 51 हजार रुपए भेजे।

हालांकि, स्वेजल ने इसमें से मात्र एक-एक रुपए स्वीकार कर शेष धनराशि ऑनलाइन ही दोनों को लौटा दी। वे कहते हैं कि- मैं जनता की मदद से एकत्रित हुई राशि से ही जमानत राशि भरूंगा। इसके लिए उनके समर्थक सोसायटी में भी डिब्बे लेकर घूम रहे हैं, ताकि स्वेजल व्यास नामांकन के साथ डिपॉजिट राशि जनसहयोग से भर सकें।
10:06 AM, 13-Nov-2022
आप ने सभी सीटों पर प्रत्याशी घोषित किया
गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी (AAP) ने सभी सीटों पर प्रत्याशियों के नाम का एलान कर दिया है। पहले चरण के लिए ज्यादातर उम्मीदवार नामांकन भी भर चुके हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
09:45 AM, 13-Nov-2022

Gujarat Election 2022 Live: अब तक 447 प्रत्याशियों ने नामांकन भरे, भाजपा की अहम बैठक के लिए पहुंचे शाह

कांग्रेस ने जारी किया घोषणा पत्र
कांग्रेस ने गुजरात चुनाव के लिए शनिवार को अहमदाबाद में पार्टी का घोषणा पत्र जारी किया। इसमें 10 लाख सरकारी नौकरियां, किसानों की कर्ज माफी और हर महीने 300 यूनिट तक फ्री बिजली देने का वादा किया। कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में कई बड़े वादे किए हैं। कांग्रेस ने कहा कि सत्ता में आने पर 10 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी दी जाएगी। इनमें महिलाओं को 50% आरक्षण मिलेगा। सरकारी की भर्ती में भ्रष्टाचार और बार-बार पेपर लीक होने की घटनाओं को रोकने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाने का वादा भी किया गया है। साथ ही बेरोजगारों को 3000 रुपए बेरोजगारी भत्ता देने का वादा किया है।
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed