फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Assembly Polls Dates: महाराष्ट्र में एक तो झारखंड में दो चरणों में मतदान, 23 नवंबर को आएंगे नतीजे

Tue, 15 Oct 2024 04:50 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Tue, 15 Oct 2024 04:50 PM IST
खास बातें

Maharashtra Jharkhand Vidhan Sabha Chunav 2024 Dates, Schedule News: चुनाव आयोग के अनुसार, महाराष्ट्र में 20 नवंबर को एक चरण में मतदान होगा। 23 नवंबर को चुनाव के नतीजों का एलान कर दिया जाएगा। वहीं झारखंड में 13 नवंबर और 20 नवंबर को दो चरणों में मतदान होगा। झारखंड चुनाव के नतीजों का एलान भी 23 नवंबर को होगा। 

विज्ञापन
Assembly Election 2024 Live Ec To Announce Poll Schedule For Maharashtra Jharkhand Phase Wise Chunav News
महाराष्ट्र और झारखंड के विधानसभा चुनाव का शेड्यूल - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

04:49 PM, 15-Oct-2024
महाराष्ट्र में एक चरण में विधानसभा चुनाव होने के एलान पर कांग्रेस नेता इमरान प्रतापगढ़ी ने कहा कि राज्य सरकार को पर्याप्त समय दिया गया है कि वह अपने सारे मुद्दों को सुलझा लें। महाविकास अघाड़ी भी पूरी तरह से चुनाव के लिए तैयार है और भाजपा को भी पता है कि उन्हें महाराष्ट्र में कुछ नहीं मिलने वाला और महा विकास अघाड़ी की पूर्ण बहुमत से सरकार बनेगी। 

वहीं एनसीपी एसपी नेता अनिल देशमुख ने कहा कि महाविकास अघाड़ी चुनाव के लिए तैयार है। सीटों के बंटवारे का जल्द एलान कर दिया जाएगा। हम विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज करेंगे।

04:49 PM, 15-Oct-2024
चुनाव आयोग के मतदान की तारीखों का एलान करने पर झारखंड कांग्रेस के नेता राजेश ठाकुर ने कहा कि 2024 में होने वाले चुनाव 2019 में हुए चुनाव की तुलना में एक माह पहले हो रहे हैं लेकिन हम पूरी तरह से तैयार हैं। हमें विश्वास है कि अधिक से अधिक संख्या में लोग अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। लोगों में चुनाव को लेकर उत्साह है और मतदान प्रतिशत में भी इजाफा होगा। 

झारखंड कांग्रेस के नेता केशव महतो ने कहा कि 'हम चुनाव आयोग द्वारा घोषित तारीखों का स्वागत करते हैं। हम तैयार हैं और झारखंड के लोग मन बना चुके हैं कि वे फिर से गठबंधन सरकार को चुनेंगे।'
विज्ञापन
04:38 PM, 15-Oct-2024

इन लोकसभा और विधानसभा सीटों पर होगा उपचुनाव

जिन दो लोकसभा सीटों पर उपचुनाव होने हैं, उनमें केरल की वायनाड लोकसभा सीट और महाराष्ट्र की नांदेड़ सीट शामिल हैं। जिन विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने हैं, उनमें असम की धोलाई, सिडली, बोनगाईगांव, बेहाली और सामागुरी शामिल हैं। 

वहीं बिहार की रामगढ़, तराई, इमामगंज और बेलागंज सीट पर उपचुनाव होने हैं। छत्तीसगढ़ की रायपुर सिटी साउथ सीट पर, गुजरात की वाव सीट पर, कर्नाटक की शिगांव, संदूर और चन्नापाटना सीट शामिल हैं। केरल की पलक्कड़ और चेलाक्कारा सीट पर उपचुनाव होने हैं। मध्य प्रदेश की बुधनी और विजयपुर, मेघालय की गामबेगरे, पंजाब की गिद्दरबाहा, डेरा बाबा नानक, बरनाला और छब्बेवाल सीट पर उपचुनाव होने हैं। 

राजस्थान की चौरासी, खिंवसर, दौसा, झुनझुनु, देवली उनियारा, सालंबर और रामगढ़ सीटों, सिक्किम की सोरेंग चकुंग, नामची सिंगिथांग, उत्तर प्रदेश की मीरापुर, कुंदरकी, गाजियाबाद, खैर, करहल, फूलपुर, काटेहरी, मझवां, सीसामऊ सीटों पर उपचुनाव होंगे। उत्तराखंड की केदारनाथ और पश्चिम बंगाल की तालडंगरा, सिताई, नैहाटी, हरोआ, मेदिनीपुर और मदरीहाट सीट पर भी उपचुनाव के लिए मतदान होगा।

उपचुनाव असम की पांच विधानसभा सीटों, बिहार की 4 सीटों, छत्तीसगढ़ की एक सीट, गुजरात की एक, कर्नाटक की 3, केरल की तीन (दो विधानसभा सीटों और एक लोकसभा सीट), मध्य प्रदेश की दो सीटों, महाराष्ट्र की एक लोकसभा सीट और मेघालय की एक विधानसभा सीट पर उपचुनाव होंगे।

 
 
04:15 PM, 15-Oct-2024
मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि पिछले 15-20 चुनाव देखें तो हर चुनाव में अलग-अलग नतीजे आए हैं और ऐसा नहीं हो सकता कि जब मनमाकिफ नतीजे न आएं तो सवाल उठाए जाएं। सीईसी ने कहा कि ईवीएम में सिंगल यूज बैट्री है और जब ये डाली जाएगी तो ये लंबे समय तक चलती है। जब शुरू हुई तो वो 100 फीसदी थी, लेकिन जैसे जैसे वो इस्तेमाल होगी तो बैट्री लाइफ कम होगी। मॉक पॉल के दौरान इस्तेमाल होने की वजह से बैट्री चार्जिंग अलग-अलग हो सकती है।
04:12 PM, 15-Oct-2024
सीईसी ने कहा कि ईवीएम में जो बैट्री डाली जाती है, उस पर भी एजेंट्स के हस्ताक्षर होते हैं। स्टोरेज के दौरान तीन स्तरीय सुरक्षा होगी। जब वो मतदान के लिए निकलेंगी तो उसकी वीडियोग्राफी होगी और फिर कैंडिडेट्स के एजेंट्स होंगे। सभी मशीनों के नंबर भी एजेंट्स के साथ साझा किए जाएंगे और उनसे वोट डलवाकर भी पुष्टि कराई जाती है। इसके बाद वोटिंग हुई और फिर बंद होने पर भी एजेंट्स के साइन कराए। हर कदम पर पब्लिक डिस्क्लोजर होता है। 
04:09 PM, 15-Oct-2024

Maharastra Election Date: सीईसी ने ईवीएम को लेकर कही ये बात

चुनाव आयोग ने मतगणना के दौरान नतीजों के रुझानों पर रिपोर्टिंग को लेकर नाराजगी जाहिर की। ईवीएम को लेकर मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि पांच छह महीने पहले ईवीएम की पहले लेवल की चेकिंग होती है। हमारे पास ईवीएम को लेकर 20 शिकायतें आई हैं और हम हर शिकायत का जवाब देंगे, पूरे तथ्यों के साथ। ये हमारा कर्तव्य है। हम उन जवाबों को प्रकाशित भी करेंगे ताकि सभी को पता चल सके। पहली चेकिंग, स्टोरेज रखना फिर उसे बूथ पर ले जाना, फिर स्टोरेज रखना और फिर मतगणना, हर समय पर राजनीतिक पार्टियों के एजेंट्स मौजूद रहते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
03:59 PM, 15-Oct-2024
चुनाव आयोग ने 48 विधानसभा सीटों और दो लोकसभा सीटों पर उपचुनाव के शेड्यूल का भी एलान किया है। 47 विधानसभा सीटों और केरल की एक लोकसभा सीट पर उपचुनाव के लिए नोटिफिकेशन की शुरुआत 18 अक्तूबर से होगा। वहीं उत्तराखंड की एक विधानसभा सीट और महाराष्ट्र की एक लोकसभा सीट पर 22 अक्तूबर 2024 को नोटिफिकेशन जारी होगा। नामांकन की शुरुआत पहले चरण के लिए 25 अक्तूबर 2024 को और दूसरे चरण के लिए 29 अक्तूबर से होगी। उम्मीदवार पहले चरण के लिए 30 अक्तूबर को नामांकन वापस ले सकते हैं और दूसरे चरण के लिए यह तारीख 4 नवंबर है। उपचुनाव के पहले चरण का मतदान 13 नवंबर 2024 को और दूसरे चरण का मतदान 20 नवंबर को होगा। उपचुनाव के नतीजे भी दोनों राज्यों के विधानसभा चुनाव के साथ 23 नवंबर को नतीजे घोषित किए जाएंगे। 

उपचुनाव असम की पांच विधानसभा सीटों, बिहार की 4 सीटों, छत्तीसगढ़ की एक सीट, गुजरात की एक, कर्नाटक की 3, केरल की तीन (दो विधानसभा सीटों और एक लोकसभा सीट), मध्य प्रदेश की दो सीटों, महाराष्ट्र की एक लोकसभा सीट और मेघालय की एक विधानसभा सीट पर उपचुनाव होंगे। साथ ही पंजाब की चार विधानसभा सीटों, राजस्थान की सात, सिक्किम की दो, उत्तर प्रदेश की नौ, उत्तराखंड की एक और पश्चिम बंगाल की छह विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होगा। 
03:57 PM, 15-Oct-2024

झारखंड में पहले चरण का मतदान 13 नवंबर को होगा

JHARKHAND ELECTION DATES - फोटो : अमर उजाला
झारखंड विधानसभा चुनाव का शेड्यूल

पहला चरण
अधिसूचना: 18 अक्तूबर
नामांकन की आखिरी तारीख: 25 अक्तूबर
नामांकन पत्रों की जांच: 28 अक्तूबर
नाम वापसी: 30 अक्तूबर
मतदान: 13 नवंबर
मतगणना: 23 नवंबर

दूसरा चरण
अधिसूचना: 22 अक्तूबर
नामांकन की आखिरी तारीख: 29 अक्तूबर
नामांकन पत्रों की जांच: 30 अक्तूबर
नाम वापसी: 1 नवंबर
मतदान: 20 नवंबर
मतगणना: 23 नवंबर
03:52 PM, 15-Oct-2024

Maharastra Election 2024 Dates

MAHARASHTRA ELECTION - फोटो : अमर उजाला
Maharastra Election 2024 Dates: महाराष्ट्र में एक चरण में चुनाव होंगे। 22 अक्तूब को चुनाव की अधिसूचना जारी की जाएगी। नामांकन की आखिरी तारीख 29 अक्तूबर है। 30 अक्तूबर को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। इसके बाद नामांकन वापसी की आखिरी तारीख 4 नवंबर है। वहीं मतदान की तारीख 20 नवंबर है। मतगणना की तारीख 23 नवंबर है। 
03:50 PM, 15-Oct-2024
हमें उम्मीद है कि मतदाता अपने पोलिंग स्टेशन पर किसी भी गड़बड़ी के बारे में बताएंगे और जितने भी अपराधी है, उन्हें अपनी सूचना देनी होगी। झारखंड और महाराष्ट्र में जो बैठकें की हैं, उनमें डीओ को सख्त हिदायत है कि वे निष्पक्ष चुनाव कराएंगे और प्लेइंग लेवल फील्ड देंगे। अगर किसी की शिकायत मिली तो हम उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करेंगे। किसी भी तरीके का प्रलोभन पर भी पूरी निगरानी रहेगी। सभी एयरपोर्ट और चेक पोस्ट पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी। विभिन्न विभागों की संयुक्त टीमें बनाने का निर्देश दिए गए हैं ताकि 24 घंटे चेकिंग की जा सके, लेकिन आम आदमी को इससे कोई परेशानी न होने की हिदायत दी गई है। 
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed