फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Corona Live : महाराष्ट्र में बीते 24 घंटे में कोरोना के 9812 नए मामले, 179 लोगों की मौत

Sat, 26 Jun 2021 10:42 PM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Tanuja Yadav Updated Sat, 26 Jun 2021 10:42 PM IST
खास बातें

देश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर अब थमने लगी है लेकिन जानकारों ने पहले ही कोरोना की तीसरी लहर की आशंका जारी कर दी है। स्वास्थ्य जानकारों की माने तो देश में डेल्टा प्लस वैरिएंट के बढ़ते खतरे की वजह से तीसरी लहर दस्तक दे सकती है। देश में राजस्थान में डेल्टा प्लस वैरिएंट का पहला मामला सामने आया है। वहीं बांग्लादेश में भी कोरोना वायरस के डेल्टा प्लस वैरिएंट का कहर छाया हुआ है। देश में कोरोना वायरस के दैनिक मामले दूसरी बार 50 हजार से कम आए हैं और इसी दौरान 1183 मरीजों ने अपनी जान गंवाई है। देश में कोरोना से संबंधित सभी अपडेट्स यहां पढ़िए...

विज्ञापन
covid 19 coronavirus delta plus variant cases today in india latest news update on june 26th 2021
महाराष्ट्र में कोरोना - फोटो : पीटीआई

लाइव अपडेट

10:19 PM, 26-Jun-2021

राजस्थान में कोरोना प्रतिबंध में ढील

राजस्थान में कोरोना मामले घटने के बाद प्रतिबंधो में ढील दी गई है। इसके तहत 25 या अधिक कर्मचारियों वाले कार्यालय 50 फीसदी कर्मचारियों के साथ खोलने की अनुमति होगी। जिन कार्यालयों में कम से कम 60 फीसदी कर्मचारियों को वैक्सीन की पहली खुराक मिली है, उन्हें 100 फीसदी कार्यबल के साथ खोलने की अनुमति है। सभी धार्मिक स्थलों को सुबह 5 बजे से शाम 4 बजे तक खोलने की अनुमति होगी। इसके अलावा क्लबों में बाहरी खेल गतिविधियों की अनुमति दी जाएगी जबकि टीकाकरण वाले लोगों के लिए इनडोर खेल गतिविधियों की अनुमति होगी। जिम और रेस्टोरेंट जिन्होंने अपने कम से कम 60 फीसदी कर्मचारियों को टीका लगाया है, उन्हें 3 अतिरिक्त घंटों के लिए खोलने की अनुमति दी जाएगी। पार्क सुबह 5 से 8 बजे तक खुले रहेंगे।  28 जून की सुबह 5 बजे से यह आदेश लागू होंगे।
09:14 PM, 26-Jun-2021

महाराष्ट्र में बीते 24 घंटे में कोरोना के 9812 नए मामले

महाराष्ट्र में बीते 24 घंटे में कोरोना के 9812 नए मामले सामने आए हैं और 179 लोगों की मौत हो गई। इस दौरान 8,752 लोग स्वस्थ भी हो गए।

 
विज्ञापन
07:56 PM, 26-Jun-2021

मध्यप्रदेश में रविवार को लगने वाला लॉकडाउन हुआ समाप्त

कोरोना महामारी के बीच मध्यप्रदेश सरकार ने नागरिकों को राहत देते हुए रविवार को लगने वाले लॉकडाउन को तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दिया है।
05:57 PM, 26-Jun-2021

दिल्ली में बीते 24 घंटे में कोरोना के 85 नए मामले

दिल्ली में बीते 24 घंटे में कोरोना के 85 नए मामले सामने आए हैं और नौ लोगों की मौत हो गई। इस दौरान 158 लोग स्वस्थ भी हुए।


 
05:03 PM, 26-Jun-2021

त्रिपुरा कोविड कर्फ्यू

त्रिपुरा सरकार ने अगरतला और 10 अन्य शहरी स्थानीय निकाय क्षेत्रों में दोपहर दो बजे से सुबह पांच बजे तक के कर्फ्यू को दो जुलाई तक के लिए बढ़ा दिया है। एक अधिसूचना से यह जानकारी मिली है।
05:01 PM, 26-Jun-2021

नागपुर में डेल्टा प्लस वेरिएंट का खतरा

नागपुर नगर निगम (एनएमसी) ने शनिवार को कोरोना के डेल्टा प्लस वेरिएंट के खतरा को देखते हुए अनलॉकिंग के स्तर 3 के तहत 28 जून से शहर में नए प्रतिबंध लगाने का फैसला किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
02:57 PM, 26-Jun-2021

एमपी: मुख्यमंत्री ने कोविड केयर सेंटर का किया उद्घाटन

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए मंडीदीप में कोविड केयर सेंटर का उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि हम कोरोना की तीसरी लहर के लिए तैयार हैं। 
 
02:45 PM, 26-Jun-2021

कोविड-19: ओडिशा में 3,554, अरुणाचल में 266 नए मामले

ओडिशा में शनिवार को 3,554 और लोगों को कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद महामारी के मामलों की कुल संख्या बढ़कर 8,97,062 हो गई है जबकि 47 और लोगों के जान गंवाने से मृतकों की संख्या 3,848 पर पहुंच गई है। दूसरी ओर, अरुणाचल प्रदेश में शनिवार को संक्रमण के 266 नए मरीज सामने आने से महामारी के मामलों की संख्या बढ़कर 34,480 हो गई।
02:33 PM, 26-Jun-2021

केरल की महिला एजेंसी कोविड-19 से जान गंवाने वाले परिजन की मदद को आया आगे

केरल राज्य महिला विकास निगम (केएसडब्ल्यूडीसी) उन परिवारों को सहयोग देने के लिए एक स्वरोजगार ऋण योजना लेकर आया है, जिनके गुजारे का एकमात्र सहारा रहे सदस्य की मौत कोविड-19 की वजह से हो गई। इस योजना का नाम ‘स्माइल’ रखा गया है और इसका लक्ष्य उन महिलाओं को मदद पहुंचाना है, जिनके गुज़ारे का सहारा रहे व्यक्ति की मौत इस खतरनाक वायरस के संक्रमण की वजह से हो गई। इस योजना का लाभ वही महिलाएं ले सकती हैं जो केरल की निवासी हों और उनकी वार्षिक आय तीन लाख रुपये से ज्यादा न हो।
02:24 PM, 26-Jun-2021

डेल्टा प्लस वैरिएंट को लेकर आईसीएमआर के पूर्व वैज्ञानिक ने कही ये बात

आईसीएमआर के पूर्व वैज्ञानिक रमन गंगाखेड़कर ने कहा कि कोरोना वायरस का डेल्टा वैरिएंट, वैरिएंट ऑफ कंसर्न की श्रेणी में आता है। जब डेल्टा वैरिएंट चिंता का विषय है तो डेल्टा प्लस वैरिएंट को भी इसी श्रेणी में गिना जाना चाहिए।
 
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed