Gujarat Election Live: भाजपा के 12 उम्मीदवारों का एलान, अल्पेश को भी टिकट; शाह ने बताया जीते तो कौन होगा CM?
{"_id":"6371cf7e5882da13871bab35","slug":"gujarat-assembly-election-2022-live-vidhan-sabha-chunav-voting-date-schedule-party-candidate-updates-in-hindi","type":"live","status":"publish","title_hn":"Gujarat Election Live: भाजपा के 12 उम्मीदवारों का एलान, अल्पेश को भी टिकट; शाह ने बताया जीते तो कौन होगा CM?","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Mon, 14 Nov 2022 11:13 PM IST
हिमांशु मिश्रा
इलेक्शन डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
इलेक्शन डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: हिमांशु मिश्रा
Updated Mon, 14 Nov 2022 11:13 PM IST
खास बातें
Gujarat Election 2022 Live Vidhan Sabha Chunav News in Hindi : गुजरात में पहले चरण में 89 सीटों पर एक दिसंबर को चुनाव होगा। इसके लिए पांच नवंबर को अधिसूचना जारी हो चुकी है। कल यानी 14 नवंबर तक नामांकन किया जा सकेगा। नामांकन पत्रों की जांच 15 नवंबर को होगी। 17 नवंबर तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। आइए जानते हैं गुजरात विधानसभा चुनाव से जुड़े सारे अपडेट्स...
विज्ञापन
Gujarat Election- Amit shah in Gujarat
- फोटो : Agency
लाइव अपडेट
10:40 PM, 14-Nov-2022
इन सीटों पर भाजपा और कांग्रेस ने बदले उम्मीदवार
अगले महीने होने वाले अहम विधानसभा चुनाव से पहले सत्तारूढ़ भाजपा और विपक्षी कांग्रेस ने सौराष्ट्र क्षेत्र की वाधवान और बोटाड सीटों पर एक-एक उम्मीदवार को बदल दिया है। सीट आवंटित होने के बाद इन उम्मीदवारों ने चुनाव न लड़ने की इच्छा व्यक्त की, जिसके बाद यह बदलाव किया गया। रविवार रात दोनों दलों ने अपने उम्मीदवारों को बदलने की घोषणा की।
सुरेंद्र नगर जिले की वाधवान सीट पर भाजपा ने जिग्ना पंड्या की जगह जिला इकाई के अध्यक्ष जगदीश मकवाना को उतारा है। वहीं कांग्रेस ने बोटाड में अपने जिला इकाई अध्यक्ष रमेश मेर की जगह पार्टी प्रवक्ता मनहर पटेल को टिकट दिया है।
सुरेंद्र नगर जिले की वाधवान सीट पर भाजपा ने जिग्ना पंड्या की जगह जिला इकाई के अध्यक्ष जगदीश मकवाना को उतारा है। वहीं कांग्रेस ने बोटाड में अपने जिला इकाई अध्यक्ष रमेश मेर की जगह पार्टी प्रवक्ता मनहर पटेल को टिकट दिया है।
10:37 PM, 14-Nov-2022
भाजपा ने जारी की 12 उम्मीदवारों की सूची
भाजपा ने गुजरात चुनाव के लिए 12 उम्मीदवारों की सूची जारी की है, जिसमें गांधीनगर दक्षिण से अल्पेश ठाकोर को मैदान में उतारा गया है। 2017 के चुनाव के दौरान राज्य में भाजपा विरोधी आंदोलन के चेहरों में से एक ठाकोर 2019 में भाजपा में शामिल हो गए थे। तीसरी सूची के साथ भाजपा ने 182 सदस्यीय राज्य विधानसभा चुनाव के लिए 178 सीट पर उम्मीदवारों का नाम घोषित कर दिया है। राज्य में दो चरणों में एक और पांच दिसंबर को मतदान होना है।
विज्ञापन
10:14 PM, 14-Nov-2022
भूपेंद्र पटेल ही राज्य के सीएम बनेंगे: शाह
गुजरात में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने अपने मुख्यमंत्री उम्मीदवार के नाम पर रुख साफ कर दिया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि बहुमत के साथ सत्ता में आने पर भूपेंद्र पटेल ही राज्य के मुख्यमंत्री बनेंगे। अमित शाह ने कहा कि यदि पार्टी गुजरात में अगले महीने होने वाले विधानसभा चुनाव में बहुमत हासिल करती है तो भूपेंद्र पटेल राज्य के के मुख्यमंत्री बने रहेंगे।पटेल ने सितंबर 2021 में विजय रूपानी की जगह मुख्यमंत्री का पद संभाला था। वह भाजपा नेतृत्व का एक ऐसा कदम जिसने कई लोगों को चौंका दिया था। पटेल घाटलोडिया निर्वाचन क्षेत्र से पहली बार विधायक बने हैं। उन्हें उसी सीट से फिर से उम्मीदवार बनाया गया है।
09:34 PM, 14-Nov-2022
राकांपा के इकलौते विधायक ने दिया इस्तीफा
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के एकमात्र गुजरात विधायक कांधल जडेजा ने अगले महीने होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए टिकट नहीं दिए जाने के बाद सोमवार को पार्टी से इस्तीफा दे दिया। घंटों बाद वह समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए और घरेलू मैदान कुटियाना से नामांकन दाखिल किया। कुल 182 सीटों में से 89 पर पहले चरण में मतदान होगा, जिसमें कुटियाना भी शामिल है।समाजवादी पार्टी की गुजरात इकाई के महासचिव रामसेवक साहनी ने कहा कि राकांपा से इस्तीफा देने के बाद जडेजा औपचारिक रूप से अखिलेश यादव के नेतृत्व वाली सपा में शामिल हो गए और उन्होंने हमारे जनादेश पर अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।
08:56 PM, 14-Nov-2022
पार्टी के प्रचार अभियान का नेतृत्व करेंगे शरद पवार
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) ने आज घोषणा की कि शरद पवार वरिष्ठ नेताओं के साथ आगामी गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी के प्रचार अभियान का नेतृत्व करेंगे। राकांपा ने विधानसभा चुनाव के लिए 31 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है, जिनमें पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रफुल्ल पटेल, महाराष्ट्र ईकाई के अध्यक्ष जयंत पाटिल, वरिष्ठ नेता अजीत पवार, सुप्रिया सुले, छगन भुजगल जैसे नाम शामिल हैं।
गुजरात विधानसभा चुनाव में राकांपा, कांग्रेस के साथ मिलकर चुनाव लड़ रही है। पवार के नेतृत्व वाली पार्टी, कांग्रेस के साथ गठबंधन के तहत तीन सीटों उमरेठ (आनंद जिला), नरोदा (अमहदाबाद) और देवगढ़ बरिया (दाहोद जिला) पर चुनाव लड़ेगी।
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) ने आज घोषणा की कि शरद पवार वरिष्ठ नेताओं के साथ आगामी गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी के प्रचार अभियान का नेतृत्व करेंगे। राकांपा ने विधानसभा चुनाव के लिए 31 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है, जिनमें पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रफुल्ल पटेल, महाराष्ट्र ईकाई के अध्यक्ष जयंत पाटिल, वरिष्ठ नेता अजीत पवार, सुप्रिया सुले, छगन भुजगल जैसे नाम शामिल हैं।
गुजरात विधानसभा चुनाव में राकांपा, कांग्रेस के साथ मिलकर चुनाव लड़ रही है। पवार के नेतृत्व वाली पार्टी, कांग्रेस के साथ गठबंधन के तहत तीन सीटों उमरेठ (आनंद जिला), नरोदा (अमहदाबाद) और देवगढ़ बरिया (दाहोद जिला) पर चुनाव लड़ेगी।
08:54 PM, 14-Nov-2022
राज्य में केंद्र और राज्य सरकारों के दफ्तरों से हटाई जाएं मोदी की तस्वीरें : आप
आम आदमी पार्टी (आप) ने सोमवा को चुनाव आयोग से गुजरात में केंद्र और राज्य सरकारों के कार्यालयों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीरों को हटाने या ढकने का निर्देश देने का अनुरोध किया। पार्टी ने दावा किया कि यह चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन है, क्योंकि मोदी सत्तारूढ़ भाजपा के स्टार प्रचारक हैं।
आप ने कहा कि सरकारी कार्यालयों में एक राजनीतिक दल के स्टार प्रचार की तस्वीरों का चुनाव पर असर पड़ सकता है। इसलिए स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव के लिए राज्यभर के सभी कार्यालयों से पीएम मोदी की तस्वीरों को हटाने या पूरी तरह से ढकने के निर्देश दिए जा सकते हैं।
आम आदमी पार्टी (आप) ने सोमवा को चुनाव आयोग से गुजरात में केंद्र और राज्य सरकारों के कार्यालयों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीरों को हटाने या ढकने का निर्देश देने का अनुरोध किया। पार्टी ने दावा किया कि यह चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन है, क्योंकि मोदी सत्तारूढ़ भाजपा के स्टार प्रचारक हैं।
आप ने कहा कि सरकारी कार्यालयों में एक राजनीतिक दल के स्टार प्रचार की तस्वीरों का चुनाव पर असर पड़ सकता है। इसलिए स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव के लिए राज्यभर के सभी कार्यालयों से पीएम मोदी की तस्वीरों को हटाने या पूरी तरह से ढकने के निर्देश दिए जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
05:50 PM, 14-Nov-2022
टिकट बंटवारे को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का हंगामा
गुजरात की जमालपुर-खड़िया सीट से मौजूदा विधायक इमरान खेड़ावाला को टिकट देने के कांग्रेस नेतृत्व के फैसले से नाराज पार्टी कार्यकर्ताओं ने सोमवार को अहमदाबाद में कांग्रेस मुख्यालय पर जमकर हंगामा किया। कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भरत सिंह सोलंकी के पोस्टर जलाए। पार्टी के खिलाफ नारेबाजी की। नाराज कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस की गुजरात इकाई के पूर्व प्रमुख सोलंकी की नेमप्लेट को भी क्षतिग्रस्त कर दिया और स्प्रे पेंट से इमारत की दीवारों पर उनके खिलाफ अपमानजनक शब्द लिख दिए। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि सोलंकी ने टिकट के बदले खेड़ावाला से पैसे लिए और इस मुस्लिम बहुल सीट से युवा कांग्रेस नेता और पूर्व पार्षद शाहनवाज शेख की दावेदारी को जानबूझकर नजरअंदाज किया।
04:45 PM, 14-Nov-2022
केजरीवाल बोले- कांग्रेस की केवल 4-5 सीटें आएंगी
दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल सोमवार को गुजरात पहुंचे। यहां चुनाव प्रचार में उन्होंने लोगों से कांग्रेस को वोट न करने की अपील की। केजरीवाल ने कहा, इस बार गुजरात में कांग्रेस को केवल 4-5 सीटें मिलेंगी। इसलिए लोग अपना वोट कांग्रेस को देकर बेकार न करें। मीडिया से बातचीत करते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा, 'जैसे-जैसे गुजरात चुनाव नजदीक आ रहे हैं, वैसे-वैसे कांग्रेस धराशायी होती जा रही है। कांग्रेस को अब कोई वोट नहीं दे रहा।'
केजरीवाल ने कहा, गुजरात में दो किस्म के वोटर होते थे। पहले वो भाजपा को वोट नहीं देना चाहते थे, इसलिए कांग्रेस को वोट करते थे। वहीं दूसरे ऐसे तरह के वोटर थे जो भाजपा के नफरत से तंग था लेकिन कांग्रेस से अधिक नफरत करता था। ऐसे में वो भाजपा को वोट करता था। इस बार दोनों किस्म के वोटर आम आदमी पार्टी की तरफ शिफ्ट हो रहे हैं। 27 साल के कुशासन की वजह से जो लोग तंग आ चुके हैं, वो आप को वोट कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि मेरा अनुमान है कि इस बार कांग्रेस का वोट शेयर 13 प्रतिशत से भी नीचे जाएगा और कांग्रेस की 4 या 5 सीटें आएंगी। अरविंद केजरीवाल ने गुजरात की जनता से अपील करते हुए कहा कि इस बार मुकाबाल सीधे तौर भाजपा और आप के बीच में है।
01:00 PM, 14-Nov-2022
क्रिकेटर रविंद्र जडेजा सोमवार को अपनी पत्नी और भाजपा उम्मीदवार रिवाबा जडेजा के लिए प्रचार करते नजर आए। गुजरात के जामनगर नॉर्थ से रिवाबा ने आज नामांकन दाखिल किया है। इस दौरान रविंद्र जडेजा भी उनके साथ मौजूद रहे। जडेजा भगवा कुर्ता में दिखे।
इस दौरान जडेजा ने कहा, 'रिवाबा पहली बार चुनाव लड़ रहीं हैं। वह काफी कुछ इससे सीख रहीं हैं। मुझे पूरी उम्मीद है कि वह इसमें आगे बढ़ेंगी। वह काफी मददगार हैं और हमेशा दूसरों की मदद करना चाहती हैं। यही कारण है कि उन्होंने राजनीति जॉइन की है। वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की राह पर चलकर लोगों के लिए काम करना चाहती हैं।'
12:07 PM, 14-Nov-2022
कांग्रेस ने गुजरात चुनाव के लिए की पर्यवेक्षकों की नियुक्ति
कांग्रेस ने सोमवार को गुजरात चुनाव के लिए जोनल, लोकसभा और अन्य पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की है। ये नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी। पार्टी ने पांच जोनल और 32 लोकसभा पर्यवेक्षक और पांच अन्य पर्यवेक्षक बनाए गए हैं। मुकुल वासनिक को दक्षिण, मोहन प्रकाश को सौराष्ट्र, पृथ्वीराज चौव्हाण को मध्य और बीके हरिप्रसाद और केएच मुनियप्पा को उत्तर गुजरात का प्रभारी बनाया गया है।Congress deputes Zonal, Lok Sabha and Other Observers for the upcoming #GujaratElection2022, with immediate effect. pic.twitter.com/ts55osmtyo
— ANI (@ANI) November 14, 2022