फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Gujarat Election 2022 Live: भाजपा ने प्रत्याशियों की पांचवीं, कांग्रेस ने आखिरी सूची जारी की, देखें लिस्ट

Wed, 16 Nov 2022 07:36 PM IST
हिमांशु मिश्रा इलेक्शन डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
इलेक्शन डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: हिमांशु मिश्रा Updated Wed, 16 Nov 2022 07:36 PM IST
खास बातें

Gujarat Election 2022 Live Vidhan Sabha Chunav News in Hindi : गुजरात में पहले चरण में 89 सीटों पर एक दिसंबर को चुनाव होगा। इसके लिए नामांकन की प्रक्रिया भी पूरी हो चुकी है। अब 17 नवंबर तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। चुनाव प्रचार के लिए राजनीतिक दलों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप और टिकट के लिए बगावती रूख भी सामने आने लगे हैं। आइए जानते हैं गुजरात विधानसभा चुनाव से जुड़े सारे अपडेट्स...

विज्ञापन
Gujarat Assembly Election 2022 Live Vidhan Sabha Chunav Voting Date AAP, BJP, Congress Candidate List in Hindi
गुजरात चुनाव 2022 - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

07:35 PM, 16-Nov-2022

कांग्रेस ने जारी की 37 उम्मीदवारों की अंतिम सूची

कांग्रेस ने गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए बुधवार को 37 उम्मीदवारों की अंतिम सूची जारी की। पार्टी ने 182 सदस्यीय विधानसभा के चुनाव में कुल 179 प्रत्याशी घोषित किए हैं। उसने तीन सीटें सहयोगी राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के लिए छोड़ी हैं। राकांपा उमरेठ (आनंद जिला), नरोदा (अहमदाबाद) और देवगढ़ बरिया (दाहोद जिला) में चुनाव लड़ेगी। कांग्रेस की ओर से जारी उम्मीदवारों की अंतिम सूची में पूर्व मुख्यमंत्री शंकर सिंह वाघेला के पुत्र महेंद्र सिंह वाघेला का नाम भी है। महेंद्र सिंह वाघेला बायड विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे। इसके अलावा पालनपुर से महेश पटेल, गांधीनगर उत्तर से वीरेंद्र सिंह वाघेला, वड़ोदरा शहर से जी.परमार और कालोल से प्रभात सिंह को टिकट दिया गया है। 
03:24 PM, 16-Nov-2022
भाजपा उम्मीदवारों की पांचवीं सूची जारी
भारतीय जनता पार्टी ने गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों की पांचवीं सूची जारी कर दी है। इसमें तीन प्रत्याशियों के नाम हैं। खेरालु विधानसभा सीट से सरदार सिंह चौधरी, मानसा से जयंतीभाई पटेल और गरबाड़ा से महेंद्रभाई भाभोर को उम्मीदवार बनाया गया है। 
विज्ञापन
01:20 PM, 16-Nov-2022
आप उम्मीदवार ने नामांकन वापस लिया
आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार कंचन जरीवाला ने सूरत पूर्व से अपना नामांकन वापस ले लिया है। इसका वीडियो भी सामने आया है। इसके पहले आप नेता मनीष सिसोदिया ने भाजपा पर कंचन को किडनैप करने का आरोप लगाया था। मनीष सिसोदिया ने कहा कि आप उम्मीदवार ने भाजपा के दबाव में आकर ये कदम उठाया है। 
01:15 PM, 16-Nov-2022
भूपेंद्र पटेल ने नामांकन दाखिल किया
गुजरात के मुख्यमंत्री ने अहमदाबाद के घाटलोडिया विधानसभा क्षेत्र से नामांकन दाखिल कर दिया है। उनके साथ गृहमंत्री अमित शाह भी मौजूद रहे। इसके पहले दोनों ने क्षेत्र में रोड शो किया। जिसमें हजारों की संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ी। 
12:05 PM, 16-Nov-2022
आम आदमी पार्टी का बड़ा आरोप
आम आदमी पार्टी के नेता और दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने भारतीय जनता पार्टी पर बड़ा आरोप लगाया है। सिसोदिया ने कहा कि भाजपा ने उनके सूरत ईस्ट से प्रत्याशी कंचन जारीवाला को किडनैप कर लिया है। कंचन की आखिरी लोकेशन आरओ ऑफिस में कल मिली थी। सिसोदिया का आरोप है कि भाजपा कंचन के नामांकन को रद्द करवाना चाहती है। इसके लिए लगातार उनपर दबाव बनाया जा रहा था। इस मुद्दे को चुनाव आयोग के सामने भी रखने की बात कही। 
11:28 AM, 16-Nov-2022
अहमदाबाद में गृहमंत्री शाह का रोड शो शुरू
अहमदाबाद के घाटलोडिया निर्वाचन क्षेत्र में गृहमंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल का रोड शो शुरू हो गया है। रोड शो के बाद भूपेंद्र पटेल घाटलोडिया से अपना नामांकन दाखिल करेंगे।
   
विज्ञापन
विज्ञापन
10:40 AM, 16-Nov-2022
भूपेंद्र पटेल दाखिल करेंगे नामांकन
आज गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल विधानसभा चुनाव के लिए अपना नामांकन करेंगे। इस दौरान केंद्रीय मंत्री अमित शाह समेत कई बड़े नेता उनके साथ होंगे। भूपेंद्र पटेल घाटलोडिया निर्वाचन क्षेत्र से नमांकन करेंगे। अभी वह वहीं से विधायक हैं। इससे पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अहमदाबाद में कहा था कि अगर बीजेपी अगले महीने होने वाले विधानसभा चुनाव में बहुमत हासिल करती है तो भूपेंद्र पटेल गुजरात के मुख्यमंत्री बने रहेंगे। नामांकन से पहले शाह और भूपेंद्र पटेल रोड शो भी करेंगे। 
09:35 AM, 16-Nov-2022
आप ने प्रत्याशियों की 17वीं सूची जारी की
आम आदमी पार्टी ने मंगलवार को 17वीं सूची जारी कर दी है। इसमें चार उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। दिनेश ठाकोर, जयंतीलाल पटेल, भास्कर पटेल और संदीप सिंह राज को पार्टी ने टिकट दिया है। इससे पहले पार्टी 160 से ज्यादा उम्मीदवार घोषित कर चुकी थी। दिनेश ठाकोर को आप ने खेरालू से उम्मीदवार बनाया है। वहीं, जयंतीलाल पटेल को विसनगर से टिकट दिया गया है। भास्कर पटेल को मनसा से उम्मीदवार बनाया गया है और संदीप सिंह राज पाद्रा से चुनाव लड़ रहे हैं। 
09:29 AM, 16-Nov-2022

Gujarat Election 2022 Live: भाजपा ने प्रत्याशियों की पांचवीं, कांग्रेस ने आखिरी सूची जारी की, देखें किसे कहां से मिला टिकट?

कांग्रेस के स्टार प्रचारकों में राहुल गांधी भी
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने मंगलवार को गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए अपने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की है। पार्टी की तरफ से विधानसभा चुनाव में यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा भी प्रचार करेंगे। बता दें कि राहुल गांधी अभी भारत जोड़ो यात्रा में व्यस्त हैं। बताया जाता है कि इस यात्रा से समय निकालकर वह गुजरात में चुनाव प्रचार भी करेंगे। 

 
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed