G20 Summit Live Updates: जस्टिन ट्रूडो के विमान में आई खराबी; ठीक होने तक भारत में रहेगा कनाडाई प्रतिनिधिमंडल
18th G20 Summit 2023 India Day 2 Schedule Live: जी20 शिखर सम्मेलन में रूस-यूक्रेन युद्ध पर प्रमुख मतभेदों को दूर करते हुए शनिवार को सदस्यों देशों ने ‘नई दिल्ली लीडर्स समिट डिक्लेरेशन’ को अपना लिया। यह भारत के लिए एक अहम कूटनीतिक कामयाबी है। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वैश्विक विश्वास की कमी को समाप्त करने का आह्वान भी किया। उन्होंने यह एलान किया कि अफ्रीकी संघ को जी20 के स्थायी सदस्य के रूप में शामिल किया गया है।
लाइव अपडेट
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को कहा कि भारत की जी-20 की अध्यक्षता ने विश्व मंच पर एक 'अमिट छाप' छोड़ी है और घोषणा पर बनी सहमति वैश्विक विश्वास की कमी को पाटने की दिशा में एक ऐतिहासिक मील का पत्थर है। राजनाथ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दृष्टिकोण की सराहना की और कहा कि उन्होंने 'विश्व गुरु' और 'विश्व बंधु 'दोनों के रूप में भारत की शक्ति का सफलतापूर्वक प्रदर्शन किया। सिंह ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, नई दिल्ली में ऐतिहासिक जी-20 शिखर सम्मेलन सफलतापूर्वक संपन्न हो गया है। पीएम नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में भारत की अध्यक्षता ने विश्व मंच पर एक अमिट छाप छोड़ी है। रक्षा मंत्री ने कहा कि जी-20 घोषणापत्र, जिसमें यूक्रेन युद्ध और अन्य कार्रवाई योग्य कार्यों पर सर्वसम्मति वाला बयान शामिल है, राष्ट्रों को करीब लाने और एक सामान्य उद्देश्य के लिए उनके मतभेदों को पार करने की भारत की उल्लेखनीय क्षमता को प्रदर्शित करता है।
जी-20 शिखर सम्मेलन के समापन के बाद विदेश मंत्री एस जयशंकर ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि जी-20 शिखर सम्मेलन और द्विपक्षीय बैठकें नई दिल्ली में संपन्न हुईं। नई दिल्ली घोषणा से पता चलता है कि भारत की अध्यक्षता विचारों को पटल रखने, वैश्विक मुद्दों को आकार देने, विभाजन को पाटने और आम सहमति बनाने में सक्षम रही। हमने ग्लोबल साउथ पर फोकस बनाए रखा। हमने समसामयिक उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए अपनी सभ्यतागत विरासत का प्रदर्शन किया।
The G20 Summit and its bilateral meetings concluded today in New Delhi.
— Dr. S. Jaishankar (@DrSJaishankar) September 10, 2023
The New Delhi Declaration shows that our Presidency was able to table ideas, shape global issues, bridge divides and forge consensus. We kept the focus on Global South.
We showcased our civilizational… pic.twitter.com/oDkCarynky
दिल्ली हवाई अड्डे पर कनाडाई प्रधानमंत्री जस्टिस ट्रूडो के विमान में तकनीकी खराबी के बाद उनकी उड़ान में विलंब हुआ। जी-20 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के बाद ट्रूडो रविवार रात आठ बजे वापस अपने देश के लिए उड़ान भरने वाले थे। सूत्रों के मुताबिक उनके विमान में कुछ तकनीकी दिक्कत आने के बाद एक सूत्र के मुताबिक, कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो के विमान को दिल्ली हवाई अड्डे पर तकनीकी समस्या का सामना करना पड़ा। हालांकि क्या समस्या आई इस बारे में नहीं पता चल सका।
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने रविवार को सफल जी20 शिखर सम्मेलन के लिए 'भारत' को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि नई दिल्ली घोषणा एक व्यापक दस्तावेज है। यह समृद्ध भविष्य के निर्माण में सामूहिक वैश्विक कार्रवाई का रोडमैप बताता है। उन्होंने कहा कि हमारे सभ्यतागत लोकाचार से प्रेरित ऐतिहासिक शिखर सम्मेलन को व्यापक रूप से मानवता के सामने आने वाली आम समस्याओं के समाधान की तत्काल आवश्यकता पर विश्व नेताओं के बीच आम सहमति बनाने के लिए याद किया जाएगा।
अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने भारत अमेरिका के बीच साझेदारी को लेकर अहम बयान दिया है। उन्होंने कहा कि भारत और संयुक्त राज्य अमेरिका के बीच साझेदारी महात्मा गांधी के ट्रस्टीशिप के सिद्धांत में निहित है। ये ट्रस्टीशिप जो हमारे देशों और हमारे साझा ग्रह के बीच साझा की जाती है। आज हमें यहां लाने के लिए धन्यवाद प्रधानमंत्री जी।
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा कि जी 20 में हमने उन देशों तक पहुंचने के लिए बहुपक्षीय विकास, बैंक सुधार जैसे मुद्दों पर प्रगति की है जो न तो गरीब हैं और न ही अमीर हैं। हमने एक अभूतपूर्व नई साझेदारी बनाई है जो भारत को जोड़ेगी। मध्य पूर्व और इस्राइल के साथ यूरोप तक रेल द्वारा परिवहन और ऊर्जा आपूर्ति और डिजिटल कनेक्शन के माध्यम से शिपमेंट जो उस पूरे गलियारे पर परिवर्तनकारी आर्थिक निवेश के अनकहे अवसर खोलने जा रहे हैं। हमने यूक्रेन में रूस के क्रूर और अवैध युद्ध पर भी चर्चा की है। मैं एक बार फिर प्रधानमंत्री मोदी को उनके नेतृत्व और जी 20 की मेजबानी में उनके आतिथ्य के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं।
#WATCH | US President Joe Biden says, "... At the G 20, we made progress on issues like multilateral development, bank reform to get to those nations that are neither poor nor wealthy...We forged a groundbreaking new partnership that will connect India to Europe with the Middle… pic.twitter.com/AAhCAgzTXG
— ANI (@ANI) September 10, 2023
गृह मंत्री अमित शाह ने भारत की जी-20 अध्यक्षता की ‘ऐतिहासिक सफलता’ के लिए रविवार को पीएम मोदी को बधाई दी। शाह ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, जी-20 की हमारी अध्यक्षता की ऐतिहासिक सफलता पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मेरी हार्दिक बधाई।
शाह ने कहा, चाहे नई दिल्ली घोषणापत्र को स्वीकार करना हो या अफ्रीकी संघ को स्थायी सदस्य के रूप में शामिल करना हो, शिखर सम्मेलन ने मोदी के ‘एक पृथ्वी, एक परिवार, एक भविष्य’ के दृष्टिकोण पर खरा उतरने वाले भू-राजनीतिक क्षेत्रों के बीच विश्वास के पुल का निर्माण किया। उन्होंने कहा, दुनिया को एक बेहतर स्थान बनाने के एकमात्र महत्वपूर्ण लक्ष्य को प्राप्त करने के मार्ग पर सभी को एकजुट करते हुए, शिखर सम्मेलन हमारे देश के हर नागरिक के लिए एक अमिट छाप छोड़ गया है जो हमारे उदार सांस्कृतिक मूल्यों की महानता में विश्वास करता है। जी-20 शिखर सम्मेलन रविवार को समाप्त हो गया।
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को चीन के अपने समकक्ष लियू कुन से मुलाकात कर जी-20 से जुड़े मुद्दों पर विचार साझा किए। दोनों नेताओं में यह बैठक जी-20 शिखर सम्मेलन के अंतिम दिन अलग से हुई।
वित्त मंत्रालय ने सोशल नेटवर्किंग मंच एक्स पर कहा, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने नई दिल्ली में जी-20 शिखर सम्मेलन के बीच चीन के वित्त मंत्री लियू कुन से मुलाकात की। उन्होंने जी-20 से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर विचार साझा किए। चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने जी-20 शिखर सम्मेलन में भाग नहीं लेने का निर्णय लिया था। चीन का प्रतिनिधित्व प्रधानमंत्री ली कियांग ने किया था।
मीडिया सेंटर पहुंचे पीएम मोदी
कई वैश्विक नेताओं संग द्विपक्षीय वार्ता के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत मंडपम में इंटरनेशनल मीडिया सेंटर पहुंचे हैं। यहां उन्होंने पत्रकारों से मुलाकात की। साथ ही जी 20 की सफल कवरेज के लिए मीडिया कर्मियों का धन्यवाद भी किया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत मंडपम में कला और शिल्प मंडप का दौरा किया।#WATCH | G 20 in India | Prime Minister Narendra Modi greets people at the Bharat Mandapam in Delhi pic.twitter.com/pUEPXJllgw
— ANI (@ANI) September 10, 2023
#WATCH दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत मंडपम में कला और शिल्प मंडप का दौरा किया। pic.twitter.com/VmvwkVTsOS
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 10, 2023
जी 20 शेरपा अमिताभ कांत ने कहा कि वैश्विक सहयोग में एक नए युग का प्रतीक G20 शिखर सम्मेलन संपन्न हुआ। उन्होंने कहा कि मैं सभी प्रतिनिधिमंडलों के प्रमुखों और वैश्विक चुनौतियों से निपटने और 'एक परिवार' के साझा दृष्टिकोण को वास्तविकता बनाने के लिए उनके सामूहिक प्रयासों के लिए अपनी हार्दिक कृतज्ञता व्यक्त करता हूं।
Marking a new era in global cooperation, the #G20 Summit concludes!
— Amitabh Kant (@amitabhk87) September 10, 2023
As the sun sets in #NewDelhi today,I express my sincere gratitude to all Heads of Delegations and for their collective efforts to tackle global challenges & for making the shared vision of 'One Family' a reality pic.twitter.com/8YXHF7K3Q3