India Covid 19 Cases Live: कोरोना Live: महाराष्ट्र में कोविड-19 के 28438 नए मामले, 52898 संक्रमण मुक्त, 679 की मौत
देश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर ने कोहराम मचा दिया है। हालांकि अब दो दिनों से कोरोना के मामले तीन लाख से कम आ रहे हैं, जिस कारण थोड़ा राहत महसूस की जा रही है। देश में कोरोना के 2.6 लाख से ज्यादा मामले सामने आए लेकिन पहली बार 4329 लोगों ने अपनी जान गंवाई। प्रधानमंत्री मोदी ने मुख्यमंत्रियों और जिलाधिकारियों के साथ कोरोना की स्थिति पर चर्चा के लिए बैठक की। इधर अहमदाबाद में 21 मई तक कोरोना कर्फ्यू लागू कर दिया है। कोरोना से संबंधित सभी अपडेट्स यहां पढ़िए...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
बंगाल में कोविड-19 के 19,428 नए मामले आए सामने, 145 और मरीजों की मौत
पश्चिम बंगाल में मंगलवार को कोविड-19 के 19,428 नए मामले सामने आए तथा इस दौरान प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण से 145 और मरीजों की मौत हो गयी। स्वास्थ्य विभाग ने एक बुलेटिन जारी कर इस बात की जानकारी दी।
बुलेटिन के मुताबिक 19,428 नए मामले सामने आने के साथ ही संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 11,71,861 हो गई। इसमें कहा गया है कि राज्य में कोविड-19 के 145 और मरीजों की मौत होने से इस महामारी से जान गंवाने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 13,576 हो गई है।
तमिलनाडु में कोरोना वायरस के 33,059 नए मामले, 364 की मौत
तमिलनाडु में कोरोना वायरस संक्रमण के 33,059 नए मामले सामने आये जबकि 364 मरीजों की मौत हो गई। स्वास्थ्य विभाग ने इसकी जानकारी दी। स्वास्थ्य विभाग के एक बुलेटिन में मंगलवार को बताया गया है कि राज्य में कुल मामले 16,64,350 हो गए हैं तथा मृतक संख्या 18,369 पहुंच गई है।
बुलेटिन के मुताबिक, 21,362 मरीज मंगलवार को संक्रमण से उबरे हैं जिसके बाद अबतक 14,03,052 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। राज्य में संक्रमण का इलाज करा रहे मरीजों की संख्या 2,42,929 है। चेन्नई में 6016 नए मामले आए हैं जिसके बाद राजधानी में संक्रमितों की संख्या 4,50,267 हो गयी, वहीं महानगर में 5939 मरीजों की मौत हो चुकी है।
महाराष्ट्र में कोविड-19 के 28,438 नए मामले, 679 की मौत
महाराष्ट्र में मंगलवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 28438 नये मामले सामने आये जो सोमवार के नये मामलों की अपेक्षा 1,822 कम है जबकि प्रदेश में संक्रमण के कारण 679 लोगों की मौत हो गयी । स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी ।
विभाग ने बताया कि प्रदेश में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़ कर 54,33,506 हो गयी है और 83,777 लोगों की मौत हो चुकी है। विभाग के आंकड़ों के अनुसार महाराष्ट्र में सोमवार को संक्रमण के 26616 नए मामले सामने आये थे जबकि 516 लोगों की मौत हो गई थी।
इसके अनुसार 679 मौत में से 422 की मौत पिछले 48 घंटों में जबकि 257 लोगों की मौत पिछले हफ्ते हुई।
तेलंगाना में बढ़ा लॉकडाउन
Lockdown extended in Telangana till 30th May. All activities allowed between 6 am to 10 am every day.#COVID19
— ANI (@ANI) May 18, 2021
कर्नाटक में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 30,309 नए मामले
कर्नाटक में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 30,309 नए मामले सामने आए हैं और 525 लोगों की मौत हो गई है। इस दौरान 58,395 लोग स्वस्थ भी हो गए।Karnataka reports 30,309 new #COVID19 cases, 58,395 recoveries and 525 deaths in the last 24 hours
— ANI (@ANI) May 18, 2021
Total cases 22,72,374
Total recoveries 16,74,487
Death toll 22,838
Active cases 5,75,028 pic.twitter.com/uVzglUmgkq
झारखंड में बीते 24 घंटे में कोरोना के 2507 मामले
कर्नाटक के कलबुर्गी में तीन दिनों का सख्त लॉकडाउन
Strict lockdown will be implemented in the district for three days from May 20th 6 am to 23rd May 6 am. Essential goods and services to remain exempt: Deputy Commissioner of Kalaburagi#Karnataka
— ANI (@ANI) May 18, 2021
दिल्ली में 18-44 उम्र वालों के लिए कोविशील्ड की वैक्सीन केवल तीन दिनों के लिए
Delhi's Covishield stock for 18-44 group will last only 3 days, we might have to stop vaccination for them from next week: AAP MLA Atishi
— Press Trust of India (@PTI_News) May 18, 2021
पुडुचेरी में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 1797 नए मामले
Puducherry reports 1797 new #COVID19 cases, 1670 discharges and 33 deaths in the last 24 hours; active cases at 17,477 pic.twitter.com/pQ59USkGBN
— ANI (@ANI) May 18, 2021