फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Coronavirus Live: महाराष्ट्र में बीते 24 घंटे में कोरोना के 10066 नए मामले, 163 लोगों की मौत

Wed, 23 Jun 2021 10:30 PM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Tanuja Yadav Updated Wed, 23 Jun 2021 10:30 PM IST
खास बातें

देश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर अभी भी जारी है। हालांकि कोरोना के दैनिक संक्रमित मामलों में अब काफी गिरावट आ गई है। कोरोना की वजह से होने वाली मौतों का आंकड़ा भी गिरने लगा है। हालांकि कोरोना की तीसरी लहर की संभावना अभी भी चिंता का विषय है। देश में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों का आंकड़ा तीन करोड़ के पार पहुंच चुका है और अबतक 29 करोड़ से ज्यादा लोगों को कोरोना की टीका लग चुका है। कोरोना के दैनिक मामलों में तेजी देखने को मिली है। बीते 24 घंटे में देश में कोरोना वायरस के 50,848 नए मामले सामने आए और सक्रिय मामलों की संख्या सात लाख से कम हो गई है। देश में डेल्टा प्लस के वैरिएंट के 40 मामले आए सामने।कोरोना से संबंधित सभी अपडेट्स यहां पढ़िए...

विज्ञापन
covid Vaccine Cases India Live Delta Variant News Updates today as on june 23rd 2021
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : PTI

लाइव अपडेट

10:30 PM, 23-Jun-2021

चंडीगढ़ में 6 घंटे का कर्फ्यू

चंडीगढ़ प्रशासन ने रात 11:00 बजे से सुबह 5 बजे तक नाइट कर्फ्यू लगाया।
10:00 PM, 23-Jun-2021

पश्चिम बंगाल में कोरोना के 1925 नए मामले

पश्चिम बंगाल में कोरोना के 1,925 नए मामले सामने आए। इस दौरान 2,017 लोग डिस्चार्ज हुए और 38 लोगों की कोरोना से मौत हुई। 
विज्ञापन
09:14 PM, 23-Jun-2021

महाराष्ट्र में बीते 24 घंटे में कोरोना के 10066 नए मामले

महाराष्ट्र में बीते 24 घंटे में कोरोना के 10,066 नए मामले सामने आए हैं और 163 लोगों की मौत हो गई। इस दौरान 11,032 लोग स्वस्थ हो गए।


 
09:12 PM, 23-Jun-2021

मध्यप्रदेश में डेल्टा प्लस वेरिएंट से पहली मौत

मध्यप्रदेश के उज्जैन में डेल्टा प्लस वेरिएंट के संक्रमण से एक महिला की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि महिला को कोरोना की वैक्सीन नहीं लगी थी।
 
05:50 PM, 23-Jun-2021

दिल्ली में बीते 24 घंटे में कोरोना के 111 नए मामले

दिल्ली में बीते 24 घंटे में कोरोना के 111 नए मामले सामने आए हैं और सात लोगों की मौत हो गई है। इस दौरान 702 लोग स्वस्थ भी हो गए।


 
05:45 PM, 23-Jun-2021

टीकाकरण को लेकर ‘पीआर इवेंट’ से आगे नहीं बढ़ पा रही सरकार : राहुल

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को आरोप लगाया कि केंद्र सरकार कोविड टीकाकरण को लेकर ‘पीआर इवेंट’ (प्रचार कार्यक्रम) से आगे नहीं बढ़ पा रही है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि कोरोना टीकाकरण जब तक निरंतर बड़े स्तर पर नहीं होता, तब तक हमारा देश सुरक्षित नहीं है। अफ़सोस, केंद्र सरकार पीआर इवेंट से आगे नहीं बढ़ पा रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
05:41 PM, 23-Jun-2021

 कर्नाटक में कोरोना के ‘डेल्टा प्लस’ स्वरूप का पहला मामला सामने आया

कर्नाटक में कोरोना वायरस के ‘डेल्टा प्लस’ स्वरूप का पहला मामला मैसुरू में सामने आया है। हालांकि संक्रमित व्यक्ति में रोग के कोई लक्षण नहीं हैं तथा उसके संपर्क में आया कोई भी व्यक्ति संक्रमित नहीं है। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री के सुधाकर ने बुधवार को यह जानकारी दी।
05:22 PM, 23-Jun-2021

मिजोरम में कोविड-19 के 419 नए मामले

मिजोरम में कोविड-19 के 419 नए मामले सामने आने के बाद राज्य में संक्रमितों की संख्या बुधवार को बढ़कर 18,398 हो गई। नए संक्रमितों में 103 कैदी भी शामिल हैं। एक स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि संक्रमित पाए गए सभी कैदी आइजोल स्थित ‘सेंट्रल जेल’ के हैं। 70 बच्चे, छह सुरक्षा कर्मी और दो स्वास्थ्य कर्मी भी संक्रमित पाए गए हैं। आइजोल में अनाथालय एवं पुनर्वास केन्द्र में 16 नए मामले सामने आए हैं। यहां 21 जून को संक्रमण के 528 मामले सामने आए थे।
02:43 PM, 23-Jun-2021

महाराष्ट्र: वेतन में बढ़ोतरी के बाद आशा कार्यकर्ताओं ने वापस ली हड़ताल

महाराष्ट्र में आशा कार्यकर्ताओं ने अपनी हड़ताल वापस ले ली है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने जानकारी दी कि आशा कार्यकर्ताओं के वेतन में 1000 रुपये की बढ़ोतरी करने का फैसला लिया गया है और कोविड अलाउंस के तौर पर उन्हें 500 रुपये मिलेंगे। ये आदेश एक जुलाई से लागू किया जाएगा।
 
02:29 PM, 23-Jun-2021

कर्नाटक: डेल्टा प्लस वैरिएंट के दो मामले आए सामने

कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर के सुधाकर ने जानकारी दी कि राज्य में डेल्टा प्लस वैरिएंट के दो मामले सामने आए हैं। उन्होंने बताया कि एक मामला मैसूर और एक मामला बंगलूरू में मिला है। उन्होंने बताया कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय को इस बात की जानकारी दे दी गई है।
 
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed