Goa-Manipur Exit Poll: गोवा में भाजपा-कांग्रेस के बीच रहेगी कांटे की टक्कर, मणिपुर में एक बार फिर कमल खिलने के आसार
{"_id":"6225ff0a6a77c25185008506","slug":"exit-poll-results-2022-live-updates-goa-manipur-assembly-election-results-prediction-in-hindi","type":"live","status":"publish","title_hn":"Goa-Manipur Exit Poll: गोवा में भाजपा-कांग्रेस के बीच रहेगी कांटे की टक्कर, मणिपुर में एक बार फिर कमल खिलने के आसार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Mon, 07 Mar 2022 06:30 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र
Updated Mon, 07 Mar 2022 06:30 PM IST
खास बातें
गोवा और मणिपुर में विधानसभा चुनाव संपन्न हो चुके हैं। दोनों राज्यों के एग्जिट पोल के नतीजे भी आ चुके हैं। इनसे 10 मार्च को आने वाले विधानसभा चुनावों के नतीजों की शुरुआती तस्वीर मिली है। जहां मणिपुर में भाजपा बहुमत के काफी करीब बताई गई है, वहीं गोवा मेें कांग्रेस और भाजपा में कड़ी टक्कर देखने को मिली है।
विज्ञापन
गोवा में एग्जिट पोल के नतीजे
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
09:29 PM, 07-Mar-2022
गोवा में पहले क्या रहा था भाजपा-कांग्रेस का हाल?
गोवा में साल 2012 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को 21 सीटें मिली थीं, जबकि 2017 के चुनाव में घटकर 13 हो गईं थीं। वहीं, कांग्रेस ने साल 2012 के विधानसभा चुनाव में 9 पर कब्जा किया तो 2017 में 17 सीटें जीतीं थी। वहीं साल 2019 में हुए लोकसभा चुनावों से करें तो बीजेपी ने 26 सीटों पर कब्जा किया तो कांग्रेस ने 14 सीटों पर।08:55 PM, 07-Mar-2022
इंडिया टुडे-एक्सिस: गोवा में कांग्रेस बहुमत के करीब
आजतक और इंडिया टुडे के एग्जिट पोल की मानें तो 40 सीटों वाले गोवा में 15-20 सीटों के साथ कांग्रेस सरकार बना सकती है। हालांकि, भाजपा के साथ कांग्रेस का कांटे का मुकाबला है। भाजपा के हिस्से 14-18 सीटें आ सकती हैं. वहीं एमजेपी के हिस्से 2-5 और अन्य के हिस्से 0-4 सीटें आ सकती हैं।
विज्ञापन
08:30 PM, 07-Mar-2022
इंडिया टुडे-एक्सिस: मणिपुर में भाजपा को पूर्ण बहुमत, कांग्रेस को 4-8 सीटें
इंडिया टुडे-एक्सिस के सर्वे के मुताबिक, मणिपुर में बीजेपी 41% वोट के साथ 33-43 सीटों पर कब्जा जमा सकती है. इसके बाद कांग्रेस 18% वोट के साथ केवल 4-8 सीटों पर सिमट सकती है. वहीं एनपीएफ 16% वोट के साथ 4-8 सीटें हासिल करेगी और एनपीपी भी 8% वोट के साथ 4-8 सीटों पर जीत दर्ज कर सकती है।.08:16 PM, 07-Mar-2022
देशबन्धु: मणिपुर में किसी को बहुमत नहीं, अन्य बनेंगे किंगमेकर
देशबन्धु के एग्जिट पोल सर्वे में मणिपुर में किसी भी पार्टी को बहुमत नहीं दिया गया है। जहां भाजपा को राज्य में 23-27 सीटें बताई गई हैं, वहीं कांग्रेस को 21 से 25 सीटें मिलने की संभावना है। उधर अन्य पार्टियों को 10-14 सीटें मिलने का अनुमान है।08:02 PM, 07-Mar-2022
न्यूज एक्स: भाजपा को बढ़त, पर बहुमत से दूर
गोवा विधानसभा चुनाव के बाद न्यूज एक्स की तरफ से जारी एग्जिट पोल में भाजपा को बहुमत के काफी करीब दिखाया गया है। इसमें कहा गया है कि भाजपा को राज्य में 17 से 19 सीट मिल सकती हैं, जबकि गोवा में बहुमत का आंकड़ा 21 सीटों का है। दूसरी तरफ कांग्रेस गठबंधन को 11-13 सीटें, आम आदमी पार्टी को 1-3 और अन्य को भी इतनी ही सीटें मिलने का अनुमान है।07:43 PM, 07-Mar-2022
एबीपी सी-वोटर: गोवा में त्रिशंकु विधानसभा के आसार
एबीपी सी-वोटर के एग्जिट पोल के मुताबिक, गोवा में इस बार त्रिशंकु विधानसभा के आसार हैं। जहां भाजपा को 13-17 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है, वहीं कांग्रेस गठबंधन को 12-16 और एमजीपी गठबंधन को 5-9 सीटें मिलती दिखाई गई हैं। आम आदमी पार्टी को भी 1-5 सीटें मिल सकती हैं। इसके अलावा अन्य पार्टियों को 0-2 सीटों पर जीतते बताया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
07:28 PM, 07-Mar-2022
इंडिया टीवी-ग्राउंड जीरो रिसर्च: मणिपुर में बहुमत के करीब भाजपा
इंडिया टीवी और ग्राउंड जीरो रिसर्च के एग्जिट पोल में भी मणिपुर में भाजपा को बहुमत के काफी करीब दिखाया गया है। राज्य में पार्टी को 26-31 सीटें मिलने का अनुमान है, उधर कांग्रेस को 12-17, जबकि एनपीएफ को 2 से 6 सीटें मिलने का अनुमान है। इसके अलावा एनपीपी को मणिपुर में 6-10 सीटें मिल सकती हैं। अन्य को भी 3-6 सीटें मिलती दिखाई गई हैं।07:16 PM, 07-Mar-2022
इंडिया न्यूज: मणिपुर में बहुमत के करीब भाजपा
इंडिया न्यूज-जन की बात की ओर से मणिपुर के लिए जारी किए गए एग्जिट पोल के नतीजे भाजपा को बहुमत के काफी करीब बताते हैं। 60 सीटों वाले इस राज्य में भाजपा को 23-28 सीटें मिलने का अनुमान है। पार्टी को 34 से 38 फीसदी वोट मिलने का अनुमान है। उधर कांग्रेस को 10 से 14 सीटें दिखाई गई हैं। इसके अलावा एनपीपी को 7-8, एनपीएफ को 5-8, जदयू को 5-7 और निर्दलीयों को 2-3 सीटें मिलने का अनुमान है।07:04 PM, 07-Mar-2022
टाइम्स नाउ: गोवा में भाजपा-कांग्रेस की टक्कर, छोटी पार्टियां बनेंगी किंगमेकर
गोवा के जो एग्जिट पोल जारी हुए हैं, उनसे साफ है कि 40 सीटों वाले इस राज्य में भाजपा और कांग्रेस के बीच कड़ी टक्कर रहेगी। जहां भाजपा को राज्य में 14 सीटें दी गई हैं, वहीं कांग्रेस को 16 सीटें दिखाई गई हैं। उधर आम आदमी पार्टी को चार सीटें, जबकि अन्य पार्टियों को छह सीटें मिलने का अनुमान है। यानी दो बड़ी पार्टियों की टक्कर में छोटे दल किंगमेकर बनकर उभर सकते हैं। गौरतलब है कि इस राज्य में बहुमत का आंकड़ा 21 सीटों का है।06:51 PM, 07-Mar-2022